ब्यावर रेलवे स्टेशन का डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया निरीक्षण सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर । रेलवे मंडल के डीआरएम राजू भूतड़ा ने बुधवार को ब्यावर रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। डीआरएम भूतड़ा ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों से ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार आदरा से निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही स्टेशन की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ थाना अधिकारी नरेश कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सक्रियता नजर आई।
ब्यावर रेलवे स्टेशन का डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया निरीक्षण सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर । रेलवे मंडल के डीआरएम राजू भूतड़ा ने बुधवार को ब्यावर रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। डीआरएम भूतड़ा ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों से ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार आदरा से निर्माणाधीन कार्यों के साथ ही स्टेशन की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान आरपीएफ थाना अधिकारी नरेश कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। डीआरएम के निरीक्षण को लेकर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी सक्रियता नजर आई।
- जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार जिसका कोई नहीं था, उसका अपना बनी वीर हिन्दू आर्मी — अज्ञात व्यक्ति का विधि-विधान से अंतिम संस्कार ब्यावर जिले के खरवा के पास लहरी गांव में पिछले कई वर्षों से रह रहे एक अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी पहचान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शव को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर के मुर्दाघर में रखवाया गया था। पहचान के लिए प्रयास किए गए और आमजन से भी अपील की गई । लेकिन निर्धारित समय तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में वीर हिन्दू आर्मी ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मृतक के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई । संस्था के कार्यकर्ताओं ने राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय से शव प्राप्त कर पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली तथा हिन्दू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के अनुसार अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर संस्था के बंटी रल, साँवरसिंह, रूपेश लोहार, रवि लोहार, कालू लोहार, नेनू लोहार, नरेन्द्र बोहरा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। वीर हिन्दू आर्मी के संस्थापक पंकज क्षत्रिय ने कहा कि किसी व्यक्ति की पहचान भले ही अज्ञात हो, लेकिन उसकी मानवता और सम्मान अज्ञात नहीं हो सकते। जिस व्यक्ति ने वर्षों तक लहरी गांव में अपना जीवन बिताया, उसके अंतिम समय में कोई अपना सामने नहीं आया । लेकिन समाज और इंसानियत ने उसे अकेला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए वह लावारिस शव नहीं, बल्कि एक इंसान था। जीवन में चाहे उसका कोई अपना रहा हो या नहीं, लेकिन अंतिम सफर में उसे सम्मान देना हमारा मानवीय और सामाजिक कर्तव्य था।” वीर हिन्दू आर्मी ने आमजन से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति की पहचान या उसके परिजनों के संबंध में किसी के पास जानकारी हो तो पुलिस प्रशासन को अवश्य सूचित करें । ताकि मृतक की पहचान और उसके परिवार तक सूचना पहुँचाने का प्रयास किया जा सके।1
- (ब्यावर) रायपुर में मंगलवार देर रात को 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई है रायपुर में पूरे दिन भारी उमस देखने को मिली पूरे दिन हवा भी ढप रही देर शाम होते होते 10:00 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई1
- भीलवाड़ा के रूपाहेली में पोल पर काम कर रहे लाइनमैन की करंट से मौत: पत्नी को नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग, परिजनों ने किया प्रदर्शन1
- आसींद कस्बे में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व कस्बे में निकाला गया जुलूस ए मुहम्मदी1
- अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा अवैध पिस्टल बेचने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से दबोचा मांगलियावास- पीसांगन थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने के मामले में 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि पीले रंग की हाफ बाजू की टीशर्ट और काले रंग का पजामा पहने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से भटसूरी से नाड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद होने पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा नंबर 147/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण में पुलिस ने पूर्व में सोनू गुर्जर, राजेश उर्फ राजू चौधरी और कुलदीप ठाकुर उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था। अनुसंधान के दौरान अवैध पिस्टल बेचने वाले आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र घीसाराम (24) निवासी गांव पाली, थाना सदर महेंद्रगढ़, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई थानाधिकारी पारुल यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सहायक उप निरीक्षक विमलेश, सहायक उप निरीक्षक गणेश, कांस्टेबल भोमाराम, गोपाल, सुखराम सेवदा और कमलेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- पीसांगन में वेतन विवाद सुलझा, श्रमिकों का कार्य बहिष्कार टला, काम पर लौटे श्रमिक ... बीसलपुर परियोजना के पीसांगन पम्प हाउस पर 3 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 7 ठेका श्रमिकों के कार्य बहिष्कार मामले में समझौता हो गया। PHED परियोजना खण्ड अजमेर के सहायक अभियंता ने पत्र जारी कर मैसर्स विष्णु प्रकाश आर. पुंगलिया लिमिटेड, जोधपुर को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कंपनी द्वारा श्रमिकों को लिखित सहमति देने के बाद सभी श्रमिक काम पर लौट आए हैं।1
- रियांबड़ी में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, नगर पालिका चुनाव 2026 आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर बुधवार, प्रातः 11:00 बजे रियांबड़ी स्थित गायत्री मांगलिक भवन में कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पूरे सभागार में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद ,एकता जिंदाबाद" जैसे नारों से माहौल कांग्रेसमय रहा2
- भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के पाहरु गांव में खेत पर रखवाली करते युवक को सांप ने डसा, मौत: अंधेरे में अचानक पैर के नीचे और काट लिया, इलाज के दौरान तोड़ा दम1