logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवर्धा : जिले में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री, आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे लगातार सवाल । कवर्धा : अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब, जिले में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री, आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे लगातार सवाल । एंकर - सवाल कबीरधाम जिले के अधिकतर गांव अवैध शराब की चपेट में आ रहे है आबकारी विभाग के सुस्ती के चलते पुलिस को ही कभी कभी छापामार कार्यवाही करना पड़ता है। कबीरधाम जिले के बोड़ला लोहारा पंडरिया क्षेत्र के अधिकतर गांव और कवर्धा के आस पास क्षेत्र में भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री जोर शोर से चल रही जिसकी खबर आबकारी विभाग को होते हुवे भी कार्यवाही नहीं किया जाता। अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हुए नजर आ रही है वही होली के दिन अधिकतर शराब दुकान में कीमत मूल्य से अधिक रेट में शराब बेचा गया है....

2 hrs ago
user_Deepesh Jangde
Deepesh Jangde
Court reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

कवर्धा : जिले में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री, आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे लगातार सवाल । कवर्धा : अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब, जिले में बढ़ते अवैध शराब की बिक्री, आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर उठ रहे लगातार सवाल । एंकर - सवाल कबीरधाम जिले के अधिकतर गांव अवैध शराब की चपेट में आ रहे है आबकारी विभाग के सुस्ती के चलते पुलिस को ही कभी कभी छापामार कार्यवाही करना पड़ता है। कबीरधाम जिले के बोड़ला लोहारा पंडरिया क्षेत्र के अधिकतर गांव और कवर्धा के आस पास क्षेत्र में भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री जोर शोर से चल रही जिसकी खबर आबकारी विभाग को होते हुवे भी कार्यवाही नहीं किया जाता। अवैध शराब बिक्री से लगातार ग्रामीण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है विभाग अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हुए नजर आ रही है वही होली के दिन अधिकतर शराब दुकान में कीमत मूल्य से अधिक रेट में शराब बेचा गया है....

More news from Mungeli and nearby areas
  • छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला पंचायत सभाकक्ष में “जल संचय जन भागीदारी 2.0” पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल बजट, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग और “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यशाला में जल संरक्षण को समझाने के लिए विशेष डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे कलेक्टर कुंदन कुमार और एसएसपी भोजराम पटेल ने देखा। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला पंचायत सभाकक्ष में “जल संचय जन भागीदारी 2.0” पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने जल संरक्षण और भू-जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जल बजट, जल संसाधनों के संतुलित उपयोग और “मोर गांव मोर पानी महाअभियान” के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।
कार्यशाला में जल संरक्षण को समझाने के लिए विशेष डेमो भी प्रस्तुत किया गया, जिसे कलेक्टर कुंदन कुमार और एसएसपी भोजराम पटेल ने देखा। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    10 hrs ago
  • चकरभाठा मार्केट मे सकरी गाली मे ऑटो खड़ी करने से मना करने पर ऑटो चालक द्वारा की गई मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज शुक्रवार की रात 9 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी अनुसार नाम प्रार्थी भोजराज आडवानी पिता तुलाराम आडवानी उम्र 28 साल निवासी वार्ड के पानी टंकी के पास चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की विवरण. मैं वार्ड क्र 12 चकरभाठा का निवासी हूं चकरभाठा मे किराना दुकान चलाता हूं कि दिनांक 13:03 2026 के दोषार लगभग 04.10 बजे मैं अपनी एक्टीवा स्कूटी मे कृष्णा सोसायटी चकरभाठा से चकरभाठा मार्केट जा रहा था तभी कृष्णा डेयरी के बाजू गली में बंटी आटो वाला अपनी आटो को रास्ते में खड़ा किया हुआ था जिसे अपनी आटो को रास्ते में हटाने के लिये बोला जिस बात से नाराज होकर बंटी आंटो वाला गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये पत्थर से मेरे सिर में माल कार्याचाही दिया और ज्यादा करेगा तो मारकर खतम कर दूंगा बोलते हुये वहा से निकल गया। मारपीट करने से मेरे सिर में वाये तर फ.एवं बाये पैर के घुटने के पास चोट आया है घटना को राखी आडवानी देखा सुना व बीच बचाव किया है रिपोर्ट करता है। की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2).351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आपको बता दें की चकरभाठा मार्केट छेत्र का मुख्य मार्केट है जहां मेन रोड पर राम मंदिर चौक से रहंगी चौक तक आए दिन जाम की स्थिति से क्षेत्र के लोगों को जूझना पड़ता है क्योंकि मेन रोड होकर शराब प्रेमी शराब लेने की चकरभाठा शासकीय शराब दुकान पहुंचते हैं और शराब पीकर वापस आते समय कई शराबियों की वजह से आम लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इसलिए आए दिन इस सड़क पर वाहनों को खड़ी करने एवं जाम की वजह से इस तरह की मारपीट और विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है एवं मार्केट में जाम लगने की मुख्य वजह दुकानदारों द्वारा दुकान के समान एवं होडिंग बोर्ड को सड़क किनारे रख देते है जिसकी वजह से ग्राहक अपने वाहनों को सड़क के सामने खड़ी कर देते हैं इस और नगर पालिका बोदरी एवं चकरभाठा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को विशेष कार्यवाही करने की आवश्यकता है
    1
    चकरभाठा मार्केट मे सकरी गाली मे ऑटो खड़ी करने से मना करने पर ऑटो चालक द्वारा की गई मारपीट चकरभाठा थाना मे मामला दर्ज 
शुक्रवार की रात 9 बजे प्रार्थी से मिली जानकारी अनुसार 
नाम प्रार्थी 
भोजराज आडवानी पिता तुलाराम आडवानी उम्र 28 साल निवासी वार्ड के पानी टंकी के पास चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग ने शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब थाना चकरभाठा मे उपस्थित हो कर रिपोर्ट दर्ज कराई है की 
विवरण. मैं वार्ड क्र 12 चकरभाठा का निवासी हूं चकरभाठा मे किराना दुकान चलाता हूं कि दिनांक 13:03 2026 के दोषार लगभग 04.10 बजे मैं अपनी एक्टीवा स्कूटी मे कृष्णा सोसायटी चकरभाठा से चकरभाठा मार्केट जा रहा था तभी कृष्णा डेयरी के बाजू गली में बंटी आटो वाला अपनी आटो को रास्ते में खड़ा किया हुआ था जिसे अपनी आटो को रास्ते में हटाने के लिये बोला जिस बात से नाराज होकर बंटी आंटो वाला गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये पत्थर से मेरे सिर में माल कार्याचाही दिया और ज्यादा करेगा तो मारकर खतम कर दूंगा बोलते हुये वहा से निकल गया। मारपीट करने से मेरे सिर में वाये तर फ.एवं बाये पैर के घुटने के पास चोट आया है घटना को राखी आडवानी देखा सुना व बीच बचाव किया है रिपोर्ट करता है। की जावे प्रार्थी की रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध धारा 296,115(2).351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है आपको बता दें की चकरभाठा मार्केट छेत्र का मुख्य मार्केट है जहां मेन रोड पर राम मंदिर चौक से रहंगी चौक तक आए दिन जाम की स्थिति से क्षेत्र के लोगों को जूझना पड़ता है क्योंकि मेन रोड होकर शराब प्रेमी शराब लेने की चकरभाठा शासकीय शराब दुकान पहुंचते हैं और शराब पीकर वापस आते समय कई शराबियों की वजह से आम लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इसलिए आए दिन इस सड़क पर वाहनों को खड़ी करने एवं जाम की वजह से इस तरह की मारपीट और विवाद की स्थिति निर्मित होती रहती है एवं मार्केट में जाम लगने की मुख्य वजह दुकानदारों द्वारा दुकान के समान एवं होडिंग बोर्ड को सड़क किनारे रख देते है जिसकी वजह से ग्राहक अपने वाहनों को सड़क के सामने खड़ी कर देते हैं इस और नगर पालिका बोदरी एवं चकरभाठा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को विशेष कार्यवाही करने की आवश्यकता है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    5 hrs ago
  • ग्राम दुलापुर में बाईक अनियंत्रित होने से हुई सड़क दुर्घटना: 3 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार 3 लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार किरनापुर तहसील के ग्राम कोस्ते निवासी रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे ग्राम पौनी में आयोजित किसी विवाह समारोह में गये हुये थे, जहां से शादी के उपरांत वे अपने ग्राम कोस्ते जाने के लिये बाईक पर सवार होकर निकले, जिस बाईक को विशाल पांचे चला रहा था और तीनों ही इस दौरान नशे की हालत में थे, जब वे ग्राम दुलापुर पंहुचे तो उनकी तेज रफतार बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और इस सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार तीनो रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे घायल हो गये, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पंहुची और एंबुलेंस पायलट राकेश महोबिया के द्वारा तीनों घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ के द्वारा तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद अधिक गंभीर होने के चलते विशाल पांचे को अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    1
    ग्राम दुलापुर में बाईक अनियंत्रित होने से हुई सड़क दुर्घटना: 3 घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
लांजी। पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में हुई सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार 3  लोग घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिये सिविल अस्पताल लांजी में भर्ती कराया गया, मिली जानकारी के अनुसार किरनापुर तहसील के ग्राम कोस्ते निवासी रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे ग्राम पौनी में आयोजित किसी विवाह समारोह में गये हुये थे, जहां से शादी के उपरांत वे अपने ग्राम कोस्ते जाने के लिये बाईक पर सवार होकर निकले, जिस बाईक को विशाल पांचे चला रहा था और तीनों ही इस दौरान नशे की हालत में थे, जब वे ग्राम दुलापुर पंहुचे तो उनकी तेज रफतार बाईक अचानक अनियंत्रित हो गई और इस सड़क दुर्घटना में बाईक पर सवार तीनो रणवीर पांचे, विशाल पांचे और राकेश पांचे घायल हो गये, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पंहुची और एंबुलेंस पायलट राकेश महोबिया के द्वारा तीनों घायलों को सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टॉफ के द्वारा तत्काल ही घायलों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद अधिक गंभीर होने के चलते विशाल पांचे को अग्रिम उपचार हेतु रेफर कर दिया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • बिलासपुर में अवैध घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खबर सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भारतीय नगर स्थित गरिमा किचन केयर सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां से अवैध रूप से रखे गए 8 घरेलू और 14 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। विभाग अब आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
    1
    बिलासपुर में अवैध घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। खबर सामने आने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भारतीय नगर स्थित गरिमा किचन केयर सेंटर पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां से अवैध रूप से रखे गए 8 घरेलू और 14 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। विभाग अब आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जिले के पंजीकृत उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। LPG और इंडेन गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य सतत रूप से चल रहा है- जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी
    1
    जिले के पंजीकृत उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। LPG और इंडेन गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य सतत रूप से चल रहा है- जिला आपूर्ति अधिकारी श्री संत कुमार भलावी
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लड़के ने बहुत देर तक शांति से सहन किया और समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हद पार हो गई और बात उसके परिवार पर आई तब उसने महिला को जमकर पिटाई कर दी चलती ट्रेन में सीट को लेकर एक महिला और युवक के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला युवक के साथ बदसलूकी कर रही थी और चप्पल दिखाकर धमका रही थी। काफी देर तक शांत रहने और समझाने के बाद भी जब महिला ने उसकी पत्नी को लेकर अपशब्द कहे, तो युवक ने गुस्से में आकर महिला पर हाथ उठा दिया। यह घटना बिहार की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ युवक की हिंसक प्रतिक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।
    1
    लड़के ने बहुत देर तक शांति से सहन किया और समझाने की कोशिश की, लेकिन जब हद पार हो गई और बात उसके परिवार पर आई तब उसने महिला को जमकर पिटाई कर दी 
चलती ट्रेन में सीट को लेकर एक महिला और युवक के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला युवक के साथ बदसलूकी कर रही थी और चप्पल दिखाकर धमका रही थी। काफी देर तक शांत रहने और समझाने के बाद भी जब महिला ने उसकी पत्नी को लेकर अपशब्द कहे, तो युवक ने गुस्से में आकर महिला पर हाथ उठा दिया। यह घटना बिहार की बताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है, जहां कुछ लोग महिला के व्यवहार की निंदा कर रहे हैं तो कुछ युवक की हिंसक प्रतिक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • बोदरी मे युवा कांग्रेस और छेत्रवाशियों की बड़ी जीत: बी एस पी रोड पर भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' समय निर्धारित, स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत शुक्रवार की रात 10:00 बजे बिल्हा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू जी से मिली जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से जारी संघर्ष का बड़ा सुखद परिणाम सामने आया है। स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने धादापारा मार्ग और बोदरी VIP एयरपोर्ट रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं। प्रमुख निर्णय और निवारण: नो-एंट्री का समय: अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों (कोयला एवं गिट्टी लोडेड) का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह समय विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए तय किया गया है। सुरक्षा मानक: तहसीलदार महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोयला और गिट्टी परिवहन करने वाली गाड़ियों पर तिरपाल लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा गार्ड की तैनाती: बोदरी VIP एयरपोर्ट मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक पंचनामा: इन सभी मांगों की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण विभाग, BSP विभाग, मुख्य नगरपालिका इंजीनियर तथा कोल वाशरी संचालकों ने पंचनामा तैयार कर अपने हस्ताक्षर किए हैं और मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है। "जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से बच्चों और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का अब अंत होगा। आपको बता दे नगर पालिका बोदरी से होकर बीएसपी भिलाई स्टील प्लांट हिर्री माईनस के खदान से निकलने वाले भारी वाहन कोयला और गिट्टी लेकर दाधा पारा रेलवे साइडिंग के लिए निकलते हैं इस बीच पंच देवी पेट्रोल पंप अचानकपुर के पास स्थित क्रॉस सड़क और बोदरी जाने वाले मुख्य मार्ग के 70 खोली के पास क्रॉस सड़क के पास आए दिन इन भारी वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं घट रही थी जिसे लेकर पब्लिक एप न्यूज़ टीम एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू और छेत्रवासियो ने इस जनसमस्या को ले कर कड़ा विरोध बताया था जिसे देखते हुवे इस विषय पर तहसील ऑफिस बोदरी मे शुक्रवार को तहसीलदार बोदरी श्री संदीप साय एवं बीएसपी प्रबंधन और छेत्रवासियो की बैठक रखी गई थी जहाँ ये निर्णय लिए गये है और नियमो का उलंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है
    1
    बोदरी मे युवा कांग्रेस और छेत्रवाशियों की बड़ी जीत: बी एस पी रोड पर भारी वाहनों के लिए 'नो-एंट्री' समय निर्धारित, स्कूली बच्चों और राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत
शुक्रवार की रात 10:00 बजे बिल्हा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू जी से मिली जानकारी अनुसार 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से जारी संघर्ष का बड़ा सुखद परिणाम सामने आया है। स्थानीय जनता और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने धादापारा मार्ग और बोदरी VIP एयरपोर्ट रोड पर भारी वाहनों के आवागमन के लिए कड़े नियम लागू कर दिए हैं।
प्रमुख निर्णय और निवारण:
नो-एंट्री का समय: अब सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों (कोयला एवं गिट्टी लोडेड) का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। यह समय विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए तय किया गया है।
सुरक्षा मानक: तहसीलदार महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोयला और गिट्टी परिवहन करने वाली गाड़ियों पर तिरपाल लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही, ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सुरक्षा गार्ड की तैनाती: बोदरी VIP एयरपोर्ट मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक पंचनामा: इन सभी मांगों की गंभीरता को देखते हुए पर्यावरण विभाग, BSP विभाग, मुख्य नगरपालिका इंजीनियर तथा कोल वाशरी संचालकों ने पंचनामा तैयार कर अपने हस्ताक्षर किए हैं और मांगों को पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया है।
"जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही से बच्चों और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी का अब अंत होगा।
आपको बता दे नगर पालिका बोदरी से होकर बीएसपी भिलाई स्टील प्लांट हिर्री माईनस के खदान से निकलने वाले भारी वाहन कोयला और गिट्टी लेकर दाधा पारा रेलवे साइडिंग के लिए निकलते हैं इस बीच पंच देवी पेट्रोल पंप अचानकपुर के पास स्थित क्रॉस सड़क और बोदरी जाने वाले मुख्य मार्ग के 70 खोली के पास क्रॉस सड़क के पास आए दिन इन भारी वाहनों की वजह से सड़क दुर्घटनाएं घट रही थी जिसे लेकर पब्लिक एप न्यूज़ टीम एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साहू और छेत्रवासियो ने इस जनसमस्या को ले कर कड़ा विरोध बताया था जिसे देखते हुवे इस विषय पर तहसील ऑफिस बोदरी मे शुक्रवार को तहसीलदार बोदरी श्री संदीप साय एवं बीएसपी प्रबंधन और छेत्रवासियो की बैठक रखी गई थी जहाँ ये निर्णय लिए गये है और नियमो का उलंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • Post by Santosh Sao
    1
    Post by Santosh Sao
    user_Santosh Sao
    Santosh Sao
    पेंटर बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Uttam dhanole
    1
    Post by Uttam dhanole
    user_Uttam dhanole
    Uttam dhanole
    Farmer लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.