logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डी ए वीं पब्लिक स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व.. विद्यार्थियों ने स्वयं ही राखियां बनाई डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, साढौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व साढौरा, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा पहली तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बाँधी। कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों ने राखी में रंग भरने की गतिविधि में भाग लिया, जबकि कक्षा चौथी व पाँचवीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक गिफ्ट बॉक्स सजाए। कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने विशेष प्रार्थना सभा में रक्षाबंधन पर आधारित भाषण एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सम्मान और रक्षा के संकल्प का पवित्र बंधन है। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह त्योहार हमें आपसी सहयोग, एक-दूसरे की रक्षा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस आयोजन से पूरे विद्यालय में उत्सव एवं उमंग का वातावरण बना रहा।

3 hrs ago
user_Satpal sharma
Satpal sharma
Local News Reporter सढौरा एसटी, यमुनानगर, हरियाणा•
3 hrs ago
4178982d-52c7-441b-b140-e815184e02f6

डी ए वीं पब्लिक स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व.. विद्यार्थियों ने स्वयं ही राखियां बनाई डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, साढौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व साढौरा, डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा पहली तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बाँधी। कक्षा दूसरी व तीसरी के विद्यार्थियों ने राखी में रंग भरने की गतिविधि में भाग लिया, जबकि कक्षा चौथी व पाँचवीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक गिफ्ट बॉक्स सजाए। कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थियों ने विशेष प्रार्थना सभा में रक्षाबंधन पर आधारित भाषण एवं कविताएँ प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, सम्मान और रक्षा के संकल्प का पवित्र बंधन है। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह त्योहार हमें आपसी सहयोग, एक-दूसरे की रक्षा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस आयोजन से पूरे विद्यालय में उत्सव एवं उमंग का वातावरण बना रहा।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल - समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे। पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है। रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल
- समस्या को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे

यमुनानगर। यमुनानगर के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने बाड़ी माजरा गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव में टूटी सड़कों, जलभराव और बदहाल व्यवस्था का जायजा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर रोष जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस समस्या को लेकर वह सचिवालय में पहुंचकर उपायुक्त से मिलेंगे।
पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि बाड़ी माजरा सरकारी स्कूल से ताजकपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थिति और भी खराब है। वहां एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क धंसने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र की इमारत की दीवार तक प्रभावित होकर गिर गई, लेकिन इसके बावजूद आज तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इससे बच्चों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था को भी दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज भी टूट गया है जो गंदा पानी पीने के पानी के साथ मिल रहा है, जिससे बीमारी फैल सकती है।
रमन त्यागी ने कहा कि प्रदेश में ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकार है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क, पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार विकास के बजाय केवल धार्मिक मुद्दों के नाम पर वोट लेने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता को अब वास्तविक विकास चाहिए और सरकार को जमीनी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। इस दौरान ऋषि पाल, रमेश कश्यप, साही राम, प्रबल जोशी, दीपक, करम सिंह, शिवपाल, बलविंदर और आशु खान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
यमुना संदेश न्यूज़ चैनल बाड़ी माजरा में टूटी सड़क और जलभराव से ग्रामीण परेशान, रमन त्यागी ने उठाए विकास कार्यों पर सवाल

    user_SATYAM NAGAPL
    SATYAM NAGAPL
    यमुनानगर, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • नाहन-शिमला रोड पर भारी बारिश के बाद जलभराव और मलबे से स्थिति बिगड़ी! 🚨 सराहां से नाहन मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित। अगर आप इस रूट पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुक जाएं और पहले अलर्ट देखें। #NahanShimlaRoad #HimachalPradesh #FlashFlood #TrafficAlert
    1
    नाहन-शिमला रोड पर भारी बारिश के बाद जलभराव और मलबे से स्थिति बिगड़ी! 🚨 सराहां से नाहन मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित। अगर आप इस रूट पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो रुक जाएं और पहले अलर्ट देखें। #NahanShimlaRoad #HimachalPradesh #FlashFlood #TrafficAlert
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    20 min ago
  • शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    1
    शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
शाहबाद के जग ज्योति धाम बिजडपुर के महंत श्री राजेंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में निकाली गई कलश यात्रा
    user_Dharamvir Singh
    Dharamvir Singh
    Shahbad, Kurukshetra•
    9 hrs ago
  • 🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 नेपाल बाढ़ में फंसे राकेश टिकैत, वीडियो जारी कर बताया—सभी सुरक्षित
नेपाल में आई बाढ़ के बीच किसान नेता राकेश टिकैत समेत किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पोखरा में फंस गया। हालात के बीच राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने लोगों से घबराने की बजाय स्थिति पर नजर बनाए रखने की अपील की।
    user_Raj Pal Sharma
    Raj Pal Sharma
    Local News Reporter शाहबाद, कुरुक्षेत्र, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • पुलिस बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली ,घायल गिरफ्तार एक फरार , पकड़े गए बदमाश के ऊपर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज सहारनपुर फीड जोगेंद्र कल्याण सहारनपुर के देवबंद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। सहारनपुर देवबंद पुलिस ग्राम लबकरी के पास देवबंद-बड़गांव रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल झबीरन जाने वाले रास्ते पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश गन्ने के खेत में बनी ट्यूबवैल और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र बाबू निवासी बझेड़ी, थाना मंडी, हाल निवासी फौलादपुर, देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी थाना देवबंद में दर्ज गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार, खालिद के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और गोकशी जैसे गंभीर मामलों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। बाइट। अमित सिंह क्षेत्राधिकारी
    1
    पुलिस बदमाशो के बीच  मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली ,घायल  गिरफ्तार एक फरार , पकड़े गए बदमाश के ऊपर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज

सहारनपुर फीड
जोगेंद्र कल्याण
सहारनपुर के देवबंद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।
सहारनपुर 
देवबंद पुलिस ग्राम लबकरी के पास देवबंद-बड़गांव रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।
पुलिस के मुताबिक, रोकने का इशारा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल झबीरन जाने वाले रास्ते पर फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश गन्ने के खेत में बनी ट्यूबवैल और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस पर दोबारा फायरिंग करने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान खालिद पुत्र बाबू निवासी बझेड़ी, थाना मंडी, हाल निवासी फौलादपुर, देवबंद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी थाना देवबंद में दर्ज गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, खालिद के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और गोकशी जैसे गंभीर मामलों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है।
बाइट।    अमित सिंह क्षेत्राधिकारी
    user_जोगेन्द्र कल्याण
    जोगेन्द्र कल्याण
    Photographer सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल में तबाही मचाने वाली घटना 'GLOF' के बारे में जानें! 🏔️🌊 हाल ही में चीन का हेलीकॉप्टर उस स्थान पर पहुँचा जहाँ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। जब ग्लेशियर से बनी झील का प्राकृतिक बांध अचानक टूटता है, तो भारी मात्रा में पानी और मलबा तेज रफ्तार से नीचे बहता है, जिसे Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) कहते हैं। इसी वजह से नेपाल में अचानक विनाशकारी बाढ़ आई थी। पर्यावरण में हो रहे इन बदलावों पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। #NepalFloods #GLOF #EnvironmentAlert
    1
    नेपाल में तबाही मचाने वाली घटना 'GLOF' के बारे में जानें! 🏔️🌊 हाल ही में चीन का हेलीकॉप्टर उस स्थान पर पहुँचा जहाँ ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। जब ग्लेशियर से बनी झील का प्राकृतिक बांध अचानक टूटता है, तो भारी मात्रा में पानी और मलबा तेज रफ्तार से नीचे बहता है, जिसे Glacial Lake Outburst Flood (GLOF) कहते हैं। इसी वजह से नेपाल में अचानक विनाशकारी बाढ़ आई थी। पर्यावरण में हो रहे इन बदलावों पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं। #NepalFloods #GLOF #EnvironmentAlert
    user_Vaneet kashyap
    Vaneet kashyap
    अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    26 min ago
  • अमरावती (महाराष्ट्र) के डफ़रिन अस्पताल के NICU वार्ड में 24 अगस्त को शॉर्ट सर्किट/वेंटीलेटर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 3 मासूम नवजात बच्चों की बेहद दुखद मौत हो गई। ?💔 ​समय रहते अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से 36 मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है। ​🚨 कब रुकेंगे ऐसे हादसे? क्या अस्पतालों का रेगुलर फायर ऑडिट नहीं होना चाहिए? ​अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें। 🙏 ​#Amravati #Maharashtra #AmravatiNews #HospitalSafety #NICU #NewsUpdate #BreakingNews #CurrentAffairs #HindiNews
    1
    अमरावती (महाराष्ट्र) के डफ़रिन अस्पताल के NICU वार्ड में 24 अगस्त को शॉर्ट सर्किट/वेंटीलेटर ब्लास्ट से लगी भीषण आग में 3 मासूम नवजात बच्चों की बेहद दुखद मौत हो गई। ?💔

​समय रहते अस्पताल स्टाफ की सूझबूझ से 36 मासूमों को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन यह हादसा सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े करता है।
​🚨 कब रुकेंगे ऐसे हादसे? क्या अस्पतालों का रेगुलर फायर ऑडिट नहीं होना चाहिए?
​अपनी राय कमेंट में ज़रूर दें। 🙏
​#Amravati #Maharashtra #AmravatiNews #HospitalSafety #NICU #NewsUpdate #BreakingNews #CurrentAffairs #HindiNews
    user_Gyanendu Rajput
    Gyanendu Rajput
    Media house अंबाला, अंबाला, हरियाणा•
    1 hr ago
  • नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    1
    नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें
नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।
    user_Jurnalist zahid
    Jurnalist zahid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.