गुरु पूर्णिमा पर वृद्ध से लूट का 4 घंटे में खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार *गुरु पूर्णिमा पर वृद्धा से लूट का 4 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार* *सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता, लूटे गए सोने के आभूषण बरामद* जैतारण राधे श्याम दाधीच, 31 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृद्धा से सोने के आभूषण लूटने की वारदात का रायपुर थाना पुलिस ने महज चार घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को गुडिया निवासी सुंदरी देवी (65) अपने जेठ बगदाराम के साथ पिपलिया स्थित राम प्याऊ माधव आश्रम में आयोजित गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम से घर लौट रही थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक आरोपी ने बगदाराम को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने वृद्धा के गले से करीब डेढ़ तोला सोने की कंठी, आधा तोला माथे का बोर और आधा तोला कान के आभूषण छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमें गठित कीं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों के अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त होने के संकेत मिले हैं। मामले में आगे अनुसंधान जारी है। *तीन कांस्टेबलों की रही अहम भूमिका* वारदात के त्वरित खुलासे में कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल नन्दलाल और कांस्टेबल होनाराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने तीनों की सराहना की है।

- पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन स्कूल प्रकरण: दूसरा आरोपी पीटीआई गिरफ्तार, शिक्षा विभाग ने 3 को निलंबित किया पीसांगन के राजकीय विद्यालय में छात्राओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया । इससे पहले मुख्य आरोपी शिक्षक मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। फरार चल रहे ललित कुमार को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों के मोबाइल और चैट की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने भी कड़ी कार्रवाई की है। अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ने शिक्षक मोहम्मद अली और पीटीआई ललित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने शिक्षिका पिंकी यादव को भी निलंबित किया है। उन पर प्रकरण को दबाने और संबंधित छात्राओं को धमकाने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। फोटो कैप्शन:.. दोनों आरोपी शिक्षक1
- कुड़की में लाखों की नकदी व कार लूटकांड का पर्दाफाश, सभी आरोपी गिरफ्तार1
- Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹ Singer Krishna Veer Gurjar introduces fan and producer Yatin at his Chandigarh recording studio, praising Yatin's music production skills and teasing future collaborations¹1
- भीलवाड़ा सर्किट हाउस पहुँचने पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों द्वारा श्री MD. चोपदार का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया! जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) भीलवाड़ा शहर जिला अध्यक्ष हामिद रंगरेज जी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह जी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की पुष्पमाला, शॉल, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर MD. चोपदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। यह भव्य स्वागत कार्यक्रम संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के उत्साह और कांग्रेस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। आत्मीय मान-सम्मान हेतु प्रदेश टीम के तमाम पदाधिकारियों एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के साथियों का दिल से शुक्रिया। मंसूर अहमद (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) KKC. एंव ब्यावर (ज़िला सचिव) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस (राज.)1
- पुलिस ने केबल चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तांबे के तार और बाइक बरामद, पुछताछ जारी: राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र का मामला1
- ब्यावर जिले के रास बाबरा मार्ग पर गहरे खड्डे में उत्तरा टेंपो का पहिया जैतारण रास-बाबरा-ब्यावर मार्ग पर सड़क पर गड्डे में जल भराव से सामान से भरा टेंपो पलटा. हादसे के बाद टेंपो में भरा सामान सड़क पर पानी में बिखर गया। हालांकि, इस दुर्घट किसी को चोट नहीं आई1