logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बर में सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन बर ग्राम के मुख्य दरवाजे के बाहर कृषि विभाग की ओर से ग्राम के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाया गया फव्वारा पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते बंद पड़ा था। देखरेख के अभाव में फव्वारा महज शोपीस बनकर रह गया था। फव्वारे को पुनः शुरू करवाने को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने पहल करते हुए इसे चालू करवाने का बीड़ा उठाया। इसके तहत फव्वारे की साफ-सफाई करवाने के साथ ही खराब पड़ी मोटर तथा लाइट सप्लाई को दुरुस्त करवाया गया है। मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब फव्वारा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। फव्वारा शुरू होने से बर ग्राम के मुख्य दरवाजे की सुंदरता एक बार फिर निखरेगी और ग्रामीणों व आने-जाने वाले लोगों को भी आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा।

1 day ago
user_Shyam Saini
Shyam Saini
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
1 day ago

बर में सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन सालों से बंद फव्वारे को फिर मिला जीवन, जल्द शुरू होगा संचालन बर ग्राम के मुख्य दरवाजे के बाहर कृषि विभाग की ओर से ग्राम के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से लगाया गया फव्वारा पिछले कई वर्षों से ग्राम पंचायत की अनदेखी के चलते बंद पड़ा था। देखरेख के अभाव में फव्वारा महज शोपीस बनकर रह गया था। फव्वारे को पुनः शुरू करवाने को लेकर समाजसेवी वीरेंद्र मेवाड़ा ने पहल करते हुए इसे चालू करवाने का बीड़ा उठाया। इसके तहत फव्वारे की साफ-सफाई करवाने के साथ ही खराब पड़ी मोटर तथा लाइट सप्लाई को दुरुस्त करवाया गया है। मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य पूरा होने के बाद अब फव्वारा जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। फव्वारा शुरू होने से बर ग्राम के मुख्य दरवाजे की सुंदरता एक बार फिर निखरेगी और ग्रामीणों व आने-जाने वाले लोगों को भी आकर्षक दृश्य देखने को मिलेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भाजपा: मदनलाल माली राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर
    1
    ब्यावर )रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन: भारा है
रायपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन:
भाजपा: मदनलाल माली
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): चैनाराम माली दोनों अध्यक्ष पक्ष का चुनाव में सीधा टक्कर
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    29 min ago
  • आगेवा मैं 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ *आगेवा में 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ* जैतारण राधेश्याम दाधीच 70वी प्राथमिक विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय 11वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पीईईओ श्री नारायणलाल पटेल , प्रशासक श्री राकेश सरगरा , पर्यवेक्षक श्री जवरीलाल प्रजापत एवं संयोजक श्री दुर्गाराम चौधरी के कर कमलों से किया गया।। संयोजक चौधरी ने बताया कि 11वर्षीय छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 सितम्बर2026 तक राजकीय बालिका उच्च प्राथामिक विद्यालय आगेवा के मैदान में आयोजन होने जा रहा है । इसमें कुल 10 टीमें तथा कुल 46 प्रतिभागी भाग ले रहें हैं।। प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु कुल 10 शा०शि० एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति पर लगाये गये।। तकनिकी सलाकार श्रीमती रेखा निम्बावत ने बताया कि उद्घाटन मैच खो-खो राबाउप्रावि आगेवा V/S राउमावि आगेवा के बीच खेला गया जिसमें राउमावि आगेवा विजेता रही।। एथेलेटिक्स 50 मीटर दाैड़ में विजेता राबाउप्रावि आगेवा व उपविजेता सीरवी ईन्टरनेशल स्कूल जैतारण रही तथा 100 मीटर दौड़ में सीरवी इन्टरनेशनल जैतारण विजेता व राबाउप्रावि आगेवा उप विजेता रही।। प्रतियोगिता आयोजन में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश मंत्री लिखमाराम सीरवी, निर्णायक एवं चयनकर्ता शा० शि० भंवरलाल सीरवी, रामनिवास चौधरी, सुनिता चौधरी, सुरेश कुमार गौड़, रफीक मोहममद, ओमप्रकाश सैनी, मंगलाराम माली, केसाराम , दुर्गा चौधरी, अनिता रामनानी, पूजा चौधरी, मंजू प्रजापति, भूण्डापूरी , अनिलपुरी सहित समस्त ग्रामीणों व पूरे विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।।
    1
    आगेवा मैं 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
*आगेवा में 11 वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता शुभारम्भ*
जैतारण राधेश्याम दाधीच 
70वी प्राथमिक विद्यालयी ब्लॉक स्तरीय 11वर्षीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ पीईईओ श्री नारायणलाल पटेल , प्रशासक श्री राकेश सरगरा , पर्यवेक्षक श्री जवरीलाल प्रजापत एवं संयोजक श्री दुर्गाराम चौधरी के कर कमलों से किया गया।।
संयोजक चौधरी ने बताया कि 11वर्षीय छात्र प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 19 सितम्बर2026 तक राजकीय बालिका उच्च प्राथामिक विद्यालय आगेवा के मैदान में आयोजन होने जा रहा है । इसमें कुल  10 टीमें तथा कुल 46 प्रतिभागी भाग ले रहें हैं।। प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु  कुल 10  शा०शि० एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति पर लगाये गये।।
तकनिकी सलाकार श्रीमती रेखा निम्बावत ने बताया कि उद्घाटन मैच खो-खो राबाउप्रावि आगेवा V/S राउमावि आगेवा के बीच  खेला गया जिसमें राउमावि आगेवा विजेता रही।।  एथेलेटिक्स 50 मीटर दाैड़ में       विजेता राबाउप्रावि आगेवा व उपविजेता सीरवी ईन्टरनेशल स्कूल जैतारण रही  तथा 100 मीटर दौड़ में  सीरवी इन्टरनेशनल जैतारण  विजेता व  राबाउप्रावि आगेवा उप विजेता रही।।
प्रतियोगिता आयोजन में राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत, प्रदेश मंत्री लिखमाराम सीरवी, निर्णायक  एवं चयनकर्ता शा० शि०  भंवरलाल सीरवी, रामनिवास चौधरी, सुनिता चौधरी, सुरेश कुमार गौड़, रफीक मोहममद, ओमप्रकाश सैनी, मंगलाराम माली, केसाराम , दुर्गा चौधरी, अनिता रामनानी, पूजा चौधरी, मंजू प्रजापति, भूण्डापूरी ,  अनिलपुरी सहित समस्त ग्रामीणों व  पूरे विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जैतारण (ब्यावर ) भाजपा के भैणाराम गेहलोत बने नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नाम की घोषणा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पंचारिया की तरफ से भेणाराम जी गेहलोत के नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    2
    जैतारण (ब्यावर ) भाजपा के भैणाराम गेहलोत बने नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नाम की घोषणा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पंचारिया की तरफ से भेणाराम जी गेहलोत के नगर पालिका जैतारण के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Mahesh panchariya
    Mahesh panchariya
    Local News Reporter जैतारण, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पंचायती राज चुनावो के लिए 17 सितंबर को लॉटरी: कलेक्टर बोले वर्ग बार आरक्षण तय होगा राजसमंद में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियो के वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के वार्डो के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद राजसमंद के सभागार में होगी। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यों के साथ पंचायत समितियो के प्रधान और वार्ड के लिए वर्ग वार आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय होगा।
    1
    पंचायती राज चुनावो के लिए 17 सितंबर को लॉटरी: कलेक्टर बोले वर्ग बार आरक्षण तय होगा
राजसमंद में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों को लेकर जिला परिषद और पंचायत समितियो के वार्डो में आरक्षण की प्रक्रिया 17 सितंबर को पूरी की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के वार्डो के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला परिषद राजसमंद के सभागार में होगी। इस दौरान जिला परिषद के सदस्यों के साथ पंचायत समितियो के प्रधान और वार्ड के लिए वर्ग वार आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही महिला आरक्षण भी लॉटरी के माध्यम से तय होगा।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    50 min ago
  • सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है आसींद मंजूर 9413889596
    4
    सवाई भोज मंदिर पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
भादवी छठ पर्व है गुर्जर समाज का सबसे बड़ा पर्व
भगवान श्री देव नारायण के प्रिय घोड़े नीलाधर का है 1115 वा अवतारण दिवस 
आसींद गुर्जर समाज के अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान देवनारायण के मंदिर पर भादवी छठ के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जारी है वही इस पर्व की मान्यता है कि भगवान श्री देवनारायण जी के प्रिया घोड़े नीलाधार के 1115 वे अवतारण दिवस है वही बाहर से आने वाले श्रद्धालु महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर रहे हैं सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर महिला पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है 
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    3 hrs ago
  • पीसांगन में बड़ा उलटफेर - 8 निर्दलीयों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा का बोर्ड बनना तय! पीसांगन।* नगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ा धमाका हो गया है। किंगमेकर बने कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इस ज्वाइनिंग के साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सत्ता का गणित पूरी तरह बदल गया है। कांग्रेस के पास सिर्फ 08 पार्षद रह गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्दलीय लोकेश लम्बा के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पीसांगन की हाॅट सीट वार्ड 18 के पार्षद अविनाश महता,वार्ड 25 से ईश्वर,वार्ड 23 से अभिषेक सोनी, वार्ड 13 से कमला सहित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी संपति देवी भाजपा प्रत्याशी लोकेश लम्बा की प्रस्तावक बनकर सभी को चौंका दिया ।। अब पीसांगन में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक ऐलान बाकी है।
    1
    पीसांगन में बड़ा उलटफेर - 8 निर्दलीयों ने थामा भाजपा का दामन, भाजपा का बोर्ड बनना तय!
पीसांगन।* नगरपालिका चुनाव में सबसे बड़ा धमाका हो गया है। किंगमेकर बने कई निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
इस ज्वाइनिंग के साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सत्ता का गणित पूरी तरह बदल गया है।
कांग्रेस के पास सिर्फ 08 पार्षद रह गए हैं।
बताया जा रहा है कि निर्दलीय लोकेश लम्बा के भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के उपरांत पीसांगन की हाॅट सीट वार्ड 18 के पार्षद अविनाश महता,वार्ड 25 से ईश्वर,वार्ड 23 से अभिषेक सोनी, वार्ड 13 से कमला सहित निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली है।
साथ ही पीसांगन नगरपालिका में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने वाली निर्दलीय प्रत्याशी संपति देवी भाजपा प्रत्याशी लोकेश लम्बा की प्रस्तावक बनकर सभी को चौंका दिया ।।
अब पीसांगन में भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। औपचारिक ऐलान बाकी है।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बीजेपी ने खोले पते ब्यावर में पुष्पा बंल्लदुआ जैतारण से भेनाराम गहलोत अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित जैतारण राधेश्याम दाधीच
    1
    बीजेपी ने खोले पते ब्यावर में पुष्पा बंल्लदुआ जैतारण से भेनाराम गहलोत अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी घोषित
जैतारण राधेश्याम दाधीच
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.