सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम *सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण* *उरई।* प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सायं 7 बजे जिलेभर में 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सम्मान, सहभागिता और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया गया। सदर तहसील प्रांगण दीयों से जगमगा उठा। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सभी लेखपालों ने दीप जलाए। जिले में जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी और एसपी ने पचनद पर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जालौन तालाब पर, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी में और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने उरई में दीप जलाए। गांव से शहर तक लोगों ने उत्साह से भाग लिया। अस्पताल, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, थाने, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिका और पंचायत भवनों को दीपों से सजाया गया। इस अवसर पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, न्यायिक तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल, नायब तहसीलदार राहुल यादव सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम *सैकड़ों दीपों से जगमगाया सदर तहसील उरई प्रांगण* *उरई।* प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद जालौन में 'सेवा दिवस - आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सायं 7 बजे जिलेभर में 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी के माध्यम से सेवा, सम्मान, सहभागिता और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया गया। सदर तहसील प्रांगण दीयों से जगमगा उठा। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और सभी लेखपालों ने दीप जलाए। जिले में जनप्रतिनिधियों ने भी
विभिन्न स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, जिलाधिकारी और एसपी ने पचनद पर, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जालौन तालाब पर, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी में और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक घनश्याम अनुरागी ने उरई में दीप जलाए। गांव से शहर तक लोगों ने उत्साह से भाग लिया। अस्पताल, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, थाने, ब्लॉक कार्यालय, नगर पालिका और पंचायत भवनों को दीपों से सजाया गया। इस अवसर पर एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम, न्यायिक तहसीलदार अमित कुमार मुदगिल, नायब तहसीलदार राहुल यादव सहित तहसील के अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।
- जालौन में पैथॉलाजी मामले की घटना को लेकर क्या कुछ बोले CO!! अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.09.2026 को दोपहर करीब एक बजे हलीम पुत्र स्व0 बाबू शाह निवासी पटेल नगर कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन व विपक्षी गुलाम मोहम्मद पुत्र कलेन्दर शॉह नि0 नया पाठकपुरा कस्बा व थाना उरई जनपद जालौन, जो कि मजरूब हलीम का रिस्ते में भतीजा लगता है। मजरूब हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान को किराये पर ले रखा जिसमें वह इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है तथा जिला अस्पताल के सामने पैथोलॉजी भी संचालित करता है। गुलाम मोहम्मद, हलीम से अपनी दुकान खाली कराना चाहता है इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जिसमें हलीम को चोटें आयी हैं मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एण्ड ब्लन्ट ऑब्जेक्ट से चोटे आना बताया गया है। जिसके सम्बन्ध में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से 50,000/- रुपये की छीनने की बात प्रकाश में आई है। *दौराने जांच ज्ञात हुआ है कि दोनों के मध्य झगडा हुआ है, रुपये छीनने की बात असत्य एवं निराधार व भ्रामक है ।इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गयी बाइट।1
- स्लग- एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने देर रात किया आटा थाने का निरीक्षण जालौन एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वार्षिक निरीक्षण के क्रम में देर रात जालौन के आटा थाना का निरीक्षण किया। एडीजी के थाने पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सक्रियता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के विभिन्न पटलों का बारीकी से जायजा लिया और अभिलेखों व संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजी ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने क्षेत्र में पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति भी परखी। उन्होंने हल्का प्रभारियों और बीट सिपाहियों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों, अपराध की स्थिति तथा पुलिस की गश्त एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एडीजी के निरीक्षण को लेकर देर रात तक थाना परिसर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन पर भी जोर दिया गया। बाइट:- अनुपम कुलश्रेष्ठ--ADG कानपुर जोन4
- सिर से माता-पिता का उठा साया,छह बच्चियों के लिए मदद को बढ़े हाथ 📌11 हजार रुपये का राशन, बर्तन, गैस चूल्हा समेत आवश्यक गृहस्थी के सामान की कराई गई व्यवस्था 🙋♂️रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।1
- जालौन में गुरुवार सुबह एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला खेत पर चारा काटने गई थी, तभी जहरीले कोबरा ने उसे डस लिया। इस घटना से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। मामला कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी गांव का है। छोटी भेड़ी गांव की पानकुंवर (50) पत्नी रशपाल गुरुवार को हमेशा की तरह खेत पर चारा काटने गई थीं। चारा काटते समय एक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद पानकुंवर की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन तुरंत खेत पर पहुंचे। उन्होंने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जालौन में गुरुवार सुबह एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला खेत पर चारा काटने गई थी, तभी जहरीले कोबरा ने उसे डस लिया। इस घटना से परिवार और गांव में मातम पसर गया है। मामला कदौरा थाना क्षेत्र के छोटी भेड़ी गांव का है। छोटी भेड़ी गांव की पानकुंवर (50) पत्नी रशपाल गुरुवार को हमेशा की तरह खेत पर चारा काटने गई थीं। चारा काटते समय एक जहरीले कोबरा सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद पानकुंवर की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन तुरंत खेत पर पहुंचे। उन्होंने महिला की मौत की सूचना पुलिस को दी। कदौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- जालौन: विश्वकर्मा जयंती पर भक्ति और सेवा का संगम, रामचरितमानस पाठ से लेकर विशाल भंडारे तक आयोजन जालौन: विश्वकर्मा जयंती पर भक्ति और सेवा का संगम, रामचरितमानस पाठ से लेकर विशाल भंडारे तक आयोजन “हुनर की पहचान हैं, निर्माण की शान हैं, भगवान विश्वकर्मा पूरे विश्व की आन हैं।” विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर जालौन के मोहल्ला घुअताल स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति से सराबोर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। हवन के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तिमय गीतों और भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया। कार्यक्रम संयोजक कौशलेंद्र विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, चंद्रशेखर, कमलेश विमल उर्फ लल्लू, अशोक सहित अन्य संरक्षकों एवं संयोजकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विश्वकर्मा जयंती के इस आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था का संदेश दिया, वहीं सेवा, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई। जालौन से दैनिक सुबह के लिए रिपोर्ट।1
- कोंच के सागर तालाब पर गूंजा ‘आशीर्वाद का दीया’, भाजपाइयों ने जलाए दीप जालौन के कोंच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा एवं जनसंपर्क अभियानों के तहत गुरुवार को देर शाम 7:30 बजे नगर के सागर तालाब परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में नगर के प्रत्येक बूथ से पदाधिकारी और कार्यकर्ता सामूहिक रूप से शामिल हुए। विधायक मूलचन्द्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में सहभागिता की। सागर तालाब परिसर में बड़ी संख्या में एक साथ दीप जलाए गए, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के स्नेह और आशीर्वाद का संदेश दिया। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सिर्फ दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा, जनविश्वास और जनता के स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के सम्मान और उनके जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिस घर में जितने लाभार्थी हैं, उस घर में उतने ही दीप जलाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के सम्मान के साथ उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार, ईओ पालिका मोनिका उमराव, चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, विजय रावत, विजय अवस्थी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र आशु, अमरेंद्र दुबे, महेंद्र सोनी, अनिल वर्मा, प्रभंजन गर्ग, अनिल कपूर, शंभुदयाल सोनी और धर्मेंद्र राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राठौरनपुरा की मड़ैया गांव में एक विधवा महिला पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। महिला ने गुरुवार को माधौगढ़ उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उसने बताया कि पति की मौत 11 साल पहले हो चुकी है, लेकिन उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। महिला का आरोप है कि उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। बारिश और खराब मौसम में पन्नी के नीचे रहना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। उसने कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी आवास दिलाने की मांग की, पर कोई हल नहीं निकला। शिकायत पत्र में महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर उसे पात्रता के आधार पर सरकारी आवास देने की मांग की है। जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के राठौरनपुरा की मड़ैया गांव में एक विधवा महिला पन्नी डालकर रहने को मजबूर है। महिला ने गुरुवार को माधौगढ़ उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। उसने बताया कि पति की मौत 11 साल पहले हो चुकी है, लेकिन उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। महिला का आरोप है कि उसे अब तक सरकारी आवास नहीं मिला है। बारिश और खराब मौसम में पन्नी के नीचे रहना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। उसने कई बार ग्राम प्रधान से सरकारी आवास दिलाने की मांग की, पर कोई हल नहीं निकला। शिकायत पत्र में महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कर उसे पात्रता के आधार पर सरकारी आवास देने की मांग की है।1
- *मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 408 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क माती में वृहद जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शी एवं स्वच्छ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का वातावरण रहा। माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठाए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गते टूल किट, सीएम युवा योजना अन्तर्गत चेक, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण पोटली सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला एवं बाल विकास, पोषण, श्रमिक कल्याण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 408 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोषण तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाएं समाज के व्यापक हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनितों को शुभकामनायें दी। माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी ने कहा कि महिलाओंए बच्चों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी व मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण, महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति शासन, प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी आदि उपिस्थत रहे।1
- *मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 408 चयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र* कानपुर देहात। 17 सितम्बर 2026 माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज इको पार्क माती में वृहद जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी, मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मा प्रभारी मंत्री व अन्य मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा पारदर्शी एवं स्वच्छ चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 408 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं में उत्साह का वातावरण रहा। माननीय प्रभारी मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनसे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठाए संवेदनशीलता एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मा0 जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं तक पोषण एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अन्तर्गते टूल किट, सीएम युवा योजना अन्तर्गत चेक, अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को प्रमाण पत्र, चिकित्सा विभाग द्वारा पोषण पोटली सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य पात्र लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराई गई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित अतिथियों ने माताओं एवं बच्चों के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया गया। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं तथा ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय प्रभारी मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को समाज के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार महिला एवं बाल विकास, पोषण, श्रमिक कल्याण, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने 408 नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव के साथ निर्वहन करें तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली आंगनबाड़ी सहायिकाओं एवं सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री अजीत सिंह पाल जी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास पोषण तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित योजनाएं समाज के व्यापक हित से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नवचयनितों को शुभकामनायें दी। माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले जी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा योजनाओं की जानकारी अन्य पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी जी ने कहा कि महिलाओंए बच्चों एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ना जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी व मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेवाओं, पोषण कार्यक्रमों, श्रमिक कल्याण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने सेवा, जनकल्याण, महिला एवं बाल विकास, पोषण तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा एवं जनकल्याण के प्रति शासन, प्रशासन की प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व बड़ी संख्या में लाभार्थी आदि उपिस्थत रहे।4