कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया और कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। अचानक बदले मौसम के चलते राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना तैयारी के निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं। मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कुशीनगर क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी
राहत दी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, तेज बारिश के कारण बाजार क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली। मुख्य बाजार समेत कई इलाकों में पानी सड़कों पर भर गया और कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा। व्यापारियों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था
दुरुस्त करने की मांग की है। अचानक बदले मौसम के चलते राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना तैयारी के निकले लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते नजर आए। तेज हवाओं के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं। मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव ने नगर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी।
- आज आज पूरा दिन मौसम का टेंपरेचर लगभग 35 से 40 का था लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम ने रुख बदला वही तेज हवा के साथ धूल भी उड़ता नजर आया लोगो ने गर्मी से राहत की शांस तो ली मगर धूल उड़ने के कारण बाइक चलाने वाले लोगो को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ा वाही लोगो को तेज हवा से काफ़ी राहत मिली और बदलो मे काली घटा छाई रही3
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- Breaking - कुशीनगर - कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट में लगी आग - रेस्टोरेंट के किचेन में लगी भीषण आग - रसोई एरिया में लगी आग से मचा हड़कंप - पुलिस और स्थानीय लोगों के घंटों कड़ी मशक्कत से बुझी आग - रेस्टोरेंट में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया - फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर - पड़रौना कोतवाली के नगर में स्थित है कैलोरी किचेन रेस्टोरेंट1
- Post by धर्मेंद्र गुप्ता2
- भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पुणे के हडपसर इलाके में प्राइवेट रिकवरी एजेंट्स द्वारा एक ग्राहक के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्रेडिट कार्ड बकाया वसूली के नाम पर एजेंट्स ने सड़क पर ही व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी लगातार बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन इसके बावजूद हिंसा जारी रही। इस घटना ने बैंकिंग सिस्टम और रिकवरी एजेंट्स के काम करने के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है और मांग उठ रही है कि संबंधित बैंक और एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही Pune City Police से भी अपील की गई है कि तुरंत FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की वसूली प्रक्रिया पूरी तरह गैरकानूनी है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी गाइडलाइंस का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रिकवरी के दौरान किसी भी तरह की धमकी, हिंसा या दबाव नहीं बनाया जा सकता।1
- कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार स्थित सेंट फ्रांसिस मिशन स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के कुछ बच्चियों को स्कूल से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा को अध्यापिका द्वारा डांट-फटकार लगाए जाने के बाद विवाद बढ़ा और मामला इतना गंभीर हो गया कि बच्चियों का नाम ही विद्यालय से काट दिया गया। इस फैसले से न सिर्फ छात्राओं की पढ़ाई बाधित हुई, बल्कि उनका भविष्य भी अधर में लटक गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक पीड़ित छात्रा का दिल का इलाज एसजीपीजीआई में चल रहा है। ऐसे में उसकी पढ़ाई छूटना परिवार के लिए और भी बड़ी परेशानी बन गया है। पीड़ित पिता ने न्याय की गुहार लगाते हुए रामकोला थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और इन बच्चियों को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- Post by V k chaubey पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर। विकास खंड पडरौना के ग्राम पंचायत जंगल नाहर छपरा स्थित सुखल यादव के टोला में एक दिव्यांग बच्चे को सहायता मिलने पर खुशी का माहौल देखने को मिला। बजरंगी चौहान, जो जन्म से ही दिव्यांग हैं, को लंबे समय से आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी मीनू जिंदल उनके घर पहुंचीं और बजरंगी को ट्राईसाइकिल प्रदान की। साथ ही कपड़े और खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। ट्राईसाइकिल पाकर बजरंगी के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। इस मौके पर मीनू जिंदल ने कहा कि गरीब और असहाय लोगों की सेवा करना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने आगे भी जरूरतमंदों की मदद जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी व पत्रकार हृदेश कुशवाहा, घनंजय चौहान, अमन कुमार, आशु कुमार और मुन्ना, शम्भू चौहान, समेत कई लोग मौजूद रहे।1
- यूपी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ता विरोध प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि इस आंदोलन में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आज मेरठ, लखनऊ, बांदा, हापुड़, आगरा और प्रतापगढ़ में जमकर प्रदर्शन हुआ। इससे पहले कानपुर, हमीरपुर समेत कई जिलों में भी विरोध देखा जा चुका है। कई जगहों पर लोगों ने मीटर उखाड़कर अपना विरोध जताया और सरकार से इस व्यवस्था को वापस लेने की मांग की। जनता का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ रहा है और पारदर्शिता की कमी है। अब देखना होगा कि सरकार इस बढ़ते विरोध पर क्या कदम उठाती है। आप क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं1