देश को डर नहीं, रोजगार और जवाबदेही चाहिए” — मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी “देश को डर नहीं, रोजगार और जवाबदेही चाहिए” — मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी 📍 सुपौल, बिहार: राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सुपौल के जिला प्रधान महासचिव मोहम्मद जलालुद्दीन अंसारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश की जनता अब सच और झूठ का हिसाब करने लगी है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बीच डर का माहौल बनाकर वोट मांगे गए और कहा गया कि “विपक्ष आपका मंगलसूत्र छीन लेगा”, लेकिन अब वही सरकार लोगों को “सोना खरीदना बंद करो” जैसी सलाह दे रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर देश की जनता किस बात पर भरोसा करे? जब चुनाव था तब महिलाओं की भावनाओं और सुरक्षा का मुद्दा उठाकर वोट मांगे गए, लेकिन आज आम लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि सरकार उन्हें अपनी मेहनत की कमाई से सोना खरीदने तक से रोकने की बात कर रही है। अंसारी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, महंगाई चरम पर है और युवाओं को रोजगार के बजाय लाठी मिल रही है। किसानों को MSP की मांग पर सड़कों पर रोका जा रहा है, जबकि मध्यम वर्ग महंगी गैस, पेट्रोल-डीजल, शिक्षा और इलाज के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असली मुद्दों से ध्यान हटाकर केवल भावनात्मक और चुनावी भाषणों की राजनीति कर रही है। जनता रोजगार, सुरक्षा, सम्मान और जवाबदेही मांग रही है, लेकिन सत्ता पक्ष सिर्फ प्रचार और इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है। राजद नेता ने कहा कि आज गरीब आदमी EMI और राशन के बीच फंसा हुआ है, छोटे व्यापारी टैक्स और मंदी से परेशान हैं, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों के बजाय राजनीतिक नारों में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि देश को डर और भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि भरोसे और विकास की राजनीति चाहिए। जनता अब सवाल पूछ रही है कि जो लोग कल मंगलसूत्र बचाने की बात कर रहे थे, आज वही सोना खरीदने से क्यों रोक रहे हैं? अंत में उन्होंने कहा कि देश की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में सच और झूठ का पूरा हिसाब करेगी

- फिर से पूरे देश में लॉकडाउन ! PM Modi का बड़ा ऐलान? 😱 फिर से पूरे देश में लॉकडाउन ! PM Modi का बड़ा ऐलान? 😱 देशभर में लॉकडाउन की खबरों से मचा हड़कंप! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्या सच में सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला? क्या फिर बंद होंगे स्कूल, कॉलेज, बाजार और यात्रा सेवाएं? जानिए पूरा सच और सरकार का नया अपडेट… 🇮🇳 #PMModi #Lockdown1
- बिहार के शिक्षा मंत्री मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे, पंडित जी ने ऐसा किया झाड़-फूंक की वीडियो हो गया वायरल।1
- सुपौल जिले के शंकरपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग सदमे में हैं।1
- सुपौल जिले के चिकनी गांव में 12 वर्षीय बालक की संफिक्स और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों के सेवन से मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से परिवार में गहरा मातम छा गया है।1
- त्रिबेनीगंज, सुपौल के एक गाँव में हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। स्थानीय लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और इसकी सच्चाई जानने को उत्सुक हैं।1
- कैसे पकड़े गए हत्याकांड के शूटर? एक UPI पेमेंट और ‘गेम ओवर’! चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में खुलासा! बिहार और यूपी से 3 आरोपी गिरफ्तार CCTV और डिजिटल ट्रेल बना सबसे बड़ा सुराग कैश या FASTag की जगह किया था UPI पेमेंट1
- 16.1 ग्राम स्मैक और आठ लाख 36 हजार रुपये नगद के साथ तीन धंधेबाज गिरफ्तार अररिया पुलिस ने नशे के धंधेबाजों पर कड़ा प्रहार करते हुए 16.01 ग्राम स्मैक और आठ लाख 36 हजार चार सौ नगद रुपए के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर राम कुमार राय,मो अबू नसर उर्फ लड्डू बैरगाछी थाना क्षेत्र के बुधेश्वरी रामपुर का रहने वाला है। जबकि तीसरा तस्कर मो रऊफ जीरोमाइल इस्तमा टोला का रहने वाला है। गिरफ्तार स्मैक तस्कर रामकुमार राय बैरगाछी थाना के चौकीदार दिनेश राय का पुत्र है। सोमवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी,1
- अकबरुद्दीन ओवैसी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इसमें वह 'हिंदुस्तान के मुसलमानों पर ज़ुल्म' की बात कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।1