Shuru
Apke Nagar Ki App…
हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा गोपालगंज - हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार #gopalganj #news #halchal
हथुआ हलचल
हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का होगा खुलासा गोपालगंज - हथुआ में युवक आदर्श पाल की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार #gopalganj #news #halchal
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Akash Kumar1
- People's reactions to the death of Ayatollah Ali Khamenei #reelsvideoシ #Trending1
- मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने 105 वर्षीय लोकगायक जंग बहादुर सिंह को किया सम्मानित देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर जीरादेई में आयोजित गरिमामय समारोह में मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराजसिंह रूपन ने 105 वर्षीय लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह को ‘सन ऑफ सिवान, प्राइड ऑफ बिहार’ सम्मान से अलंकृत किया। समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब वे स्वयं मंच से उतरकर वयोवृद्ध कलाकार को सम्मानित करने पहुंचे। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का अभिनंदन नहीं, बल्कि भोजपुरी लोकसंस्कृति और स्वतंत्रता चेतना को नमन है। जंग बहादुर सिंह ने आजादी के दौर में अपने देशभक्ति गीतों से जनमानस में अलख जगाई थी। 105 वर्ष की आयु में भी उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और संस्कारों की प्रेरक मिसाल बना हुआ है। #सिवान #जीरादेई #जंगबहादुरसिंह #PrithvirajsingRoopun #डॉराजेंद्रप्रसाद #PrideOfBihar1
- सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।1
- श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं। बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।" कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1
- Post by Sadhana national News1
- डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।1
- होली से पहले सख्ती: 500 पर निरोधात्मक कार्रवाई, 60 पर CCA और 40 पर गुंडा एक्ट मैरवा। होली को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरी कुमारी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बीएनएस की धारा 126 के तहत करीब 500 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं 60 से अधिक व्यक्तियों पर सीसीए तथा 40 से अधिक पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए अनुमोदन किया गया है। कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और संख्या बढ़ सकती है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे रेल पटरी टूट गई। झटका महसूस होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अस्थायी मरम्मत की और ट्रेन को आगे रवाना किया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।1