गैस_आपूर्ति_मामले_में_हुई_प्रेसवार्ता घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया भरतपुर और डीग जिलों में कलेक्टरो ने घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति का भरोसा दिलाया है। भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं डीग जिला कलेक्टर उत्सव कौशल ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण को रोकने के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है, जो नियमित निगरानी रखेंगे। घरेलू गैस सिलेंडर की नई बुकिंग अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही संभव हो सकेगी। भरतपुर जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों से स्टॉक, आपूर्ति और बुकिंग की नियमित जानकारी ली जा रही है। वर्तमान में गैस का स्टॉक संतोषजनक है और उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी तथा इसी क्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने 'बृज गैस एजेंसी' का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीग जिला रसद अधिकारी ने बताया कि सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए उपभोक्ताओं के लिए वैकल्पिक माध्यम शुरू किए गए हैं। उपभोक्ता अब PhonePe, Paytm, Amazon Pay और Google Pay जैसे UPI ऐप्स के माध्यम से भी बुकिंग और भुगतान कर सकते हैं। लोगो की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 14435 और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 05644-220320 जारी किया। प्राप्त जानकारी अनुसार उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 14435 और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर 05644-220320 जारी किया गया है। प्रशासन ने विभिन्न कंपनियों के लिए बुकिंग नंबर HPCL के लिए IVRS 7891033456/8888823456, मिस्ड कॉल बुकिंग के लिए 9493602222 एवं व्हाट्सएप के लिए 9222201122, BPCL के लिए 1800224344/7710955555 एवं IOCL के लिए 8454955555 जारी किए है।

- Lokesh SharmaBharatpur, Rajasthan💣on 15 March
- भाजपा जघीना मंडल द्वारा उत्साह और गरिमा के साथ गांव मोरोली कला व खुर्द में मनाई बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती दैनिक अभियान आज तक यशपाल सोलंकी भरतपुर भारतीय जनता पार्टी जघीना मंडल द्वारा ग्राम मोरौली खुर्द व कलां में भारत रत्न, संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती अत्यंत उत्साह, भव्यता एवं गरिमा के साथ मनाई गई और कार्यक्रम की शुरुआत जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई जहां सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जयंती के दिन बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर राजेश मौरोली ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके अद्वितीय विचारों तथा सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सुनील सहनावली ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका दिया हुआ संदेश आज भी समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है इस कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति एवं सामाजिक एकता का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समानता और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित मंडल के सुनील सहनावली, राजेश मौरोली, कुंवरपाल सिंह, जीतू, नवल किशोर, उदय सिंह, फतेह सिंह, वीर सिंह, हीरालाल जी, बोला, मंजर, हिम्मत सिंह, देवी सिंह, निरंजन सिंह, रवि कुमार, प्रवीण, बलवंत सिंह, चन्द्रवीर सिंह, जितेन्द्र कुमार, नगीना, करतार सिंह, रघुवीर सिंह, लालबहादुर, रिकू, पदम सिंह, बाबूलाल नेताजी, अमृतलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।4
- Post by Rajesh Kumar1
- Post by Pradyumn Kumar1
- आज 14/04/2026 के पंचांग संबंधी संपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव। अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) और हमें Follow 🎉 करें।1
- अब वृंदावन में भक्त नहीं गुंडे आ रहे आए दिन हो रहीमारपीट1
- Post by MVPS NEWS1
- Post by RPR NEWS TV2
- Post by Rajesh Kumar1