राजकीय बाल गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही जी द्वारा देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बाल गृह में बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं उनकी देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता, काउंसलिंग, विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने महिला हिंसा से संबंधित मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय बाल गृह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित आज दिनांक 26 अगस्त 2026 को माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही जी द्वारा देवरिया स्थित राजकीय बाल गृह बालक में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल गृह के बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए उनके साथ आत्मीय संवाद किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य द्वारा राजकीय बाल गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों
को बाल गृह में बच्चों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं उनकी देखभाल में किसी प्रकार की कमी न रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही माननीय राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा वन स्टॉप सेंटर, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में उपलब्ध व्यवस्थाओं, महिलाओं को प्रदान की जा रही सहायता, काउंसलिंग, विधिक सहायता एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने महिला हिंसा से संबंधित मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग एवं संबंधित संस्थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
- बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से हटाया गया जर्जर भवन का मलबा डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कराई प्रभावी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता देवरिया, 25 अगस्त। विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित गन्ना विभाग के जर्जर भवन का मलबा जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो गया है। बताया गया कि उक्त जर्जर भवन की वर्ष 2022 में नियमानुसार नीलामी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते नीलामी के बाद भी भवन का मलबा मौके से नहीं हटाया जा सका था। प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से मंगलवार को जर्जर भवन का पूरा मलबा हटवा दिया गया। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है। साथ ही परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परिसरों में मौजूद जर्जर एवं निष्प्रयोज्य संरचनाओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।5
- कुलपति हटाओ, विश्वविद्यालय बचाओ! DDU Gorakhpur University में छात्रों का धरना | Gorakhpur News1
- गोरखपुर के पिपरई विधानसभा सीट पर किसका होगा कब्जा,भारतीय जनता पार्टी किस पर जताएगी भरोसा....1
- chhote bacche ne police Kanoon se poochha Aisa sawal sab har Koi rah Gaya hairan.. please support me and comment like share follow me my profile aap sabhi ko Dil Se dhanyvad please support Me..1
- बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत महुली पुलिस मुस्तैद, क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा विभिन्न जुलूसों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा____________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर बारावफात त्यौहार को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्रीमान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। त्योहार के दृष्टिगत थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों के दौरान पुलिस बल द्वारा अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों पर पूरी मुस्तैदी, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी की जा रही है। पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा थाना महुली क्षेत्र में निकल रहे विभिन्न जुलूसों में स्वयं भ्रमण कर मौके की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी/कर्मचारियों की मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी विजिबिलिटी, सतर्कता एवं सक्रियता के साथ उपस्थित रहें, आमजन से विनम्र व्यवहार करें तथा किसी भी छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। महुली पुलिस द्वारा त्यौहार से पूर्व ही जुलूस के आयोजकों, प्रमुख व्यक्तियों एवं स्थानीय नागरिकों से लगातार संवाद एवं समन्वय स्थापित किया गया। सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई तथा पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया गया। वर्तमान में थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूर्णतः सामान्य है। पुलिस बल पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है तथा जुलूसों के दौरान लगातार भ्रमण एवं निगरानी की जा रही है। त्यौहार की ड्यूटी में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए यह केवल एक सामान्य ड्यूटी नहीं, बल्कि जनविश्वास की परीक्षा और पुलिस की जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। सड़क पर दिखाई देने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी आमजन के लिए सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में पुलिस बल की सक्रियता, स्थानीय लोगों का सहयोग तथा आपसी भाईचारा मिलकर त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने की मजबूत आधारशिला बन रहे हैं।3
- गोरखपुर में प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी रजाई के खोल में बंधा मिला,दो दिन से था लापता, नाले किनारे बेहोशी की हालत में बरामद,प्रेमिका के परिजनों पर मारपीट कर बांधकर फेंकने का आरोप,दो दिन तक पुलिस क्या करती रही? कार्रवाई पर भी उठे गंभीर सवाल..... #गोरखपुर #सहजनवां #प्रेमप्रसंग #रामप्रवेश #गोरखपुरन्यूज #उत्तरप्रदेश #क्राइम_न्यूज #पुलिस #पुलिस_पर_सवाल #ताजा_खबर #ब्रेकिंगन्यूज #ABCHindustan #UPNews #CrimeNews #ViralNews1
- बिटिया को न्याय दिलाने के लिए एकजुट हुए पत्रकार, जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कुशीनगर। कप्तानगंज स्थित ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित बताए जा रहे सच्चिदानंद हॉस्पिटल में सामने आए प्रकरण को लेकर पत्रकारों में आक्रोश देखने को मिला। बिटिया को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों का आरोप है कि प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका और कार्रवाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसके चलते पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। पत्रकारों ने मांग की कि मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सच्चिदानंद हॉस्पिटल की जांच कर उसे सीज करने तथा कुशीनगर के डिप्टी सीएमओ को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पीड़िता को न्याय दिलाने, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की।1
- धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद-मिलादुन्नबी, जगह-जगह निकले शानदार और शांतिपूर्ण जुलूस कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शानदार जुलूस निकाले गए, जिनमें मुस्लिम धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जुलूस के दौरान हर तरफ अमन, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देखने को मिला। वीओ- कुशीनगर जनपद में जश्ने ईद--मिलादुन्नबी के मौके पर धार्मिक उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और दिलों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अकीदत लिए लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुलूस में शामिल नजर आए। इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को इस्लाम के संदेश और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। जुलूस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा, आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देना रहा। जुलूस में बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिली। वीओ- जुलूस के रास्तों पर जगह-जगह सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा ठंडे पानी और मीठे चावल सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई थीं। जुलूस में शामिल लोगों के लिए खाने-पीने की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जुलूसों की लगातार निगरानी की गई और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जश्ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर कुशीनगर जनपद में निकाले गए जुलूसों ने एक बार फिर समाज को अमन, भाईचारे और आपसी एकता का संदेश दिया। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच पूरे जिले में आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ4
- 🚨 नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी का रौद्र रूप, भीषण बाढ़ से भारी तबाही! 🌊 कई घर, सड़कें और पुल बाढ़ की चपेट में, कई लोगों के लापता होने की खबर। राहत-बचाव कार्य जारी।1