Shuru
Apke Nagar Ki App…
पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
AAM JANATA
पेपर लीक मामले पर फूटा छात्रों का गुस्सा, झारखंड की सड़कों पर जोरदार आंदोलन.? #reels #delhi #jharkhand #viral #ranchi #HemantSoren #police #school #teacher #paper #new
More news from Jharkhand and nearby areas
- डॉ. अभिषेक कुमार सिंह लातेहार पहुंचे, प्रेस वार्ता में बोले– सबके सहयोग से होगा लातेहार का विकास डॉ. अभिषेक कुमार सिंह लातेहार पहुंचे, प्रेस वार्ता में बोले– सबके सहयोग से होगा लातेहार का विकास लातेहार। चतरा संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह सोमवार को लातेहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के यम्मी होटल में प्रेस वार्ता की तथा समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और युवाओं के साथ विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। प्रेस वार्ता में डॉ. अभिषेक ने कहा कि सबके सहयोग और जनभागीदारी से ही लातेहार का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों ने उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने चंदवा के टोरी फ्लाईओवर ब्रिज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान 100 दिनों में निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा किया गया था, लेकिन लंबे समय बाद भी काम अधूरा है। इसे उन्होंने राजनीतिक उदासीनता का परिणाम बताया। डॉ. अभिषेक ने कहा कि लातेहार के लोग सरल और सीधे-सादे हैं, जिसके कारण वर्षों से वे उपेक्षा और वादाखिलाफी का सामना कर रहे हैं। उनका कहना था कि जिला आज भी शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में काफी पीछे है। बेरोजगारी के कारण पलायन बढ़ रहा है, जबकि कई युवा नशे की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को जनता के हित में गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अधिकांश नेता क्षेत्र से दूर हो जाते हैं, जबकि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान उन्होंने पूरे पलामू प्रमंडल का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को करीब से समझने का प्रयास किया है। डॉ. अभिषेक ने कहा कि खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद लातेहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और उच्च शिक्षा के लिए अब भी डिग्री कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भविष्य में सोच-समझकर ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें, जो जनता के बीच रहकर उनके हितों के लिए कार्य करे। अंत में उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक विकास अध्यात्म, सेवा, सदाचार और जनहित की भावना से ही संभव है। छल-कपट और स्वार्थ की राजनीति से ऊपर उठकर समाज के समग्र विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।2
- PSC-JSSC परीक्षा धांधली: CID जाँच पर भड़के छात्र, जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरना; CBI जाँच और परीक्षा रद्द करने की माँग राँची झारखंड में JPSC, JSSC CGL और JSSC LDC जैसी प्रमुख नियुक्ति परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक मामले ने तूल पकड़ लिया है। विभिन्न छात्र संगठनों और अभ्यर्थियों के आह्वान पर राँची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और सत्याग्रह लगातार जारी है। बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्यभर से आए हजारों अभ्यर्थी दिन-रात स्टेडियम में डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार द्वारा इस मामले में सौंपी गई CID (Crime Investigation Department) जाँच को पूरी तरह से 'लीपापोती' और महज औपचारिकता करार दिया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य की जाँच एजेंसियां बड़े मगरमच्छों और भ्रष्टाचार के मुख्य सरगनाओं को बचाने का प्रयास कर रही हैं। आंदोलन के प्रमुख बिंदु और अभ्यर्थियों की माँगें: CBI एवं ED से निष्पक्ष जाँच: छात्रों का कहना है कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये के लेन-देन और गिरोह से जुड़ा अंतरराज्यीय भ्रष्टाचार है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जाँच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराई जाए। विवादित परीक्षाएँ हों रद्द: धांधली और OMR शीट से जुड़ी गड़बड़ियों के पुख्ता प्रमाणों का हवाला देते हुए छात्रों ने JPSC, JSSC CGL और LDC की विवादित परीक्षाओं को तुरंत रद्द कर नए सिरे से पारदर्शी परीक्षा कराने की माँग की है। CID जाँच पर अविश्वास: अभ्यर्थियों का मानना है कि राज्य एजेंसी की जाँच सीमित और प्रभाव में रहती है, जिससे पहले भी कई मामलों को दबाया जा चुका है। छात्र प्रतिनिधियों का कड़ा रुख: "वर्षों की हाड़-तोड़ मेहनत और आर्थिक तंगी के बाद युवा परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन यहाँ हर परीक्षा धांधली की चढ़ जाती है। CID जाँच सिर्फ जन-आक्रोश को शांत करने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जब तक सरकार सीबीआई जाँच की अनुशंसा नहीं करती और परीक्षाओं को रद्द नहीं करती, हमारा आंदोलन स्टेडियम से हटकर विधानसभा तक जाएगा।" आंदोलन और उग्र होने के आसार जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, दुमका और अन्य जिलों से लगातार युवाओं का जत्था पहुँच रहा है। छात्र संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी माँगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो वे सड़क से लेकर राजभवन और विधानसभा घेराव तक का कड़ा रुख अपनाएंगे।1
- रातू ललित ग्राम से 15 वर्षीय किशोरी लापता, किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है रातू थाना क्षेत्र के ललित ग्राम से एक 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी मूल रूप से पिस्का हेसल की रहने वाली है, लेकिन पिछले चार वर्षों से वह ललित ग्राम में अपनी रिश्तेदार बरखा रानी कच्छप के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह जब परिवार के सदस्य सोकर उठे तो किशोरी घर में नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें किशोरी सुबह करीब 6:50 बजे पिंक रंग की टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी।परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन अब तक किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर किशोरी के रिश्तेदार बरखा रानी ने रातू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।1
- गुमला लौटे सेवानिवृत्त होकर CRPF के DIG रविन्द्र भगत जी1
- कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया चेहल्लूम मेले का उद्घाटन बुढ़मू प्रखंड में आयोजित मेले में भाईचारे, सौहार्द और एकता का दिया संदेश बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत चेहल्लूम कमिटी द्वारा आयोजित चेहल्लूम मेले का उद्घाटन रविवार को कांके विधायक सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने मेले का भ्रमण किया तथा कमिटी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर सभी को चेहल्लूम की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चेहल्लूम जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों को मिल-जुलकर ऐसे आयोजनों को सफल बनाना चाहिए, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का वातावरण कायम रहे। कार्यक्रम में चेहल्लूम कमिटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना रहा1
- केरला से एक व्यक्ति ने 10 किलो बिरयानी JPSC में आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए भेजा1
- महुआडार के बोराकोना ग्राम स्थित पथ पर स्कूटी एवं सवारी गाड़ी की टक्कर में दो छात्र एवं छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 9:00 बजे दोनों छात्र-छात्रा नवीन कुजूर एवं अनीशा कुजूर कुरुंद ग्राम से महुआडार पढ़ाई करने आ रहे थे स्कूटी पर सवार होकर ,इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी से जा टकराया। हुई घटना के बाद दोनों का प्राथमिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।1