जौरा से बड़ी खबर जौरा क्षेत्र के ग्राम छेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार की रात किसी विषैले या हिंसक जानवर ने ग्रामीण विनोद खटीक की करीब 35 भेड़ों को मार डाला, जबकि कई भेड़ें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। सुबह जब पशुपालक मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में भेड़ों के शव पड़े मिले। घायलों की हालत भी चिंताजनक है। भेड़ों के शरीर पर मिले निशानों और स्थिति को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह हमला तेंदुए या किसी अन्य बड़े जंगली जानवर जैसे खोरिया (लकड़बग्घा) द्वारा किया गया हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है और इलाके में दहशत के चलते लोगों ने सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही हमलावर जानवर की पुष्टि हो सकेगी। 👉 ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर इस खतरनाक जानवर को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा
जौरा से बड़ी खबर जौरा क्षेत्र के ग्राम छेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 27 मार्च 2026, शुक्रवार की रात किसी विषैले या हिंसक जानवर ने ग्रामीण विनोद खटीक की करीब 35 भेड़ों को मार डाला, जबकि कई भेड़ें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। सुबह जब पशुपालक मौके पर पहुंचे तो बड़ी संख्या में भेड़ों के शव पड़े मिले। घायलों की हालत भी चिंताजनक है। भेड़ों के शरीर पर मिले निशानों और स्थिति को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह हमला तेंदुए या किसी अन्य बड़े जंगली जानवर जैसे खोरिया (लकड़बग्घा) द्वारा किया गया हो सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है और इलाके में दहशत के चलते लोगों ने सतर्क रहने की अपील की है। फिलहाल वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने और जांच के बाद ही हमलावर जानवर की पुष्टि हो सकेगी। 👉 ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर इस खतरनाक जानवर को पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा
- Dinesh Singhमुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश🙏10 hrs ago
- Post by Gyadeen Verma1
- फतेहाबाद : थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला बेहड़ में सोमवार सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से पथराव और लाठी-डंडे चलने से करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कृष्णा पुत्र डोंगर सिंह अपने मकान की दीवार का निर्माण कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश पुत्र झम्मन सिंह पक्ष ने इसका विरोध करते हुए दीवार को रास्ते से दो फीट अंदर बनाने की बात कही, ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉली के आवागमन में परेशानी न हो। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते पथराव और मारपीट में बदल गई। संघर्ष में सुरेश पक्ष से सुरेश, उसके भाई कामता प्रसाद और राधाकिशन घायल हुए, जबकि कृष्णा पक्ष से कृष्णा, रामप्रकाश, पप्पू, सरवन, अमरेश, आशिक और संतोष गंभीर रूप से चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही थाना डौकी के थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से तहरीर लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।1
- पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान रहें साथ। धौलपुर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई ने आज पुलिस थाना कंचनपुर एवं वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। अपने निरीक्षण दौरे के दौरान उन्होंने ने पुलिस व्यवस्था, साफ-सफाई, रिकॉर्ड रखरखाव, मालखाना, हवालात, मैस आदि व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सर्वप्रथम महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर कैलाश चंद्र विश्नोई के थाना कंचनपुर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्होंने थाने के स्टाफ से संवाद किया और उनकी समस्याएं आदि जानीं। क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के निर्देश देते हुए उन्होंने लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखें। अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास की तर्ज पर काम करें। ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। पुलिस थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा उसका समय से निस्तारण किया जाए। इसके अलावा पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस जवानों को आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित आदि को लेकर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस पोर्टल पर लंबित मामलों, शिकायतों और उनकी स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों और मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए और पोर्टल पर अद्यतन जानकारी अपलोड की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इससे पहले उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान से चर्चा की। थानाधिकारी थाना कंचनपुर रामकिशन यादव ने थाने की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। इसके पश्चात महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ने वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) कार्यालय का निरीक्षण किया। वृताधिकारी कार्यालय पंहुचने पर पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यालय की कार्यप्रणाली को परखा। कार्यालय के रिकार्ड रुम, कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन किया एवं परिवादों की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर ने कहा कि वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली और जनहितैषी बनाना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, वृताधिकारी वृत्त ग्रामीण धौलपुर (सैंपऊ) अनूप सिंह, थानाधिकारी थाना कंचनपुर रामकिशन यादव सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।2
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- Post by NATION MEDIA AB1
- मैत्री फुटबॉल मैच में चंबल क्लब विजय रहा राजस्थान दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन धौलपुर । जिला फुटबाल संघ धौलपुर द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें चंबल फुटबॉल क्लब व मुचकुड़ फुटबॉल क्लब के मध्य फ्रेंडली मैच खेला गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए शिक्षाविद् राजेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिवस हर साल 30 मार्च को मनाया जाता है। जो 1949 में इस दिन जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों के विलय के साथ वृहत्तर राजस्थान संघ बनने की याद दिलाता है। राजस्थान दिवस समृद्ध संस्कृति, वीरता और इतिहास का जश्न है। सरकार द्वारा इस 19 मार्च से 30 मार्च तक राजस्थान दिवस को लेकर विभिन्न आयोजन कराए जा रहे हैं । जिससे हमारी नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिले । जिला फुटबाल संघ द्वारा मैत्री मैच के माध्यम से राजस्थान दिवस को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव संदीप राना ने कहा कि फुटबॉल संघ द्वारा राजस्थान दिवस के अवसर पर मैत्री मैच का आयोजन कराया गया तथा खिलाड़ियों को राजस्थान दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मैच की रेफरी नीरज त्यागी ने बताया कि चंबल फुटबॉल क्लब 1-0 से विजई रहा । इस अवसर पर मोहम्मद जाकिर हुसैन ,एडवोकेट चंद्रशेखर , महावीर प्रसाद बंसल, अंगद तोमर, लाल, धीरज सिंघल मुख्य रूप से उपस्थित थे।4
- 𝟐𝟔/𝟏𝟏 𝐯𝐢𝐜𝐭𝐢𝐦𝐬 𝐡𝐚𝐝𝐧’𝐭 𝐞𝐯𝐞𝐧 𝐛𝐞𝐞𝐧 𝐦𝐨𝐮𝐫𝐧𝐞𝐝, 𝐚𝐧𝐝 𝐂𝐨𝐧𝐠𝐫𝐞𝐬𝐬 𝐰𝐚𝐬 𝐛𝐮𝐬𝐲 𝐢𝐧𝐯𝐞𝐧𝐭𝐢𝐧𝐠 “𝐒𝐚𝐟𝐟𝐫𝐨𝐧 𝐓𝐞𝐫𝐫𝐨𝐫,” 𝐬𝐡𝐢𝐞𝐥𝐝𝐢𝐧𝐠 𝐏𝐚𝐤𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧, 𝐚𝐧𝐝 𝐬𝐦𝐞𝐚𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐇𝐢𝐧𝐝𝐮𝐬. No iron fist for terrorists — only appeasement and propaganda. This was their ‘SECULARISM’: 𝐩𝐫𝐨𝐭𝐞𝐜𝐭 𝐭𝐞𝐫𝐫𝐨𝐫𝐢𝐬𝐭𝐬, 𝐭𝐚𝐫𝐠𝐞𝐭 𝐩𝐚𝐭𝐫𝐢𝐨𝐭𝐬. NEVER FORGET. ⚠️1
- Post by Gyadeen Verma1
- थ्रेसिंग करने के दौरान हुआ बड़ा दुखद हादसा युवक की कटर में जाने से हुई दर्दनाक मौत बीती रात्रि थ्रेसिंग करते समय हुआ हादसा कटर से थ्रेसिंग करते समय हुई संतोष शर्मा पुत्र ग्यासी निवासी ररी की हुई मौत मिहोना थाना क्षेत्र की घटना1