पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब भीलवाड़ा 17 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार द्वारा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर किए गए भूमि आवंटन तथा बाद में उन्हें निरस्त किए जाने के मामले पर जवाब मांगा है। विधायक कोठारी ने अपने प्रश्न में कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मंत्रिमंडल की आज्ञा के तहत नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा की 15 संस्थाओं को 10 प्रतिशत दर पर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने पूछा है कि क्या उक्त निर्णयों के अनुरूप भूमि आवंटन आदेश जारी किए गए थे, उनकी प्रतियां सदन की मेज पर रखी जाएं। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि 1 सितम्बर 2025 को जारी भूमि आवंटन नीति-2025 के तहत क्या पूर्व में लंबित प्रकरणों का निस्तारण नई नीति के प्रावधानों के अनुसार करने का आदेश दिया गया था। यदि हां, तो संबंधित आदेशों की प्रतियां सदन में प्रस्तुत की जाएं। विधायक कोठारी ने सवाल उठाया कि मंत्रिमंडल के निर्णय की पालना में किए गए आवंटन के बावजूद यदि भूमि निरस्त की गई है तो उसका विस्तृत विवरण सदन में रखा जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या पूर्व में प्रस्तुत आवेदन पत्रावलियों के आधार पर संबंधित संस्थाओं को पुनः भूमि आवंटन करने पर विचार किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर भूमि आवंटन समाजहित और जनकल्याण से जुड़ा विषय है। ऐसे में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक त्रुटि या नीति पर परिवर्तन के कारण आवंटन निरस्त हुए हैं तो सरकार को पारदर्शिता के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सरकार से आग्रह किया की सामाजिक संस्थाओं को पूर्व में आवंटित भूखंड पुरानी नीति से ही आवंटित किए जाए ताकि सरकार के प्रति विभिन्न समाजों में उत्पन्न हो रहे आक्रोश पर विराम लगाया जा सके।विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी नन्हें बच्चों के लिए सरकार के साथ समाज, स्कूल और संस्थाएं आगे आए- निमावत भीलवाड़ा 17 फरवरी ।भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की प्रेरणा से “विधायक खेल विकास योजना” के तहत भीलवाड़ा में 3 से 13 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के लिए एक अनूठी पहल प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 के ओलंपिक में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार करना है। योजना के संयोजक विवेक निमावत एवं कोच अजीत जैन ने बताया कि आज के दौर में नन्हें बच्चे मोबाइल, टीवी, इंटरनेट और फास्ट फूड की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें खेलों की ओर प्रेरित कर स्वस्थ, अनुशासित और प्रतिभाशाली भविष्य देना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है। विधायक कोठारी के निर्देशानुसार शहर में छह खेल मैदान तैयार किए गए हैं, जहां 3 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षित कोच बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे है। संयोजक विवेक निमावत ने भीलवाड़ा के सभी स्कूलों, समाजों और संस्थाओं से अपील की है कि वे ग्रासरूट स्तर से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें। सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन उन्हें साकार करने के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है। खेल क्षेत्र की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जो बच्चे आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं, वे खेलों में आगे बढ़ने के लिए गंभीर नहीं होते, और जो बच्चे खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। ऐसे में मैदान और कोच उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल सामग्री, उपकरण और नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। विधायक कोठारी का सपना है कि भीलवाड़ा को खेलों की नई पहचान मिले तथा ओलंपिक 2036 में भीलवाड़ा के खिलाड़ी अपने नगर ,प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित करे । इसके लिए जनसहभागिता की महती आवश्यकता है।
पूर्व में रियायती दर पर आवंटित भूमि निरस्त करने के मुद्दे पर विधायक कोठारी ने सरकार से मांगा जवाब भीलवाड़ा 17 अप्रैल। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार द्वारा पूर्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर किए गए भूमि आवंटन तथा बाद में उन्हें निरस्त किए जाने के मामले पर जवाब मांगा है। विधायक कोठारी ने अपने प्रश्न में कहा कि नगरीय विकास विभाग द्वारा मंत्रिमंडल की आज्ञा के तहत नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा की 15 संस्थाओं को 10 प्रतिशत दर पर भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने पूछा है कि क्या उक्त निर्णयों के अनुरूप भूमि आवंटन आदेश जारी किए गए थे, उनकी प्रतियां सदन की मेज पर रखी जाएं। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि 1 सितम्बर 2025 को जारी भूमि आवंटन नीति-2025 के तहत क्या पूर्व में लंबित प्रकरणों का निस्तारण नई नीति के प्रावधानों के अनुसार करने का आदेश दिया गया था। यदि हां, तो संबंधित आदेशों की प्रतियां सदन में प्रस्तुत की जाएं। विधायक कोठारी ने सवाल उठाया कि मंत्रिमंडल के निर्णय की पालना में किए गए आवंटन के बावजूद यदि भूमि निरस्त की गई है तो उसका विस्तृत विवरण सदन में रखा जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि क्या
पूर्व में प्रस्तुत आवेदन पत्रावलियों के आधार पर संबंधित संस्थाओं को पुनः भूमि आवंटन करने पर विचार किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को रियायती दर पर भूमि आवंटन समाजहित और जनकल्याण से जुड़ा विषय है। ऐसे में यदि किसी प्रकार की प्रशासनिक त्रुटि या नीति पर परिवर्तन के कारण आवंटन निरस्त हुए हैं तो सरकार को पारदर्शिता के साथ स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने सरकार से आग्रह किया की सामाजिक संस्थाओं को पूर्व में आवंटित भूखंड पुरानी नीति से ही आवंटित किए जाए ताकि सरकार के प्रति विभिन्न समाजों में उत्पन्न हो रहे आक्रोश पर विराम लगाया जा सके।विधायक कोठारी का सपना ओलंपिक 2036 में खेलें भीलवाड़ा के खिलाड़ी नन्हें बच्चों के लिए सरकार के साथ समाज, स्कूल और संस्थाएं आगे आए- निमावत भीलवाड़ा 17 फरवरी ।भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की प्रेरणा से “विधायक खेल विकास योजना” के तहत भीलवाड़ा में 3 से 13 वर्ष तक के नन्हें बच्चों के लिए एक अनूठी पहल प्रारंभ की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 के ओलंपिक में भीलवाड़ा के खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तैयार करना है। योजना के संयोजक विवेक निमावत एवं कोच अजीत जैन ने बताया कि आज के दौर में नन्हें बच्चे मोबाइल, टीवी,
इंटरनेट और फास्ट फूड की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें खेलों की ओर प्रेरित कर स्वस्थ, अनुशासित और प्रतिभाशाली भविष्य देना इस योजना का प्रमुख लक्ष्य है। विधायक कोठारी के निर्देशानुसार शहर में छह खेल मैदान तैयार किए गए हैं, जहां 3 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए विभिन्न खेलों के प्रशिक्षित कोच बच्चों को निःशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहे है। संयोजक विवेक निमावत ने भीलवाड़ा के सभी स्कूलों, समाजों और संस्थाओं से अपील की है कि वे ग्रासरूट स्तर से बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें। सरकार योजनाएं बना सकती है, लेकिन उन्हें साकार करने के लिए सामूहिक सहयोग आवश्यक है। खेल क्षेत्र की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि जो बच्चे आर्थिक रूप से सक्षम होते हैं, वे खेलों में आगे बढ़ने के लिए गंभीर नहीं होते, और जो बच्चे खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं, वे संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाते हैं। ऐसे में मैदान और कोच उपलब्ध कराने के साथ-साथ खेल सामग्री, उपकरण और नियमित प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। विधायक कोठारी का सपना है कि भीलवाड़ा को खेलों की नई पहचान मिले तथा ओलंपिक 2036 में भीलवाड़ा के खिलाड़ी अपने नगर ,प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित करे । इसके लिए जनसहभागिता की महती आवश्यकता है।
- कोटड़ी क्षेत्र में आधी रात को प्रशासन/पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गारनेट के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से संदिग्ध सामग्री/दस्तावेज़ों की जांच की गई और अवैध गतिविधियों पर सख्त कदम उठाए गए। मामले में आगे की जांच जारी है और संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।1
- आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ – सेवाएँ और विशेषताएँ (Complete Guide) 🌟 क्यों चुनें आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़? आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में आयुर्वेद के प्राचीन सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधा का सुंदर मिश्रण मिलता है। यहाँ अनुभवी डॉक्टर्स, पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान और शुद्ध आयुर्वेदिक औषधियाँ उपलब्ध हैं। 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 🩺 हमारी प्रमुख सेवाएँ (Core Services) 1️⃣ पंचकर्म चिकित्सा – Panchakarma Therapy शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को निकालकर संवहनीय स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। ✔ वास्टि (Basti) ✔ वमन (Vamana) ✔ विरेचन (Virechana) ✔ नेति, धनुर इत्यादि #Panchakarma #DetoxTreatment #BestAyurvedicHospital 2️⃣ बस्ति चिकित्सा – Basti Therapy आयुर्वेद के पंचकर्म का सबसे महत्वपूर्ण उपचार — विशेष रूप से वात विकारों (जोड़ दर्द, स्लिप डिस्क आदि) में लाभदायक। #BastiTherapy #JointPainRelief #BackPainTreatment 3️⃣ स्लिप डिस्क और जोड़ दर्द उपचार आयुष हॉस्पिटल में स्लिप डिस्क, सायटिका, कंधा-कमर के दर्द के लिए गठिया और वात व्याधि केंद्रित आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट उपलब्ध। #SlipDisc #Sciatica #ArthritisAyurveda 4️⃣ लकवा (Paralysis) पुनर्वास चिकित्सा न्यूरोलॉजिकल विकारों में विशिष्ट आयुर्वेदिक पुनर्वास कार्यक्रम — जो मांसपेशियों की कार्यक्षमता और संतुलन को सुधारे। #ParalysisRehab #NeurologicalCare #AyurvedicRehabilitation 5️⃣ महिला स्वास्थ्य एवं प्रजनन (Women’s Health & Infertility) स्त्री रोग, मासिक धर्म असमयता, PCOS, गर्भावस्था समर्थन और बाँझपन उपचार के लिए विशेषज्ञ सलाह। #WomensHealth #InfertilityTreatment #AyurvedaForWomen 6️⃣ त्वचा एवं बालों का आयुर्वेदिक उपचार एक्ने, पिगमेंटेशन, रूखापन, बालों का झड़ना इत्यादि समस्याओं के लिए चिकित्सीय औषधियाँ और देसी उपचार। #SkinCareAyurveda #HairTreatment #NaturalBeautyCare 7️⃣ डायबिटीज, BP, थायरॉयड का प्राकृतिक प्रबंधन लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों को संतुलित जीवनशैली, औषधियाँ और आहार-परामर्श के साथ कंट्रोल करना। #DiabetesControl #BPManagement #ThyroidAyurveda ⭐ हमारी विशेषताएँ (Key Features) ✔ NABH प्रमाणित अस्पताल गुणवत्ता, सुरक्षा और रोगी-केन्द्रित चिकित्सा के उच्च मानकों के अनुरूप। #NABHCertified #QualityHealthcare #PatientSafety ✔ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक (Experienced Doctors) डॉक्टर्स और थेरेपिस्ट्स की टीम अत्यधिक अनुभवी और प्रमाणित हैं। #ExpertAyurvedaDoctors #HolisticHealing ✔ पर्सनलाइज़्ड इलाज (Personalized Treatment Plans) हर मरीज के शरीर और समस्या के हिसाब से कस्टम-ट्रीटमेंट। #CustomizedCare #HolisticTreatment ✔ आयुर्वेदिक दवाइयाँ & प्रामाणिक जड़ी-बूटियाँ 100% शुद्ध, प्रमाणित औषधियाँ जो शरीर को सहायक रूप से संतुलित करती हैं। #HerbalMedicine #PureAyurveda 📣 हम किसके लिए बेहतर हैं? ✔ जिन लोगों को Chronic Pain से राहत चाहिए ✔ स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करना चाहते हैं ✔ Modern Medicines के Side-Effects से बचना चाहते हैं #NaturalHealing #AyurvedaBenefits #HealthTransformation 📍 संपर्क (Contact & Location) 📍 आकाशवाणी चौराहा, गांधी नगर, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 📞 94618 08623 | 83020 83835 👉 Subscribe करें और जानें रोज़ाना आयुर्वेदिक स्वास्थ्य टिप्स! #AyushHospital #Chittorgarh #AyurvedicHospital #BestAyurvedaClinic #HealthAndWellness #NaturalTreatment1
- Post by Mahendra Singh Rawat1
- Post by Lucky sukhwal1
- Post by Alert Nation News1
- Sri laksmipati bhagvan Thakur ji Maharaj ji ki mangla Aarti Darshan hari om om nmo bhagvate vasuydevay1
- Post by Bheru Singh1
- भीलवाड़ा के माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय (MLV कॉलेज) के बाहर आज नारी शक्ति संगठन की ओर से उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने एक प्रोफेसर पर छात्रा से दुर्व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग से आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर माहौल तनावपूर्ण रहा, वहीं कॉलेज परिसर के बाहर भारी संख्या में महिलाएं और छात्र मौजूद रहे।1