कस्ता बाजार का बदलेगा पूरा नक्शा, ₹50 लाख से होगा व्यापक कायाकल्प लखीमपुर-खीरी | मितौली मितौली विकासखंड के कस्ता बाजार का चेहरा अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बाजार के कायाकल्प कार्य तेज़ी से चल रहे हैं, जिससे आने वाले समय में कस्ता बाजार को नई पहचान और आधुनिक स्वरूप मिलेगा। बुधवार को बीडीओ मितौली एवं आईएएस अधिकारी मनीषा धार्वे ने कस्ता बाजार का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और प्रगति की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के समय बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और मानक गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया गया कि इन विकास कार्यों से बाजार में आवागमन सुगम, व्यवस्थित ढांचा और व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में तेजी लाई जा रही है, ताकि जल्द से जल्द कस्ता बाजार को नया रूप और नई पहचान मिल सके।

- district Lakhimpur kheeri Thana meganganj Gram Panchayat kallua Moti samwillian Kanya uchch prathmik Vidyalaya kallua Moti boundary ke andar kuda karkat boundary ke andar lagatar gandgi failti Ja Rahi Hai log kuda kar kar Dal rahe hain S K U P S Kalluamoti vikaskhand mitauli1
- लखीमपुर खीरी। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र का है, जहाँ उदयपुर मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुई बाइक का नंबर UP 31 BM 9627 है। चोरी की यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।1
- लखीमपुर में राजापुर गेट से नहर पटरी तक सुबह से लंबा जाम लगा हुआ है। करीब एक घंटे से अधिक समय से वाहन फंसे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- पानी के लिए पहले रोड तोड़ी फिर दिखाने के लिए पाइप ओर पानी की रॉड लगाई पानी तो नहीं आया रोड वैसे ही बना दी गई ओर rcc के पत्थर जब से निर्माण हुआ h तब से नहीं सुधारे गए सफाई तो विडियो मै देख ही सकते है अगर इमरजेंसी मै कुछ हो जाए तो घर तक वाहन भी नहीं जा सकेंगे कृपया कर के थोड़ी से सुधार की जरूरत है यहां1
- very beautiful view 😘🌳🌴🌲1
- Post by Raja Bhaiya1
- Post by INDIA TV24 NEWS1
- Post by Raja Bhaiya1