Shuru
Apke Nagar Ki App…
दाखिल-खारिज के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा फरीदपुर तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल अजय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल दाखिल-खारिज की फाइल निपटाने के बदले रिश्वत मांग रहा था। भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मल्हपुर निवासी कविरुल हसन ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की दाखिल-खारिज संबंधी पत्रावली के निस्तारण के लिए लेखपाल पैसे मांग रहा है। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार रात फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में किराये के मकान से आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
Muneeb husain repoter

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवबंद का नाम बदलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि शहर का नाम बदलने से नहीं, बल्कि विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं से लोगों की किस्मत बदलती है। मौलाना ने भूख से हुई मौतों का जिक्र करते हुए नाम बदलने की मुहिम को बेबुनियाद बताया और असल मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।1
- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने बरेली जिलाधिकारी से भेंट कर जिम और ब्यूटी पार्लरों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जहां महिलाएं प्रशिक्षण या सेवा लेती हैं, वहां महिला प्रशिक्षक या स्टाफ अनिवार्य है, और जिम में बिना अनुमति दवा बिक्री नहीं होगी। प्रशासन को एक सप्ताह में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की थाना-वार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।1
- Post by Abdul Jabbar1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुंहबोले बेटे ने संपत्ति के लालच में अपनी बुजुर्ग मां की कार में हत्या कर दी। 'लालची' कहने पर भड़के आरोपी ने पहले महिला को बेहोश किया, फिर मुंह-नाक दबाकर जान ले ली। पुलिस अब महिला की 80 बीघा जमीन और एक स्कूल हड़पने की साजिश की जांच कर रही है।1
- भारत में डिफेंस कॉरिडोर रक्षा क्षेत्र को नई गति प्रदान कर रहा है। यह पहल देश को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।1
- बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ व रंगदारी के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CO CITY 1 आशुतोष शिवम ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में जानकारी साझा की।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल हुए इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।1
- बरेली में एक नए दावे के तहत 72 घंटों में गारंटी के साथ वजन घटाने या बढ़ाने की बात कही जा रही है। यह दावा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इसकी सच्चाई को लेकर जिज्ञासा बनी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के बरेली में 'जिम जिहाद' के आरोपों को लेकर हिंदू महासभा ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन का आरोप है कि कुछ जिमों में हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, जहां यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आए हैं। उन्होंने जिम संचालकों के पुलिस सत्यापन, महिला ट्रेनर और नियमित जांच की मांग की है।1