तानाशाही और एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ धमतरी कांग्रेस का आक्रोश, SP से मिलकर जताई कड़ी आपत्ति धमतरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती सूर्यप्रभा चेटियार के खिलाफ कथित एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने धमतरी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से प्रशासन और पुलिस से निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी राजनीतिक दबाव के बिना कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
तानाशाही और एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ धमतरी कांग्रेस का आक्रोश, SP से मिलकर जताई कड़ी आपत्ति धमतरी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती सूर्यप्रभा चेटियार के खिलाफ कथित एकतरफा और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने धमतरी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी
तरह की एकतरफा कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से प्रशासन और पुलिस से निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी राजनीतिक दबाव के बिना कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, जिला संगठन प्रभारी विनोद तिवारी, विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व महापौर विजय देवांगन सहित कांग्रेस, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
- धमतरी में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 373 पौवा शराब जब्त,4 गिरफ्तार धमतरी में अवैध शराब के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों से परिवहन की जा रही 373 पौवा देशी शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और दोनों मोटरसाइकिलों समेत कुल 1 लाख 33 हजार 600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हटकेशर शराब भट्ठी से रत्नाबांधा की ओर शराब ले जा रहे थे। घेराबंदी कर पुलिस ने चारों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।1
- कोपेडीह मं अवैध महुआ शराब के खिलाफ भखारा पुलिस के बड़ी कार्रवाई, 210 लीटर शराब जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार धमतरी। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन अउ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल के मार्गदर्शन मं भखारा पुलिस ह ग्राम कोपेडीह मं अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करिस। पुलिस ह तीन अलग-अलग मामला मं पांच आरोपी मन ल गिरफ्तार करके 210 लीटर महुआ शराब जब्त करिस, जेन के कीमत 21 हजार रुपिया बताय गे हवय। गिरफ्तार आरोपी मन ल न्यायिक रिमांड मं जेल भेज दे गीस। तीन मामला मं कार्रवाई पहिली कार्रवाई मं गोवर्धन चंदेल (40) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस, जेन के कीमत पांच हजार रुपिया हवय। दूसर मामला मं अशोक माथुर (54), संदीप कुमार माथुर (29) अउ सुनील कुमार माथुर (35) ल गिरफ्तार करके 110 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद करे गीस। ए शराब के कीमत 11 हजार रुपिया बताय गे हवय। 210 लीटर शराब जब्त तीसर मामला मं राम कुमार माथुर (20) के कब्जा ले 50 लीटर महुआ शराब जब्त होइस। तीनों मामला मं कुल 210 लीटर शराब बरामद होइस। पुलिस ह आरोपी मन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करिस अउ न्यायिक रिमांड मं जेल भेजिस। पुलिस के कहना हे कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री अउ भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहिही।1
- राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला राजिम में उज्जैन की तर्ज पर निकली बाबा महाकाल की भव्य पालकी शोभा यात्रा में आस्था का सैलाब देखने को मिला, बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में पवित्र सावन मास में निकाली गई इस पालकी यात्रा में राजिम सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े, नगर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ जी मंदिर से आकर्षक फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी निकली, जिसे उठाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सावन के पवित्र महीने में राजिम की धर्मनगरी हर-हर महादेव और बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठी, बाबा गरीबनाथ मंदिर से शुरू हुई पालकी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डमरू वादकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को शिवमय बना दिया, फूलों से सजी बाबा महाकाल की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही, यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल के जयकारे लगाते हुए भक्ति में झूमते नजर आए, उज्जैन की तर्ज पर आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने राजिम में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा पेश किया।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- भरदा में जश्ने ईद मिलादुन्नबी शानो शौकत के साथ मनाया गया, मजार शरीफ में हुई परचम कुशाई बाद नमाज ईशा जामा मस्जिद तार्री मे मिलादे महफ़िल सजाई व रचाई गयी जिसमे मेहमाने खुशुसी जामा मस्जिद के पेश ईमाम हाफ़िज,एजाज अहमद रिज़वी साहब रौनके स्टेज थे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट मे जामा मस्जिद तार्री मे परचम कुशाई इमाम व बुजुर्गों के हाथों किया गया। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल मे आम रास्तों व गलियों को घूमते हुए मजार शरीफ पहुंचे,जहां पर परचम कुशाई भरदा समाज के वरिष्ठों की जानिब से किया गया। साथ ही सलातो सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गई एवं देश व अमनो शुकुन के लिए दुआ मांगी गई। बाद नमाज मगरिब आम लंगर का भी एहतमाम किया गया।1
- प्याज के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का जायका, बजट पर बढ़ा बोझ नवापारा-राजिम। प्याज के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। सब्जियों में स्वाद बढ़ाने वाली प्याज अब लोगों के घरेलू बजट पर भारी पड़ रही है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मध्यमवर्गीय और गरीब परिवारों की चिंता बढ़ गई है। प्याज की कीमत बढ़ने के कारण गृहणियां भी रसोई का बजट संभालने में परेशान नजर आ रही हैं। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल प्याज, टमाटर, हरी सब्जियां, दाल और अन्य खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से महीने का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कई परिवार अब महंगी सब्जियों की जगह कम कीमत वाली सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि आमदनी सीमित है, लेकिन रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परिवार का बजट संतुलित करना मुश्किल हो रहा है। लोगों ने खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। आम उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई के जरूरी सामान की कीमतों में राहत मिलने से ही उन्हें बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिल सकेगी।1
- Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road Heavy rains in Nabarangpur have caused heavy waterlogging on the road built under the Bharatmala project, raising serious questions about the quality of construction and the drainage1
- कोलियारी में कांग्रेस ने बोला हल्ला, बिना पीटपास दौड़ रहे सैकड़ों हाइवा, टूटी सड़क से लोग परेशान धमतरी के कोलियारी मार्ग पर देर रात उस वक्त सियासत गरमा गई, जब जर्जर सड़क और कथित अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर हर रात सैकड़ों हाइवा बिना पीटपास के रेत भरकर और रेत भरने के लिए बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। ओवरलोड वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम लोगों के साथ-साथ एंबुलेंस 108 को भी जर्जर सड़क से गुजरने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने खनिज विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की कथित मिलीभगत और अनदेखी के चलते अवैध रेत परिवहन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। अब देखना होगा कि प्रशासन की जांच के बाद अवैध परिवहन और सड़क की बदहाली को लेकर क्या कार्रवाई होती है।3