logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर पर साहिल नामक युवक ने गोली चला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। 9 मई को चेकिंग के दौरान पुलिस ने साहिल पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पीड़ित परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पीड़ित के छोटे भाई द्वारा उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की गई थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी

1 hr ago
user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाला आरोपी साहिल गिरफ्तार गाजियाबाद :- थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, 7 मई 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर पर साहिल नामक युवक ने गोली चला दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। 9 मई को चेकिंग के दौरान पुलिस ने साहिल पुत्र शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पीड़ित परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पीड़ित के छोटे भाई द्वारा उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की गई थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। फिलहाल आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गाजियाबाद में थाना मोदीनगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी किया गिरफ्तार गाजियाबाद में थाना मोदीनगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मुकदमे में वांछित अनुज नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां बीते 6 अप्रैल को थाना मोदीनगर पर वादिया द्वारा शिकायत दी गई की वादिया की पुत्री उम्र कब करीब 15 वर्ष के साथ आरोपी अनुज द्वारा छेड़छाड़ की गई है और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर थाना मोदीनगर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गाजियाबाद में थाना मोदीनगर पुलिस ने एक वांछित आरोपी किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में थाना मोदीनगर पुलिस ने छेड़छाड़ के मुकदमे में वांछित अनुज नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां बीते 6 अप्रैल को थाना मोदीनगर पर वादिया द्वारा शिकायत दी गई की वादिया की पुत्री उम्र कब करीब 15 वर्ष के साथ आरोपी अनुज द्वारा छेड़छाड़ की गई है और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर थाना मोदीनगर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया था वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है मामले में पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महाराणा प्रताप की रैली निकालते समय मुस्लिमो ने किया पथराव
    1
    महाराणा प्रताप की रैली निकालते समय मुस्लिमो ने किया पथराव
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जेवर में बाइक से हुए दर्दनाक हादसे में एक 5 साल की बच्ची की जान चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जेवर में बाइक से हुए दर्दनाक हादसे में एक 5 साल की बच्ची की जान चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंभीर घटना के बावजूद पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • हापुर के बृजघाट गंगा घाट पर चार लोग डूबने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    1
    हापुर के बृजघाट गंगा घाट पर चार लोग डूबने से बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    पत्रकार Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • गाजियाबाद में प्रजापति समाज के लिए एक नया वीडियो जारी किया गया है। सभी सदस्यों से इसे शेयर, कमेंट, लाइक और फॉलो करने का आग्रह किया गया है। इस वीडियो में 'हर हर महादेव' और 'जय श्री राम' का संदेश भी है।
    1
    गाजियाबाद में प्रजापति समाज के लिए एक नया वीडियो जारी किया गया है। सभी सदस्यों से इसे शेयर, कमेंट, लाइक और फॉलो करने का आग्रह किया गया है। इस वीडियो में 'हर हर महादेव' और 'जय श्री राम' का संदेश भी है।
    user_Bhola Bhai bhopura
    Bhola Bhai bhopura
    Artist गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नॉलेज पार्क पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए encounter मे आरोपी को पकड़ा दिनांक 08.05.2026 को अभियुक्त अभिषेक कुमार द्वारा मृतक शीशपाल पुत्र दौलत राम व मृतक इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र विजयपाल की फावडे से वार करके नॉलेज पार्क तृतीय ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन हॉस्टल में हत्या कर दी गयी थी। उक्त प्रकरण में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
    1
    नॉलेज पार्क पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए encounter मे आरोपी को पकड़ा
दिनांक 08.05.2026 को अभियुक्त अभिषेक कुमार द्वारा मृतक शीशपाल पुत्र दौलत राम व मृतक इन्द्र उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र विजयपाल की फावडे से वार करके नॉलेज पार्क तृतीय ग्रेटर नोएडा के निर्माणाधीन हॉस्टल में हत्या कर दी गयी थी। उक्त प्रकरण में थाना नॉलेज पार्क पर मु0अ0सं0 86/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
    user_Faiz news
    Faiz news
    करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    58 min ago
  • मोदीनगर भोजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और वीडियो वायरल की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गाजियाबाद :- मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र में, पुलिस ने दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में, दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को पीड़िता ने थाना भोजपुर में, शिकायत दर्ज कराई थी, कि आरोपी अरविंद उसे सिलेंडर दिलाने के बहाने खेतों में ले गया और जबरन गलत काम किया। इसी दौरान गांव का ही पंकज वहां पहुंचा और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद उसने भी पीड़िता के साथ गलत काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर 9 मई को दोनों आरोपियों को चूड़ियाला चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    मोदीनगर भोजपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म और वीडियो वायरल की धमकी देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद :- मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र में, पुलिस ने दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में, दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को पीड़िता ने थाना भोजपुर में, शिकायत दर्ज कराई थी, कि आरोपी अरविंद उसे सिलेंडर दिलाने के बहाने खेतों में ले गया और जबरन गलत काम किया। इसी दौरान गांव का ही पंकज वहां पहुंचा और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी, जिसके बाद उसने भी पीड़िता के साथ गलत काम किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर 9 मई को दोनों आरोपियों को चूड़ियाला चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहीद स्तम्भ पर सलामी देते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं अन्य शहीद स्तम्भ पर सलामी देते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं अन्य
    2
    शहीद स्तम्भ पर सलामी देते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं अन्य
शहीद स्तम्भ पर सलामी देते राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी , जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह एवं अन्य
    user_पत्रकार  धीरेंद्र त्रिपाठी
    पत्रकार धीरेंद्र त्रिपाठी
    Press advisory गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाजियाबाद में सीसीटीवी कैमरे से स्कूटर हटाने की कोशिश में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रोड रोलर के नीचे कुचलने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल है।
    1
    गाजियाबाद में सीसीटीवी कैमरे से स्कूटर हटाने की कोशिश में एक दर्दनाक हादसा हुआ। रोड रोलर के नीचे कुचलने से स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल है।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.