एंकर - मैनपुरी कि किशनी पुलिस का बड़ा खुलासा पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार रिपोर्टर अमित कौशिक मैनपुरी कि किशनी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत किशनी थाना पुलिस ने सुल्तानपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी पत्नी सहित चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या था मामला बीते 25 फरवरी 2026 को बेवर-इटावा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक गेहूं के खेत में अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक की शिनाख्त कमलेश यादव पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई थी। मृतक के भाई अवधेश यादव ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अवैध संबंधों के चलते रची गई साजिश पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन में गठित टीम ने जब सर्विलांस और साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस के अनुसार, मृतक कमलेश की पत्नी सुनीती उर्फ संगीता का प्रेम प्रसंग ऊसराहार निवासी सिथलेश उर्फ सुतलेश से चल रहा था। अपने प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए संगीता ने सिथलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अपहरण के बाद गला घोंटकर की हत्या योजना के मुताबिक, प्रेमी सिथलेश ने अपने दो साथियों (दीपक कश्यप और भूरे उर्फ विशु कुमार) के साथ मिलकर कमलेश का नोएडा डेयरी प्लांट कासगंज से अपहरण किया। इसके बाद चारों पहिया गाड़ी में ही कमलेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के उद्देश्य से किशनी क्षेत्र के गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। सुनीती उर्फ संगीता: मृतक की पत्नी निवासी सुल्तानपुर, किशनी सिथलेश उर्फ सुतलेश मुख्य आरोपी प्रेमी निवासी चन्द्रपुर ऊसराहार, इटावा भूरे उर्फ विशु कुमार सहयोगी निवासी कलेपुरा, चौबिया, इटावा पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में प्रयुक्त निम्नलिखित सामान बरामद किया है1 अदद नाजायज देसी तमंचा 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस। 01 अदद साफी आलाकत्ल - गला घोंटने में प्रयुक्त 01 अदद होंडा मोबिलियो कार घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन घटना का सफल अनावरण करने वाली किशनी पुलिस और सर्विलांस टीम की त्वरित कार्यवाही की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वाइट- अरुण कुमार सिंह एसपी सिटी मैनपुरी

- प्यार अंधा होता है"- ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव। अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।1
- आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और जनपद मैनपुरी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मैनपुरी की सड़कों पर बाबा साहेब के भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 📌इस वीडियो में देखें: छपपटी पुस्तकालय मैनपुरी से घंटाघर तक निकली भव्य शोभायात्रा। प्रशासन की मुस्तैदी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि। जय भीम के नारों से गुंजायमान हुआ पूरा शहर। डॉ. अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान देकर समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया। उनके विचार आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।1
- अंबेडकर जयंती के खास अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक विशाल कार्यक्रम के जरिए अपनी ताकत का अहसास कराया। बसपा प्रमुख मायावती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस वीडियो में देखें कैसे लखनऊ की सड़कों पर बसपा कार्यकर्ताओं का नीला समंदर उमड़ पड़ा। आगामी चुनावों से पहले इसे मायावती का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मायावती ने विरोधियों पर तीखे प्रहार किए और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया। Key Highlights: मायावती द्वारा बाबा साहेब को श्रद्धांजलि। लखनऊ में बसपा का विशाल शक्ति प्रदर्शन। विपक्षी दलों पर मायावती का कड़ा प्रहार। संविधान और दलित अधिकारों पर बसपा का रुख।1
- मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी *सपा सांसद डिंपल यादव का बयान* मैनपुरी पहुंची समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती को मनाया वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई बड़े बयान दिए। *क्या सभी दलों के लिए मजबूरी हो गई हे आंबेडकर बादी पॉलिटिक्स करना जिस पर बोली डिंपल यादव* किस तरीके से आखरी समय पर डिलीटेड वोटरों की लिस्ट ला रहे है। वह कहां जाएंगे जिनका वोट कट गया है। बाइट - डिंपल यादव सपा सांसद मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- Post by Devendra Kumar1
- Post by Mainpuri explorer1
- Post by Noida pedjet motorola kampani1
- चीफ ब्यूरो पत्रकार सुरजीत,,,,,दो परिवार मे नाली के विवाद को लेकर जिला मथुरा मे हुआ खूनी संघर्ष !!!, अरेहड़ा गांव में लड़ाई के दौरान चले लट्ठ और हुई फायरिंग जिला अस्पताल मथुरा मे भर्ती बताये गए चोटिल लोग !!! थाना बरसाना मे बताया जा रहा है ये गांव.... सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल1