Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगरा के यमुनापार में दबंगों की दबंगई, युवक को बीच सड़क खींचकर पीटा आगरा के यमुनापार क्षेत्र के नरायच में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को बीच सड़क पर खींचकर पीट दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक एक पुलिसकर्मी के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान एक युवक की आंख में ईंट लगने से वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Braj kishor Sharma Reporter
आगरा के यमुनापार में दबंगों की दबंगई, युवक को बीच सड़क खींचकर पीटा आगरा के यमुनापार क्षेत्र के नरायच में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक को बीच सड़क पर खींचकर पीट दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक एक पुलिसकर्मी के भाई बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी आरोपियों ने ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान एक युवक की आंख में ईंट लगने से वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं क्षेत्रवासियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by आगरा मीडिया ग्रुप1
- Post by Pawan Gupta1
- संत शक्ति' ईमानदारी के साथ धर्म और सत्य के मार्ग पर चलते हुए1
- ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, आगरा रेफर... अछनेरा: भरतपुर रोड स्थित सग्रोहा सेवा सदन के सामने शनिबार शाम 7 बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अरदाया निवासी रवि (35) पुत्र रंधीर सिंह को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछनेरा ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। सीएचसी अछनेरा में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- आगरा नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग को ठेंगा दिखा आगरा में लोगों के द्वारा जलाया जा रहा है कूड़ा अधिकारी कुंभकरण नींद में1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ, प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश अखबार समृद्ध भारत हिंदी दैनिक समाचार पत्र जबलपुर मध्य प्रदेश भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज चैनल सह सम्पादक ्र राजीव कुमार सिंह सिकरवार ओल इंडिया उत्तर प्रदेश आप सभी सम्मानित अधिकारियों, जिलाधिकारी महोदया महोबा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा सहित आरटीओ महोबा से विनम्र निवेदन एवं आग्रह के साथ पूछना चाहता हूं कि क्या यह ओवर लोडिंग रुक सकती है या नहीं??? दूसरी बात हमें सुनने में आया है जिसमें सुना है कि ओवर लोड डंपरों पत्थर गिट्टी ढोने वाले वाहनों से शुल्क बसूला जाता है यह किसका कितना हिस्सा है ??? कबरई बाजार से निकलने बाले ओवर लोड बाहन किसके रहमों करम से निकलते हैं कोई बतायेगा, अच्छा एक बात और बतायें इन वाहनों को ओवर लोड बिना पिट पास रुआलटी के निकालने बाली गैंग का किसी न पता लगा पाया आज दिनांक तक या नहीं इसका सार्वजनिक कौन करेगा, बहुत दिन पहले हमने जिलाधिकारी महोदया महोबा एवं पुलिस अधीक्षक महोबा से इन सभी अनियमितताओं पर अंकुश लगाने का आग्रह किया गया था परंतु आज दिनांक तक नहीं लगा पाए ऐसा क्यों, इस बीडीओ में देखो कितनी लापरवाही है फिर कहते हम विरोध करते हैं, फर्जी रुआलटी बाले कैस में भी किसी एक जिम्मेदार या मास्टर माइंड को पकड़ पाई पुलिस नहीं क्योंकि गांधी जी में वो दम है कि अच्छे अच्छों का ईमान डोल जाता है, परंतु कुछ अव्यवस्था को ठीक करने के चक्कर में महोदय महोबा सहित पूरे बुंदेलखंड को कमिशन का खेल करते हुए मन चंगा हो गया अब कि करिये कि करिये, देखते हैं क्या कार्यवाही होती है वरना हम ठीक करने का प्रयास करेंगे जैसा होगा देखा जायेगा, जनपद में बड़ी राजस्व की चोरी चल रही है प्रशासन अंधा बना बैठा है जानकर भी , बुन्देलखण्ड की खनिज सम्पदा की अटुट लूट, जनक सिंह परिहार जिलाध्यक्ष भारतीय हलधर किसान यूनियन महोबा ईकाई उत्तर प्रदेश 🙏🇮🇳🚩4
- आगरा नगर निगम सीमा अंतर्गत हिकी मंडी में सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी के नियमों को तक पर रखकर दुकानदार चला रहे हैं कूड़ा जिम्मेदार विभाग बेखबर1
- ताजमहल पर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ आनंद ही अलग आता है। सुबह मेहताब बाग की तरफ से ताजमहल देखा जाता है तो कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिलता है जिससे दिल खुश हो जाता है। ऐसा नजारा देखने के लिए दुनिया के कौने कौने से लोग आते हैं। आप अभी वीडियो में देखिए बाकी असली नजारा देखने के लिए सुबह सुबह जरूर जाइए....1
- किरावली में होली मिलन व कवि सम्मेलन: ओज, हास्य और व्यंग्य की कविताओं से देर तक गूंजता रहा शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर किरावली। कस्बे के पुरामना स्थित शांति देवी डिग्री कॉलेज परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह और भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कवियों की ओजपूर्ण, हास्य और व्यंग्य से भरपूर प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी-अपनी शैली में काव्य पाठ किया। ओज के कवि दीपक दिव्यांशू ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनाकर माहौल को जोश से भर दिया। उनकी पंक्तियाँ— “हथेली पर वतन के वास्ते हम जान रखते हैं, हृदय को चीर कर देखो तो हिन्दुस्तान रखते हैं।” पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। हाथरस से आए हास्य कवि पदम अलवेला ने अपनी चुटीली कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। उनकी पंक्तियाँ— “किसको पता है किसकी कितनी उम्र पड़ी है, ये ज़िन्दगी है मौत से बेखौफ लड़ी है, प्लेटफार्म वो परलोक का खाली नहीं अभी, मेरी ज़िन्दगी की ट्रेन आउटर पर खड़ी है।” सुनकर श्रोता ठहाकों से गूंज उठे। मध्यप्रदेश के कटनी से आईं कवयित्री प्रियंका मिश्रा ने भावपूर्ण कविता पाठ कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं कवि हरीश अग्रवाल ‘ढपोल शंख’ ने समसामयिक विषयों पर तीखा व्यंग्य प्रस्तुत करते हुए कहा— “आज फिर कौन युधिष्ठिर जुआ हारा है, किस शकुनी से पासे गए हैं फिकवाए, चौराहे-चौराहे पर दु:शासन बैठे हैं, द्रौपदी कैसे अपनी लाज बचाए।” कार्यक्रम के अंत में आयोजक समाजसेवी भूपसिंह इंदौलिया ने सभी अतिथियों और बुजुर्गों का साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया तथा उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुजुर्गों और समाज के लोगों का आशीर्वाद उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है और वे क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर सांसद राजकुमार चाहर, पूर्व विधायक चौधरी उम्मेद सिंह, पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह, फौरन सिंह इंदौलिया, आदित्य इंदौलिया, श्यामहरि शर्मा, हरीकांत शर्मा, पिंकी सरपंच, नरेश इंदौलिया, रामनरेश सभासद, पवन इंदौलिया, रामेश्वर सरपंच, पालेंद्र शर्मा, गजाधर इंदौलिया, राजवीर इंदौलिया, मोहन सिंह चाहर, हरिसिंह सूबेदार, जितेंद्र वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।2