Shuru
Apke Nagar Ki App…
ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर फुलवाड़ा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने मुंडा था ट्रक हिंडौन करौली रोड फुलवाड़ा पेट्रोल पंप पर एक ट्रक डीजल लेने मुंडा पीछे से आ रही बाइक को नहीं देख पाया ट्रक ड्राइवर बाइक आई ट्रक के नीचे दो युवकों के आई मामूली चोट बाइक हुई क्षतिग्रस्त अलवर से सबलगढ़ जा रहे थे मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक ड्राइवर लालसोट निवासी ने दिया हर्जाना करवाई मोटरसाइकिल सही गनी मत रही कि नहीं हुआ बड़ा हादसा
मनोज तिवाड़ी
ट्रक ने मारी बाइक सवार को टक्कर फुलवाड़ा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने मुंडा था ट्रक हिंडौन करौली रोड फुलवाड़ा पेट्रोल पंप पर एक ट्रक डीजल लेने मुंडा पीछे से आ रही बाइक को नहीं देख पाया ट्रक ड्राइवर बाइक आई ट्रक के नीचे दो युवकों के आई मामूली चोट बाइक हुई क्षतिग्रस्त अलवर से सबलगढ़ जा रहे थे मोटरसाइकिल सवार दो युवक ट्रक ड्राइवर लालसोट निवासी ने दिया हर्जाना करवाई मोटरसाइकिल सही गनी मत रही कि नहीं हुआ बड़ा हादसा
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन सिटी। बयाना रोड स्थित अभय भारत पेट्रोल पंप के पास चल रहे मेले में शहर के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मेला आयोजक रिंकू यादव ने बताया कि अभय भारत पेट्रोल पंप के पास आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर बाल मनोरंजन मेले में शहर वासियों के लिए एक ही स्थान पर सभी तरह के जरूरत के समान के साथ खानपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था की गई है। कैंटीन में पाव भाजी, बर्गर, चाऊमीन, गोलगप्पे,चाय कॉफी ज्यूस की स्टॉले लगाई गई है। इसके अलावा बच्चों के लिए झूला, नाव, ब्रेक डांस, मिकी माउस,चकरी आदि मनोरंजन के साधन स्थापित किए गए हैं। मेला स्थल पर रोशनी की समुचित व्यवस्था की गई है।1
- हिंडौन निवासी AEN महेन्द्र जाटव को ACB ने 3 लाख 70 हजार की संदिग्ध रकम के साथ पकड़ा सभी नोट 500 - 500 के बारां के अंता नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी पद पर कार्यरत हैं महेन्द्र जाटव, हिंडौन और करौली नगर परिषद में भी रह चुके हैं AEN.... ACB करौली के निरीक्षक जगदीश भारद्वाज के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्रवाई... हिंडौन में घर पहुंचने से चंद दूरी पर ही पकड़ा गया AEN महेन्द्र जाटव... अंता से कोटा तक आया गाड़ी से, कोटा से हिंडौन तक ट्रेन से किया सफर... हिंडौन रेल स्टेशन से आनंद विहार कॉलोनी स्थित घर पर ऑटो से जाते वक्त जाट की सराय स्टेडियम के पास ACB ने ऑटो रोक महेन्द्र जाटव से बरामद की संदिग्ध रकम.... पूछताछ में महेंद्र ने उक्त रकम को जिन दो व्यक्तियों एक अध्यापक और हिंडौन नगर परिषद कार्मिक से उधार लेना बताया, उन्होंने ACB को साफ किया इंकार... यहां तक बोले- हम महेंद को जानते तक नहीं अब ACB कर रही संदिग्ध रकम को लेकर गहन जांच... आय से अधिक संपत्ति का भी बन सकता है मामला...? ACB का प्रेस नोट पढ़ने के साथ देखिए पूरा वीडियो1
- करौली जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान करौली के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल रैली एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ फूले सर्किल से संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह माली द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली में कर्मचारी संख्या अध्यक्ष तुलसीराम माली, कस्बा अध्यक्ष रामगोपाल माली, उपाध्यक्ष राम सिंह किसान बाबूलाल मेंबर कमरपाल मैनेजर, हल्के ठेकेदार मंगरी करौली तहसील अध्यक्ष राम खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे। रैली में सजीव झांकी के रूप में फूले ब्रिगेड के बने सिंह कुशवाहा चल रहे थे। शनिवार दोपहर 3:00 बजे रैली फूले सर्किल से रवाना होकर शिकारगंज, खादी भंडार , रंगगमा तालाब और लव-कुश वाटिका होते हुए संस्थान के छात्रावास परिसर पहुंची।छात्रावास परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर सभी प्रतिभागियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। 200 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों, नवनियुक्त कर्मचारियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त व्यक्तियों एवं भामाशाहों को प्रतीक चिन्ह, साफा, बैग एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाओं को बैग गुरु कृपा ग्रेनाइट एंड मार्बल (अहमदाबाद), एमटी मार्बल (जेतपुरा, राजसमंद) एवं सोहम स्टोनेक्स माइंस (देवगढ़, राजसमंद) के राधेश्याम माली मेंगरी वालों की ओर से प्रदान किए गए एवं इनाम श्री बालाजी ग्रेनाइट एंड मार्बल (जुहापुरा, सरखेज, अहमदाबाद), ठेकेदार कल्ली माली (खूब नगर) एवं ठेकेदार वीरसिंह माली (महमदपुर) द्वारा दी गई। अन्य भामाशाहों ने भी तन, मन और धन से सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर प्रहलाद मास्टर, रामसिंह किसान, शिवदयाल, ठेकेदार मन्नू, ठेकेदार निरंजन, लक्ष्मणसिंह, पूर्व पार्षद नाहरसिंह, बाबूलाल ,पांच पुरा अध्यक्ष शंकर माली, रामगोपाल माली, डंगासरा अध्यक्ष श्रीफूल माली, रमजी सरपंच, विष्णु सरपंच, ज्योतिबा फुले अहमदाबाद समिति के कोषाध्यक्ष विष्णुचंद्र सैनी, धर्मी सैनी, पन्नूसिंह माली, रूपसिंह, बाबूलाल भगत, कल्याण माली, अध्यापक बनेसिंह,राम माली, राम सिंह, पन्नूसिंह, बच्चनसिंह अटा, एडवोकेट पप्पू, ,प्रहलाद, महेश कुशवाहा, लक्ष्मणसिंह मानसिंह, श्याम पटेल, हेमराज, नाहरसिंह, धारासिंह माली, रूपसिंह माली, रामेश्वर माली, रंगलाल सैनी, मुकेश सैनी, शिवचरण सैनी सहित अनेक समाजबंधुओं का सहयोग रहा।1
- *करौली में गैस सिलेंडर वितरण की वाउचर प्रणाली खत्म:* अब ओटीपी-डीएसी से मिलेगा सिलेंडर, उपभोक्ताओं को राहत की उम्मीद1
- Live :- महान समाज सुधारक एवं शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिराव फुले जी की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का निज निवास पर स्वागत किया। #JyotibaPhule #Gangapurcity1
- गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बूचौलाई में पूर्व सरपंच बद्री गुर्जर एवं पंचायत समिति प्रधान मंजू गुर्जर के परिवार द्वारा आयोजित भव्य राम रसिया दंगल में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर मंच पर निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, एसडीएम बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित कई अतििथयों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानसिंह गुर्जर का 51 किलो की माला एवं चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने राम रसिया दंगल जैसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दंगल में विभिन्न कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा तथा तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उप जिला कलेक्टर बृजेंद्र मीना, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत लाल मथुरिया, वरिष्ठ नेता सुरेश चंद जैन, संतोष मथुरिया, राम सिंह खटाना, ग्राम सरपंच हंसराज गुर्जर, पुखराज सलेमपुर तलवाड़ा, मिथलेश व्यास, नवल दनगस, ओमी कटारिया पार्षद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी अतिथियों का मंच पर सम्मान किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में एकता व सद्भाव को बढ़ावा देना है। बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति से आयोजन सफल रहा।1
- गंगापुर सिटी में आज महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ महात्मा फुले के आदर्शों को याद किया। इस रैली में सैनी समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें छोटेलाल सैनी, काड़ू मेम्बर, मदन मोहन सरपंच सहित अन्य समाजजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर रैली का शुभारंभ किया और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रैली बड़ी सब्जी मंडी (फल-सब्जी मंडी) से प्रारंभ होकर सैनी धर्मशाला एवं सैनी गार्डन तक निकाली गई। पूरे मार्ग में लोगों ने नारे लगाकर सामाजिक जागरूकता और शिक्षा के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा फुले के समाज सुधार, शिक्षा और समानता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला तथा युवाओं और बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। रैली का समापन सैनी गार्डन में हुआ, जहाँ सभी ने एकजुट होकर समाज में शिक्षा और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।1
- हिंडौन सिटी। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर शनिवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें सैनी माली एवं कुशवाहा समाज के लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। बाढ़ गांव स्थित छात्रावास से शुरू हुई शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ शहर के प्रहलाद कुंड, नीम का बाजार, सर्राफा बाजार, कटरा बाजार, डैंप रोड, चौपड़ सर्किल,स्टेशन रोड, बयाना मोड़ से बयाना रोड स्थित मनीराम पार्क होते हुए सैनी माली समाज धर्मशाला पहुंची। जहां शोभायात्रा सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में समाज उत्थान को लेकर विचार विमर्श किया गया। शोभायात्रा में कई वाहनों पर धार्मिक सजीव झांकियां भी सजाई गई।2