Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौसमी बीमारियों पर अलर्ट, गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नागौर, 23 फरवरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने सभी विभागों को जनसमस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।
रमेश सिंह
मौसमी बीमारियों पर अलर्ट, गर्मी से पहले बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नागौर, 23 फरवरी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने सभी विभागों को जनसमस्याओं के त्वरित और संतोषजनक समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इसी क्रम में आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी और मंत्री श्री रावत ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी की जनसभा ऐतिहासिक एवं भव्य हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं। उन्होंने पांडाल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, यातायात नियंत्रण एवं आमजन की सुविधाओं से संबंधित सभी बिंदुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अजमेर की यह जनसभा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने वाली साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह जनसभा जन-जन के उत्साह और सहभागिता का प्रतीक बने। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल भूपेंद्र सैनी जी, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, अजमेर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि अजमेर की पावन धरती पर आयोजित यह ऐतिहासिक जनसभा अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ सफल होगी और प्रदेश में विकास की नई दिशा तय करेगी।1
- रायपुर (ब्यावर) पंचायत आम चुनाव 2026 : प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित बैठक में पंचायत आम चुनाव की तैयारियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई पंचायत आम चुनाव 2026 की तैयारियों के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय, ब्यावर द्वारा आज 23 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत आम चुनाव की तैयारियों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी प्रकोष्ठ प्रभारी एवं सहायक प्रभारियों को अपने-अपने प्रकोष्ठ से संबंधित कार्यों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अधिकारियों को चुनाव संबंधी सौंपे गए दायित्वों के अनुरूप कार्ययोजना के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करने तथा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए समन्वय बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। समीक्षा बैठक में संबंधित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।1
- तीर्थराज पुष्कर में अजय रावत के नेतृत्व में बागेश्वर धाम की चल रही कथा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयोजन के चलते बजरंगबली की विशाल प्रतिमा रेत पर स्थापित की गई है, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु दूर-दराज़ से पुष्कर पहुंच रहे हैं। भक्ति, श्रद्धा और जयकारों के बीच पूरा क्षेत्र राममय वातावरण में सराबोर हो गया है। स्थानीय व्यवस्थाओं के अनुसार सुरक्षा व सुविधाओं की भी पूरी तैयारी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और वर्तमान मानदेय बेहद कम है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने नियमित वेतन भुगतान, मानदेय बढ़ोतरी और अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कर्मचारी मौजूद रहीं और प्रशासन से सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद जताई।1
- Pushkar ke bhi pujariyon mein ab Nahin Raha Vishwas ek mahila Jo Ajmer se chalkar Pushkar Gai Thi uska 6 tola Sone ka chain gale Se Gayab kar diya Gaya aap logon se bhi gujarish hai agar aap bhi Mandir mein jaate Ho kuchh karke to Apne Apne samanon ka Dhyan rakhen1
- पंच गौरव योजना की प्रगति एवं व्यय को लेकर की समीक्षा नागौर,,नागौर जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव योजना की समीक्षा को लेकर बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिले के पंच गौरव से संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंच गौरव के लिए प्रस्तावित बजट को सही तरीके से व्यय करते हुए पंच गौरव का प्रचार प्रसार भी करवाएं तथा पंच गौरव को एक अलग पहचान दिलवाएं।1
- आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भागकर शादी करने वालों का आज फिर उठाया मुद्दा फिर1
- अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बिहारीगंज निवासी रामगोपाल ने थाने में शिकायत देकर बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को परिचित बताते हुए भरोसा जीता और उससे 1 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो रकम गायब मिली, तब ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 318 और 319 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और पैसों की ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1
- अजमेर में आगामी 25 फरवरी को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अजमेर में संभाग स्तरीय धरना दिया जाएगा । कर्माचारियों का आरोप है कि राज्य सरकार के बजट 2026 में कर्मचारी वर्ग की उपेक्षा की गई है जिसके विरोध में धरना दिया जाएगा कांति कुमार शर्मा ने बताया कि धरने के अजमेर के साथ साथ नागौर, भीलवाड़ा स्थित संभाग के सभी जिलों के प्रतिनिधि अजमेर के जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे1