logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    4
    Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • hard ko swasth rakhne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe
    1
    hard ko swasth rakhne ke liye gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश* जिला संवाददाता आशीष अवस्थी आ शाहजहांपुर, 28 जुलाई। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे सहित संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर , खैरपुर चौराहा, कटरा चौराहा से तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूट पर बने कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। हुल्लहपुर चौराहा पर गोल चक्कर बनवाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए तथा चौराहे की खराब लाइटें सही करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कूड़ा हटाने के उपरांत उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नही पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। -------
    4
    *जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

जिला संवाददाता आशीष अवस्थी 
आ

शाहजहांपुर, 28 जुलाई। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपीआरए दीक्षा भंवरे सहित संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर , खैरपुर चौराहा, कटरा चौराहा से तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूट पर बने कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों पर पर्याप्त पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रुककर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। हुल्लहपुर चौराहा पर गोल चक्कर बनवाने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए तथा चौराहे की खराब लाइटें सही करवाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कूड़ा हटाने के उपरांत
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नही
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
-------
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार मिल्क वैन ने स्कूली छात्र को रौंदा, दर्दनाक मौत; गुस्साए लोगों ने चालक को दबोचा शाहजहांपुर: जिले के रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार मिल्क वैन ने सड़क पार कर रहे स्कूली छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ​मृतक की पहचान संजय विद्या मंदिर के कक्षा नौ के 15 वर्षीय छात्र अंश त्रिवेदी के रूप में हुई है। छुट्टी के बाद अंश घर लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ​घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
    1
    तेज रफ्तार मिल्क वैन ने स्कूली छात्र को रौंदा, दर्दनाक मौत; गुस्साए लोगों ने चालक को दबोचा

शाहजहांपुर: जिले के रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार मिल्क वैन ने सड़क पार कर रहे स्कूली छात्र को रौंद दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ​मृतक की पहचान संजय विद्या मंदिर के कक्षा नौ के 15 वर्षीय छात्र अंश त्रिवेदी के रूप में हुई है। छुट्टी के बाद अंश घर लौट रहा था, तभी एक अनियंत्रित पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
​घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • निविदा अनियमितताओं के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा शाहजहांपुर। ठेकेदार वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग की निविदा प्रक्रियाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नारेबाजी के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    1
    निविदा अनियमितताओं के विरोध में ठेकेदारों का प्रदर्शन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा 
शाहजहांपुर। ठेकेदार वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले ठेकेदारों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर सिंचाई विभाग की निविदा प्रक्रियाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नारेबाजी के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई तथा अधिशासी अभियंता के स्थानांतरण की मांग की। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर बाइक चुराने वाला 24 घंटे के भीतर दबोचा, रोजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार शाहजहाँपुर। रोजा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम लालपुर उर्फ महमूदापुर, थाना सिधौली ने तहरीर देकर बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित उनकी तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल (UP27BJ6409) चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटसलिया पुल के पास घेराबंदी कर अखिलेश पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 28 जुलाई को शाम करीब 4:01 बजे की गई। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी मारपीट, गाली-गलौज तथा आईटी एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल सावन मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर बाइक चुराने वाला 24 घंटे के भीतर दबोचा, रोजा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल समेत आरोपी को किया गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। रोजा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम लालपुर उर्फ महमूदापुर, थाना सिधौली ने तहरीर देकर बताया कि मोहम्मदी रोड स्थित उनकी तेल फैक्ट्री का शटर तोड़कर अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल (UP27BJ6409) चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना रोजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अटसलिया पुल के पास घेराबंदी कर अखिलेश पुत्र रामपाल, निवासी ग्राम हथौड़ा बुजुर्ग, थाना रोजा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी 28 जुलाई को शाम करीब 4:01 बजे की गई।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले भी मारपीट, गाली-गलौज तथा आईटी एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल अरविन्द कुमार तथा कांस्टेबल सावन मलिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है। मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।🙏🙏
    3
    अज्ञान के तिमिर को मिटाकर ज्ञान, संस्कार व सदाचार के दिव्य प्रकाश से जीवन को आलोकित करने वाले समस्त पूज्य गुरुजनों को 'गुरु पूर्णिमा' की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।

सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोपरि है, उनकी अहैतुकी कृपा से ही शिष्य को धर्म, विवेक और 'राष्ट्र आराधना' की सच्ची प्रेरणा प्राप्त होती है।

मानवता का पथ-प्रदर्शन कर एक श्रेष्ठ व संस्कारवान समाज का निर्माण करने वाले सभी पूज्य गुरुजनों को कोटिशः नमन।🙏🙏
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेडलाइन: दो साल पहले पति को खोया, अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत; मां पर टूटा दुखों का पहाड़ सब-हेडलाइन: स्कूल से लौट रहे मासूम की दर्दनाक हादसे में गई जान, सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर और ज़ेब्रा क्रॉसिंग की मांग की। सोशल मीडिया कैप्शन: दो वर्ष पहले पति का निधन और अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत... शाहजहांपुर की यह दर्दनाक घटना हर किसी की आंखें नम कर गई। स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है। हैशटैग: #Shahjahanpur #RoadAccident #SchoolStudent #SadNews #RoadSafety #BreakingNews #UttarPradesh #PK24NEWS #SpeedBreaker #ZebraCrossing #Justice #ViralNews #HindiNews #ShahjahanpurNews #AccidentNews हेडलाइन: दो साल पहले पति को खोया, अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत; मां पर टूटा दुखों का पहाड़ सब-हेडलाइन: स्कूल से लौट रहे मासूम की दर्दनाक हादसे में गई जान, सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर और ज़ेब्रा क्रॉसिंग की मांग की। सोशल मीडिया कैप्शन: दो वर्ष पहले पति का निधन और अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत... शाहजहांपुर की यह दर्दनाक घटना हर किसी की आंखें नम कर गई। स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है। हैशटैग: #Shahjahanpur #RoadAccident #SchoolStudent #SadNews #RoadSafety #BreakingNews #UttarPradesh #PK24NEWS #SpeedBreaker #ZebraCrossing #Justice #ViralNews #HindiNews #ShahjahanpurNews #AccidentNews
    1
    हेडलाइन:
दो साल पहले पति को खोया, अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत; मां पर टूटा दुखों का पहाड़

सब-हेडलाइन:
स्कूल से लौट रहे मासूम की दर्दनाक हादसे में गई जान, सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर और ज़ेब्रा क्रॉसिंग की मांग की।

सोशल मीडिया कैप्शन:
दो वर्ष पहले पति का निधन और अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत... शाहजहांपुर की यह दर्दनाक घटना हर किसी की आंखें नम कर गई। स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।

हैशटैग:
#Shahjahanpur #RoadAccident #SchoolStudent #SadNews #RoadSafety #BreakingNews #UttarPradesh #PK24NEWS #SpeedBreaker #ZebraCrossing #Justice #ViralNews #HindiNews #ShahjahanpurNews #AccidentNews


हेडलाइन:
दो साल पहले पति को खोया, अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत; मां पर टूटा दुखों का पहाड़
सब-हेडलाइन:
स्कूल से लौट रहे मासूम की दर्दनाक हादसे में गई जान, सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर और ज़ेब्रा क्रॉसिंग की मांग की।
सोशल मीडिया कैप्शन:
दो वर्ष पहले पति का निधन और अब सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत... शाहजहांपुर की यह दर्दनाक घटना हर किसी की आंखें नम कर गई। स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है।
हैशटैग:
#Shahjahanpur #RoadAccident #SchoolStudent #SadNews #RoadSafety #BreakingNews #UttarPradesh #PK24NEWS #SpeedBreaker #ZebraCrossing #Justice #ViralNews #HindiNews #ShahjahanpurNews #AccidentNews
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.