logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वाह की दहलीज पर हर बारिश में 'जलसंकट' नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का 'जलसमाधि'! जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल, सड़क बनी तालाब... आखिर जिम्मेदार कौन? बड़वाह | (मिथुन यादव) बड़वाह शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित गोविंद पैलेस के सामने पुराना एसएच-27 एक बार फिर पहली तेज बारिश में पानी से लबालब भर गया। सड़क पर ऐसा जलभराव हुआ कि राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर साल होने वाली इस समस्या पर आखिर कोई जनप्रतिनिधि खुलकर आवाज क्यों नहीं उठा रहा? कुछ समय पहले राजस्व प्रशासन ने खुदाई कर वर्षों से दब चुकी पुलिया का पता तो लगा लिया था। उस समय उम्मीद जगी थी कि अब स्थायी समाधान होगा, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलिया मिलने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं होना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नगर पालिका अपने पत्रों में स्वीकार कर चुकी है कि इस स्थान पर हर वर्ष जलभराव होता है और आवागमन प्रभावित होता है। इसके बावजूद न तो स्थायी नाला बना, न जल निकासी की व्यवस्था सुधरी और न ही जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय दिखाई दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जब जिम्मेदारी तय करने की बात आती है तो हर विभाग पल्ला झाड़ लेता है। कोई इसे ग्राम पंचायत का मामला बताता है, कोई एमपीआरडीसी का, तो कोई एनएचएआई का। नतीजा यह कि सड़क जनता की है, परेशानी जनता की है, लेकिन जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आता। इधर जलभराव के बीच सड़क किनारे लगी बिजली की डीपी भी हर बारिश में खतरे का कारण बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब शहरवासियों के सवाल सीधे और साफ हैं— जब पुलिया मिल गई तो काम क्यों नहीं हुआ? जल निकासी किसने रोकी? हर साल करोड़ों के विकास के दावों के बावजूद बड़वाह का प्रवेश मार्ग बारिश में तालाब क्यों बन जाता है? सबसे बड़ी विडंबना यह है कि शहर के इस गंभीर मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी लोगों को खल रही है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते सभी जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर समाधान निकालें तो वर्षों पुरानी यह समस्या खत्म हो सकती है। फिलहाल हकीकत यही है कि बड़वाह की जनता हर मानसून में सिर्फ बारिश नहीं झेलती, बल्कि विकास के दावों की सच्चाई भी पानी में डूबती हुई देखती है।

2 hrs ago
user_Mithun Yadav
Mithun Yadav
बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
fb6147f4-fe76-41e8-b654-839ab02dc55c

बड़वाह की दहलीज पर हर बारिश में 'जलसंकट' नहीं, प्रशासनिक लापरवाही का 'जलसमाधि'! जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर उठे सवाल, सड़क बनी तालाब... आखिर जिम्मेदार कौन? बड़वाह | (मिथुन यादव) बड़वाह शहर के प्रवेश द्वार पर स्थित गोविंद पैलेस के सामने पुराना एसएच-27 एक बार फिर पहली तेज बारिश में पानी से लबालब भर गया। सड़क पर ऐसा जलभराव हुआ कि राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि हर साल होने वाली इस समस्या पर आखिर कोई जनप्रतिनिधि खुलकर आवाज क्यों नहीं उठा रहा? कुछ समय पहले राजस्व प्रशासन ने खुदाई कर वर्षों से दब चुकी पुलिया का पता तो लगा लिया था। उस समय उम्मीद जगी थी कि अब स्थायी समाधान होगा, लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। पुलिया मिलने के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं होना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। नगर पालिका अपने पत्रों में स्वीकार कर चुकी है कि इस स्थान पर हर वर्ष जलभराव होता है और आवागमन प्रभावित होता है। इसके बावजूद न तो स्थायी नाला बना, न जल निकासी की व्यवस्था सुधरी और न ही जिम्मेदार विभागों के बीच समन्वय दिखाई दिया। सबसे हैरानी की बात यह है कि जब जिम्मेदारी तय करने की बात आती है तो हर विभाग पल्ला झाड़ लेता है। कोई इसे ग्राम पंचायत का मामला बताता है, कोई एमपीआरडीसी का, तो कोई एनएचएआई का। नतीजा यह कि सड़क जनता की है, परेशानी जनता की है, लेकिन जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आता। इधर जलभराव के बीच सड़क किनारे लगी बिजली की डीपी भी हर बारिश में खतरे का कारण बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। अब शहरवासियों के सवाल सीधे और साफ हैं— जब पुलिया मिल गई तो काम क्यों नहीं हुआ? जल निकासी किसने रोकी? हर साल करोड़ों के विकास के दावों के बावजूद बड़वाह का प्रवेश मार्ग बारिश में तालाब क्यों बन जाता है? सबसे बड़ी विडंबना यह है कि शहर के इस गंभीर मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी लोगों को खल रही है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते सभी जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि एक साथ बैठकर समाधान निकालें तो वर्षों पुरानी यह समस्या खत्म हो सकती है। फिलहाल हकीकत यही है कि बड़वाह की जनता हर मानसून में सिर्फ बारिश नहीं झेलती, बल्कि विकास के दावों की सच्चाई भी पानी में डूबती हुई देखती है।

More news from Khargone and nearby areas
  • सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की 50 लाख रुपए मूल्य की 51 मोटरसाइकिल बरामद सनावद :- विगत कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बडने लगी थी खरगोन जिले में दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी । मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के द्वारा कुशल रणनीति अपनाते हुए थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन कर मोटर साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना के घटनास्थल व आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं उन्हें खंगाला गया । साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी के भी सीसीटीव्ही फुटेजो को बारीकी से निरीक्षण गया जिसमें टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों को चिह्नित किया गया तथा उनकी पहचान करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सीसीटीव्ही फूटेजों में दिख रहे संदिग्ध मनोहर निवासी एल.आई.जी. कालोनी पंधाना जिला खंडवा, बादल निवासी रहीमपुरा खरगोन व बंटी निवासी पिपराना निम्बोला जिला बुरहानपुर है जो की शातिर चोर है पुलिस रिकार्ड खंगालने पर इनपर पूर्व से भी चोरी, एनडीपीएस आर्म्स एक्ट के प्रकरण होने की जानकारी पुलिस को मिली प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तीनों संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया व माननीय न्यायालय से पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर मोटर साइकिल चोरी की घटना के बारे में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिसमें तीनों ने क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से कुल 51 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 50 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । इन जप्त 51 साइकिलों में खरगोन जिले की 34, इंदौर जिले की 06, बड़वानी जिले की 03, धार जिले की 01, खंडवा की जिले 04 एवं बुरहानपुर की जिले 03 मोटर मोटरसाइकिलें शामिल है । मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने परआरोपियों ने बताया किवह पहले ऐसे वाहनों की तलाश करते थे जिनके लॉक पुराने अथवा खराब होते थे या उनमें मोटर साइकिल की चाबी लगी होती हो ऐसे वाहनों को चिन्हित कर वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से महज 05 मिनट के भीतर चोरी कर फरार हो जाते थे । मोटर साइकल चोरी करने के बाद आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर भोले-भाले ग्रामीणों को बेच देते थे तथा उन्हें 02 से 04 दिनों के भीतर वाहन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते थे । सनावद पुलिस द्वारा अर्जित की गई सफलता पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवम अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव एवं समस्त पुलिस स्टाफ को हारमाला पहना कर स्वागत किया गया उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेंद्र पंवार, उनि राजेंद्र चौहान, उनि करणसिंग डावर, उनि बहादुर सिंह रावत, सउनि संदीप कुशवाह, प्र.आर राजेश जायसवाल, कैलाश सागरिया, महिपाल पिंडारे, विनोद गौड़, राजेंद्र चौहान, अनिल मीणा, रविंद्र चौहान, आर राजीव गुर्जर, श्रीकृष्ण बिरला, सुनील कुमार, अरुण मीणा, आर 998 राहुल गुर्जर, आर 812 विजय सिसोदिया, सरदार निगम, छोटू जमरा, कपिल करोसिया एवं साइबर सेल खरगोन से आर सचिन चौधरी व आर अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।
    4
    सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की 
सनावद पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर राज्य मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की 
50 लाख रुपए मूल्य की 51 मोटरसाइकिल बरामद 
सनावद :- विगत कुछ समय से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें बडने लगी थी   खरगोन जिले में  दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी । मोटर साइकिल चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सनावद उनि  धर्मेन्द्र यादव के द्वारा कुशल रणनीति अपनाते हुए थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन कर मोटर साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना के घटनास्थल व आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो का बारीकी से निरीक्षण  किया गया एवं उन्हें  खंगाला गया । साथ ही जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में हो रही चोरी के भी सीसीटीव्ही फुटेजो को बारीकी से निरीक्षण गया जिसमें टीम के द्वारा सीसीटीव्ही फुटेजो में दिख रहे संदिग्धों को चिह्नित किया गया तथा उनकी पहचान करने हेतु मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया । परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त सीसीटीव्ही फूटेजों में दिख रहे संदिग्ध मनोहर निवासी एल.आई.जी. कालोनी पंधाना जिला खंडवा, बादल निवासी रहीमपुरा खरगोन व बंटी निवासी पिपराना निम्बोला जिला बुरहानपुर है जो की शातिर चोर है पुलिस रिकार्ड खंगालने पर इनपर पूर्व से भी चोरी, एनडीपीएस आर्म्स एक्ट के प्रकरण होने की जानकारी पुलिस को मिली 
प्राप्त जानकारियों के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तीनों संदेहियों को अभिरक्षा में लिया गया व माननीय न्यायालय से पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर मोटर साइकिल चोरी की घटना के बारे में बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिसमें तीनों ने क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से कुल 51 मोटरसाइकिलें कीमती लगभग 50 लाख रुपये की को जप्त करने में सफलता हासिल की है । इन जप्त 51 साइकिलों में खरगोन जिले की 34, इंदौर जिले की 06, बड़वानी जिले की 03, धार जिले की 01, खंडवा की जिले 04 एवं बुरहानपुर की जिले 03 मोटर मोटरसाइकिलें शामिल है । 
मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने परआरोपियों ने बताया  किवह पहले ऐसे वाहनों की तलाश करते थे जिनके लॉक पुराने अथवा खराब होते थे या उनमें मोटर साइकिल की चाबी लगी होती हो ऐसे वाहनों को चिन्हित कर वे भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों से महज 05 मिनट के भीतर चोरी कर फरार हो जाते थे । मोटर साइकल चोरी करने के बाद आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को कम कीमत पर भोले-भाले ग्रामीणों को बेच देते थे तथा उन्हें 02 से 04 दिनों के भीतर वाहन के दस्तावेज उपलब्ध कराने का झूठा आश्वासन देकर गुमराह करते थे । सनावद पुलिस द्वारा अर्जित की गई सफलता पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं एवम अंजुमन इस्लाम कमेटी सनावद द्वारा  थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव एवं समस्त पुलिस स्टाफ को हारमाला पहना कर स्वागत किया गया उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी बड़वाह  अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी सनावद उनि  धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेंद्र पंवार, उनि राजेंद्र चौहान, उनि करणसिंग डावर, उनि बहादुर सिंह रावत, सउनि संदीप कुशवाह, प्र.आर  राजेश जायसवाल, कैलाश सागरिया, महिपाल पिंडारे, विनोद गौड़, राजेंद्र चौहान,  अनिल मीणा, रविंद्र चौहान,  आर राजीव गुर्जर, श्रीकृष्ण बिरला,  सुनील कुमार, अरुण मीणा, आर 998 राहुल गुर्जर, आर 812 विजय सिसोदिया, सरदार निगम, छोटू जमरा, कपिल करोसिया एवं साइबर सेल खरगोन से आर सचिन चौधरी व आर  अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।
    user_निमाड़ कि धड़कन समाचार
    निमाड़ कि धड़कन समाचार
    Sanawad, Khargone•
    17 hrs ago
  • अम्बिकेश्वर महादेव को श्रावण मे डेढ़ लाख बिल्व पत्र अर्पण का अनुष्ठान हुआ प्रारंभ, प्रतिदिन 5100 बिल्व पत्रों से हो रहा अनुष्ठान..
    1
    अम्बिकेश्वर महादेव को श्रावण मे डेढ़ लाख बिल्व पत्र अर्पण का अनुष्ठान हुआ प्रारंभ, प्रतिदिन 5100 बिल्व पत्रों से हो रहा अनुष्ठान..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • पुनासा/मुंदी भोगावा में खेतों में जलभराव का विधायक नारायण पटेल ने किया निरीक्षण मांधाता विधायक नारायण पटेल ने शुक्रवार को ग्राम भोगावा में किसानों के खेतों में जलभराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित खेतों का जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर खेतों में भरे पानी को शीघ्र निकालने तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा। विधायक नारायण पटेल ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा या फसल क्षति का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्रामीणों एवं किसानों ने विधायक द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
    1
    पुनासा/मुंदी भोगावा में खेतों में जलभराव का विधायक नारायण पटेल ने किया निरीक्षण
मांधाता विधायक नारायण पटेल ने शुक्रवार को ग्राम भोगावा में किसानों के खेतों में जलभराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित खेतों का जायजा लेते हुए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर खेतों में भरे पानी को शीघ्र निकालने तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विधायक नारायण पटेल ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा या फसल क्षति का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों एवं किसानों ने विधायक द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हेलो फ्रेंड आप देख रहे हैं सुबह के 10:00 बड़ी खबर प्रधानमंत्री मोदी जी के
    1
    हेलो फ्रेंड आप देख रहे हैं सुबह के 10:00 बड़ी खबर प्रधानमंत्री मोदी जी के
    user_V k Vishwakarma
    V k Vishwakarma
    Photographer इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 min ago
  • नंबर प्लेट की जगह बजरंग दल हिंदू परिषद लिखा हुआ है यह गुंडागर्दी की मिसाल है इंदौर मध्य प्रदेश में उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए
    1
    नंबर प्लेट की जगह बजरंग दल हिंदू परिषद लिखा हुआ है यह गुंडागर्दी की मिसाल है इंदौर मध्य प्रदेश में उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • #खासखबर प्रमोदजैन# वीडियो बुलेटिन,(दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण के 7 प्रमुख किरदार??) सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर।
    1
    #खासखबर प्रमोदजैन# वीडियो बुलेटिन,(दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण के 7 प्रमुख किरदार??) सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Govind sharma
    1
    Post by Govind sharma
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • इंदौर आप बनता जा रहा बदमाशों का अड्डा पहले जैसी होने लगी फिर चोरी की वारदातें महाराष्ट्र से आए दंपति रेलवे स्टेशन से उतरे और उन्होंने ई-रिक्शा किया और ई रिक्शा चालक द्वारा गहने चोरी कर लिए गए पुलिस का कहना है कि हम अपराधी की पहचान कर ली गई है जल्द जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा इंदौर मध्य प्रदेश
    1
    इंदौर आप बनता जा रहा बदमाशों का अड्डा पहले जैसी होने लगी फिर चोरी की वारदातें महाराष्ट्र से आए दंपति रेलवे स्टेशन से उतरे और उन्होंने ई-रिक्शा किया और ई रिक्शा चालक द्वारा गहने चोरी कर लिए गए पुलिस का कहना है कि हम अपराधी की पहचान कर ली गई है जल्द जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा इंदौर मध्य प्रदेश
    user_सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    सुनील कुशवाहा प्रदेश चीफ एडिटर इंडिया न्यूज़7
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.