logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सिवनी - जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डूण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1 लाख मूल्य का मशरुका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में जिलेभर में चोरी की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में डूण्डासिवनी पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को सहायक अभियंता शशांक चौरसिया ने थाना डूण्डासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि झील पिपरिया कण्डीपार रोड स्थित 11 केवी विद्युत लाइन के 12 खंभों से अज्ञात बदमाशों द्वारा तार काटकर चोरी कर ली गई है, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आशाराम कुडोपा और जुम्मन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी अशोक गोनगे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी के तार को राजेंद्र कुमार साहू को बेचने की बात भी कबूल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त झूला, तार कटर, मोटरसाइकिल एवं पांच बोरियों में भरे एल्युमिनियम बिजली तार के बंडल जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी: आशाराम कुडोपा (26) निवासी हुलकी, थाना बरगी, जिला जबलपुर जुम्मन यादव (26) निवासी मानकपुर, थाना धूमा अशोक गोनगे (25) निवासी बेलटोला, चौकी बादलपार, कुरई राजेंद्र कुमार साहू (61) निवासी जनता नगर बायपास, डोरली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उड़के के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय बघेल सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

2 hrs ago
user_Ramkumar Prajapati
Ramkumar Prajapati
Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
180cac9a-3104-4f3e-9657-93bc307062da

*डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार सिवनी - जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डूण्डासिवनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बिजली तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब ₹1 लाख मूल्य का मशरुका बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में जिलेभर में चोरी की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सिवनी श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में डूण्डासिवनी पुलिस ने यह कार्रवाई अंजाम दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को सहायक अभियंता शशांक चौरसिया ने थाना डूण्डासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि झील पिपरिया कण्डीपार रोड स्थित 11 केवी विद्युत लाइन के 12 खंभों से अज्ञात बदमाशों द्वारा तार काटकर चोरी कर ली गई है, जिससे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आशाराम कुडोपा और जुम्मन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथी अशोक गोनगे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी के तार को राजेंद्र कुमार साहू को बेचने की बात भी कबूल की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त झूला, तार कटर, मोटरसाइकिल एवं पांच बोरियों में भरे एल्युमिनियम बिजली तार के बंडल जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी: आशाराम कुडोपा (26) निवासी हुलकी, थाना बरगी, जिला जबलपुर जुम्मन यादव (26) निवासी मानकपुर, थाना धूमा अशोक गोनगे (25) निवासी बेलटोला, चौकी बादलपार, कुरई राजेंद्र कुमार साहू (61) निवासी जनता नगर बायपास, डोरली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं सहित सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम एवं विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक चैनसिंह उड़के के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजय बघेल सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    1
    डूण्डासिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली तार चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, ₹1 लाख का मशरुका बरामद
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आदिवासी बालिका छात्रावास भैरोगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य साझा किए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर छात्राएं बिना संकोच अधीक्षिका या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    1
    #सिवनी / कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने आदिवासी बालिका छात्रावास भैरोगंज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कई व्यवस्थागत कमियां सामने आने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए त्वरित सुधार के निर्देश दिए तथा संबंधित अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बालिकाओं से पूछा कि वे पढ़-लिखकर क्या बनना चाहती हैं, जिस पर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य साझा किए। कलेक्टर श्रीमती मीना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर छात्राएं बिना संकोच अधीक्षिका या वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान *गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा* *आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम* सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया। किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    1
    4 घंटे बाद खुला कातलबोड़ी का चक्काजाम, कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर माने किसान
*गेहूं खरीदी की अव्यवस्था से नाराज किसानों का फूटा गुस्सा*
*आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम*
सिवनी/कातलबोड़ी- छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम कातलबोड़ी में गेहूं खरीदी की अव्यवस्थाओं से नाराज किसानों द्वारा किया गया चक्काजाम करीब 4 घंटे तक जारी रहा। दोपहर में शुरू हुआ यह आंदोलन शाम तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और भीषण गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों का आरोप है कि मोहगांव स्थित भदौरिया वेयरहाउस में 16 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू होने के बावजूद पिछले 5 दिनों से वे अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीदी नहीं हो पा रही। सर्वेयर द्वारा पास किए गए गेहूं को भी वेयरहाउस प्रबंधन द्वारा फेल कर वापस किया जा रहा है, जिससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बताया गया कि अब तक चावड़ी समिति द्वारा केवल लगभग 2 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है, जो क्षेत्र के किसानों की उपज के मुकाबले बेहद कम है। शादी-विवाह के सीजन के चलते किसानों को पैसों की तत्काल आवश्यकता है, ऐसे में खरीदी में देरी उनकी चिंता और बढ़ा रही है।
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों—कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुधीर धुर्वे, एडीओ प्रफुल्ल घोड़ेश्वर, नायब तहसीलदार राधिका पाठक, एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा, एसडीओपी सचिन परते एवं लखनवाड़ा थाना प्रभारी कोमल टोप्पो ने किसानों से चर्चा कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे।
कलेक्टर से चर्चा के आश्वासन पर खुला जाम
करीब 4 घंटे तक चले चक्काजाम के बाद प्रशासन द्वारा किसानों को जिला कलेक्टर से अगले दिन सुबह 10 बजे मुलाकात कराने का आश्वासन दिया गया। नायब तहसीलदार राधिका पाठक के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि बैठक में ठोस समाधान नहीं निकला, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों की मुख्य मांग है कि भदौरिया वेयरहाउस के स्थान पर अन्य उपयुक्त केंद्रों पर बड़े कांटे से तौल कर खरीदी की जाए और स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए।
इस घटनाक्रम ने एक बार फिर गेहूं खरीदी व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है, जिस पर अब प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान की अपेक्षा जताई जा रही है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छपारा में फिल्मी पीछा… स्कार्पियो छोड़ जंगल भागे तस्कर, 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त!
    1
    छपारा में फिल्मी पीछा… स्कार्पियो छोड़ जंगल भागे तस्कर, 33 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    10 hrs ago
  • Post by Sandeep sanodiya
    1
    Post by Sandeep sanodiya
    user_Sandeep sanodiya
    Sandeep sanodiya
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रूपेश पिता सेजलाल बिसेन तकरीबन 3 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
    1
    करीब 3 वर्षों से मानसिक रुप से अस्वस्थ चले 32 वर्षीय युवक ने पांव में बंधी बेड़ियों को तोड़कर घर के पीछे कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामला कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कलगांव का है। सोमवार की सुबह करीब 07 बजे यह हादसा हुआ। जिस वक्त पीड़ित ने यह आत्मघाती कदम उठाया। उस वक्त घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी हुई थी। मिली जानकारी अनुसार रूपेश पिता सेजलाल बिसेन तकरीबन 3 वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गंगाई ( गरघठिया ) निवासी मोनू शर्मा मैकेनिक जो किराए के मकान में निवास करता है पूरा परिवार भागवत कथा की तैयारी को लेकर ग्राम में ही गया हुआ था उसी रात सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पीड़ित ने बंडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लगातार हो रही चोरी पुलिस की गस्ती और कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है फिलहाल लाखों की चोरी से परिवार रोड पर आ गया है बंडोल पुलिस जांच पर जुट गई है
    1
    गंगाई ( गरघठिया ) निवासी मोनू शर्मा मैकेनिक जो किराए के मकान में निवास करता है पूरा परिवार भागवत कथा की तैयारी को लेकर ग्राम में ही गया हुआ था उसी रात सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया पीड़ित ने बंडोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लगातार हो रही चोरी पुलिस की गस्ती और कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रही है फिलहाल लाखों की चोरी से परिवार रोड पर आ गया है बंडोल पुलिस जांच पर जुट गई है
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, सिवनी को नागरिकों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशों के परिपालन में विभाग के जांच दल द्वारा संपूर्ण जिले में भ्रमण कर विभिन्न होटलों एवं कोल्ड ड्रिंक्स सेंटरों से ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम एवं एनर्जी ड्रिंक के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए जा रहे हैं साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्रियों को स्वच्छ वातावरण में निर्माण करने व रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुरई विकासखंड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों से आइसक्रीम, लस्सी, ठंडे पेय पदार्थ, एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए। इसी तरह भोला आइसक्रीम लस्सी सेंटर धूमा से लस्सी का नमूना, न्यू शिवहरे होटल से लस्सी, शिवहरे होटल मोहगांव बरबटी से बटर, मिल्क, छाछ का नमूना जांच हेतु लिया गया।
    1
    #सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, सिवनी को नागरिकों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशों के परिपालन में विभाग के जांच दल द्वारा संपूर्ण जिले में भ्रमण कर विभिन्न होटलों एवं कोल्ड ड्रिंक्स सेंटरों से ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम एवं एनर्जी ड्रिंक के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए जा रहे हैं साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सामग्रियों को स्वच्छ वातावरण में निर्माण करने व रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं। 
इसी कड़ी में कुरई विकासखंड स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों से आइसक्रीम, लस्सी, ठंडे पेय पदार्थ, एनर्जी ड्रिंक्स के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए गए। इसी तरह भोला आइसक्रीम  लस्सी सेंटर धूमा से लस्सी का नमूना, न्यू शिवहरे होटल से लस्सी, शिवहरे होटल मोहगांव बरबटी से बटर, मिल्क, छाछ का नमूना जांच हेतु लिया गया।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.