महिला शक्ति से सशक्त हो रहा बार नेतृत्व — मनोज आहूजा केकड़ी बार में महिला अधिवक्ताओं का भव्य स्वागत, समावेशी नेतृत्व की मिसाल पंकज बाफना। केकड़ी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों में महिला सहभागिता को लेकर सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में केकड़ी बार एसोसिएशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए एडवोकेट सानिया सैन, भारती पोपटानी, आशा पाराशर और कृष्णा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया। महिला अधिवक्ताओं को सदस्य बनाए जाने के अवसर पर आयोजित अभिनंदन समारोह में महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा बांधकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा और अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बार की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनेगी। इस मौके पर मनोज आहूजा ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं का नेतृत्व में आना एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बहनों की नई ऊर्जा और दृष्टिकोण बार की कार्यकारिणी को और मजबूत बनेगी। उन्होंने सभी नव-नियुक्त महिला सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल केवल निर्देशों का पालन नहीं, बल्कि समावेशी और सशक्त नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता सानिया सेन व भारती पोपटानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मनोज आहूजा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनोज आहूजा हमेशा से महिला और युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। महिला अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में उन्हें न्याय क्षेत्र में बेहतर अवसर और मंच मिलेगा। समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी महिला अधिवक्ताओं का अभिनंदन करते हुए इसे केकड़ी बार के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई, हेमंत जैन, नवल किशोर पारीक, रामावतार मीणा,अशफाक हुसैन, नितिन जोशी, नितिन जैन, दशरथ सिंह, हनुमान शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद थे।वहीं इस मौक़े पर बार एसोसिएशन केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय के अधिवक्ताओं ने बीसीआर प्रत्याशी मनोज आहूजा का अभिनन्दन कर शुभकामनायें भी दी।
महिला शक्ति से सशक्त हो रहा बार नेतृत्व — मनोज आहूजा केकड़ी बार में महिला अधिवक्ताओं का भव्य स्वागत, समावेशी नेतृत्व की मिसाल पंकज बाफना। केकड़ी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रदेशभर की बार एसोसिएशनों में महिला सहभागिता को लेकर सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में केकड़ी बार एसोसिएशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए एडवोकेट सानिया सैन, भारती पोपटानी, आशा पाराशर और कृष्णा कुमारी को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया। महिला अधिवक्ताओं को सदस्य बनाए जाने के अवसर पर
आयोजित अभिनंदन समारोह में महिला अधिवक्ताओं का दुपट्टा ओढ़ाकर और साफा बांधकर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम निवर्तमान अध्यक्ष मनोज आहूजा और अध्यक्ष सीताराम कुमावत के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बार की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी एवं संतुलित बनेगी। इस मौके पर मनोज आहूजा ने कहा कि महिला अधिवक्ताओं का नेतृत्व में आना एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता बहनों की नई ऊर्जा और दृष्टिकोण बार की कार्यकारिणी को और मजबूत बनेगी।
उन्होंने सभी नव-नियुक्त महिला सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल केवल निर्देशों का पालन नहीं, बल्कि समावेशी और सशक्त नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता सानिया सेन व भारती पोपटानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मनोज आहूजा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मनोज आहूजा हमेशा से महिला और युवा अधिवक्ताओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। महिला अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में
उन्हें न्याय क्षेत्र में बेहतर अवसर और मंच मिलेगा। समारोह के अंत में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी महिला अधिवक्ताओं का अभिनंदन करते हुए इसे केकड़ी बार के लिए एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल बताया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन धाभाई, हेमंत जैन, नवल किशोर पारीक, रामावतार मीणा,अशफाक हुसैन, नितिन जोशी, नितिन जैन, दशरथ सिंह, हनुमान शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण मौजूद थे।वहीं इस मौक़े पर बार एसोसिएशन केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय के अधिवक्ताओं ने बीसीआर प्रत्याशी मनोज आहूजा का अभिनन्दन कर शुभकामनायें भी दी।
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- Post by Kailash Fulwari1
- Post by Mohan Swami1
- पुष्कर घाटी में हुए बस हादसे में घायल हुए लोगो की कुशलक्षेम पूछने जेएलएन अस्पताल पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी,कल दोपहर अजमेर से पीसागज मायरा भरने जा रही सवारियों से भरी बस पुष्कर उतरते समय खाई ने जा गिरी, जिसमे 32 लोगो घायलऔर 2 महिला मौत हुई थी,1
- अजमेर में अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीवाटिका और अरावली अपार्टमेंट्स में देर रात जिला स्पेशल टीम, साइबर सेल और तीन थानों की संयुक्त कार्रवाई में ‘रेड्डी अन्ना’ साइट के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस बड़ी कार्रवाई में लोकेश सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 4 लैपटॉप, 18 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड लेकर ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में 20 से 22 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जबकि पूरे नेटवर्क में करोड़ों रुपये के खेल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अजमेर पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।1
- अजमेर जिले के पुष्कर घाटी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अज्ञात कारणों के चलते एक मिनी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय पुष्कर से बोराज लौट रहे युवकों ने तुरंत साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। युवकों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सभी घायलों को अजमेर के JLN अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- Ajmer Se pisaangan ki or ja rahi thi bus mayre mein santulit hokar palti Kai vyakti Ghayal hue1
- Post by Kailash Fulwari1