Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from Ballia and nearby areas
- ➡️ महादेव घाट पुल से नदी में युवाओं की खतरनाक छलांग ➡️ पुल से नदी में कूदते दिखे बेखौफ युवा। ➡️ रील के चक्कर में जोखिम में जान। ➡️ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा महादेव घाट पुल का वीडियो।1
- Post by विजय कुमार1
- गाजीपुर। होली पर्व के सफल और शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस लाइन गाजीपुर में गुरुवार को परंपरागत “बड़ा खाना” (सामूहिक भोज) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय और पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वयं पुलिसकर्मियों को अपने हाथों से भोजन परोसा और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन का माहौल बेहद आत्मीय और उत्साहपूर्ण रहा। अधिकारियों और जवानों ने एक साथ भोजन कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। पुलिस विभाग में “बड़ा खाना” की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। किसी बड़े पर्व या विशेष अवसर के बाद आयोजित होने वाला यह सामूहिक भोज पुलिस परिवार के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने और मनोबल बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने होली पर्व के दौरान बेहतर ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना भी की। इस आयोजन ने पुलिस परिवार में आपसी सहयोग, सम्मान और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।1
- Post by Vaishnavi bhakt vinu1
- मैरवा नगर पंचायत में DM का निरीक्षण, मॉडल बस स्टैंड और सीवरेज प्लांट के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश मैरवा : सिवान जिले के मैरवा नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने नगर क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायत क्षेत्र में मॉडल बस स्टैंड और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से शहर में यातायात व्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी। इसके अलावा डीएम ने बस स्टैंड की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, खेल मैदान और साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए। डीएम ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास के लिए सभी योजनाओं को समय पर पूरा किया जाए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान नगर पंचायत के पदाधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- 1990 से 2000 तक में जन्म लेने वाले बच्चे को टीचर घर के बाहर या रोड पर दिखाई देते तो छुप जाते थे और आज का समय देखो टीचर को स्टूडेंट पीट रहा है टीचर का सम्मान करने वाली ये हमारी आखिरी पीढ़ी है आज भी हमें टीचर मिले तो हम नतमस्तक होते1
- जमकर धिरके पुलिस अधीक्षक इलामरन मऊ। गुरुवार को, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाईन मऊ में हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी सहित अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर क्रिश राजपूत, क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, समस्त थाना/शाखा प्रभारी व भारी संख्या में पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा गुलाल व रंगो से जमकर होली खेली गयी तथा होली के मधुर गीतों पर ठुमके लगाये गये।_*4
- बलिया: जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद, आज पुलिस लाइन बलिया के मीटिंग हॉल में भव्य पुलिस होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) बलिया और पुलिस अधीक्षक (SP) बलिया ने समस्त पुलिस परिवार के साथ मिलकर खुशियों के रंग साझा किए। फूलों और गुलाल की होली समारोह की शुरुआत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जहाँ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ फूलों और गुलाल के साथ होली खेली अधिकारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गले मिलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। 2
- मैरवा थाना हाजत से आरोपी फरार मामले में कार्रवाई, 1 एएसआई और 2 चौकीदार निलंबित मैरवा : सिवान जिले के मैरवा थाना हाजत से आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एएसआई अशोक कुमार और चौकीदार बुलेट कुमार तथा राजेश्वर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मैरवा थाना कांड संख्या 96/26 में गिरफ्तार आरोपी फिरोज अंसारी, पिता स्वर्गीय नसरुल्लाह अंसारी, निवासी अदमापुर थाना रघुनाथपुर, जिला सिवान को 27 फरवरी को थाना हाजत में रखा गया था। इसी रात आरोपी हाजत की दीवार तोड़कर फरार हो गया। घटना के समय हाजत की सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसआई और दोनों चौकीदारों पर थी। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो गृह रक्षकों के अनुबंध समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।1