छात्रावास में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग, विद्यार्थियों ने सौंपा आवेदन गया | इमामगंज प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पड़रिया एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास सलैया में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान विद्यार्थियों से विद्यालय एवं छात्रावास में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया. सलैया स्थित सहयोग शिविर में मौजूद एमओ सरोज कुमार ने बताया कि छात्रावास में कुछ बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की आवश्यकता है. इस दौरान विद्यार्थियों ने एक आवेदन भी सौंपा. आवेदन में बताया गया कि छात्रावास की चारदीवारी के सटे रहने के कारण शाम के समय अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. विद्यार्थियों ने इसे हटाने के साथ चारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने तथा खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की. वही मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन रानीगंज में बीडीओ संजय कुमार, पड़रिया स्थित शिविर में मौजूद बीएओ सूर्य कुमार राम ने बताया कि छात्राओं से भोजन, आवास सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई. छात्राओं ने किसी प्रकार की परेशानी नहीं बताई और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया. इस मौके पर एसआई ममता कुमारी, मुखिया अविनाश कुमार सिंह उर्फ टीमन, शिक्षक बलिंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

- तरवां में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जुलूस में उमड़ा हजारों का जनसैलाब वजीरगंज प्रखंड के तरवां पंचायत में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तरवां बाजार को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरवां से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी टाली, देदौर, टिपौव और भलुआही होते हुए वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग से तरवां अंदर बाजार पहुंचा और मजार शरीफ तक गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे मार्ग में धार्मिक नारों से माहौल गूंजता रहा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम को लेकर तरवां टीओपी पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर अंचल अधिकारी प्रकाश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नीरज कुमार और एसआई सुभाष यादव सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि एवं शिक्षाप्रेमी क्रांतिवीर शर्मा, 20 सूत्री सदस्य मो. आरिफ हुसैन, समाजसेवी मो. परवेज खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।1
- तेजस्वी यादव ने नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को सुनिए क्या बोले नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण बिहार में जलप्रवाह बढ़ने की संभावना के मद्देनजर बिहार सरकार को किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति और खतरे से निपटने के लिए सतर्कता बरतते हुए लगातार निगरानी तथा राहत-बचाव कार्यों के अलावा सभी जरूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारियां रखनी चाहिए।1
- ईद मिलादुन्नबी का आज है पर्व, पैगंबर साहब का जन्म 12 रबी उल अव्वल को मक्का में हुआ। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर साल इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी उल अव्वल की 12 तारीख को मनाया जाता है। आज 26 अगस्त 2026 बुधवार को पूरे मुल्क में मनाया जा रहा है। पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम का जन्म 12 रबी उल अव्वल सन् 570 ईस्वी को सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हुआ1
- भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गया के राहुल रंजन जी के धर्मपत्नी डॉo आरती कुमारी के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जन सैलाब। आए हुए अतिथियों ने नम आंखों से दिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि।1
- भागलपुर से नाव हादसे का आया लाइव वीडियो, 19 का रेस्क्यू; 2 अब भी लापता #भागलपुर #Bhagalpur #GangaBoatAccident #नावहादसा #गंगानदी #BoatAccident #RescueOperation #SDRF #भागलपुरन्यूज #बिहारन्यूज #BiharNews #BreakingNews #GangaFlood #FloodNews #Navgachia #खरीक #WRD #Rescue #LatestNews #ViralNews #TrendingNews1
- : 🔴 गुरपा के गोहिल डीह में मिले शव की हुई पहचान जांच में जुटी पुलिस। गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह में मिले शव की पहचान, जांच में जुटी पुलिस एंकर: गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोहिलडीह इलाके में बरामद किए गए शव की पहचान हो गई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरपा थाना क्षेत्र के गोहिलडीह इलाके में कुछ समय पहले एक शव बरामद किया गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। शव की पहचान होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मामला दुर्घटना, अपराध या किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। गयाजी से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट।1
- उत्तर प्रदेश में पुलिस का हाल देख लीजिएबाबा अब क्या करेंगे?1
- पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया । पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योमें पैदाइश के मुबारक मौके पर हिसुआ में इस्लाम धर्म से जुड़े लोगों द्वारा जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया गया ।1