Shuru
Apke Nagar Ki App…
नमस्कार आप देख रहे हैं दिन भर की 10 बड़ी खबर कहां क्या हुआ और कैसे हुआ
V k Vishwakarma
नमस्कार आप देख रहे हैं दिन भर की 10 बड़ी खबर कहां क्या हुआ और कैसे हुआ
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नियमितीकरण समेत 11 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे नगर निगम कर्मचारी इंदौर। नगर निगम कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से जारी अनिश्चितकालीन धरने के बाद सफाई कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों ने आज मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदानगर स्थित निवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग नगर निगम के कर्मचारियों को नियमित करने की है। इसके साथ ही अन्य 11 सूत्री मांगों को लेकर भी ज्ञापन सौंपा जाना था। पिछले 12 दिनों से रीगल चौराहे पर चल रहे धरने को वाल्मीकि समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। धरने के बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में मार्च निकाला। जैसे ही पुलिस को मार्च की जानकारी मिली, पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए रास्ते में बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। मार्च को रोकने के बाद एमआईसी सदस्य ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों से वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभाग को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना मार्च समाप्त कर दिया। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही और किसी तरह के विवाद या अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बाइट — अशोक सिंह, एडिशनल डीसीपी,1
- नायता मुंडला के दरगाह की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत कलेक्टर इंदौर से की पार्षद पूर्ण सोलंकी ने की इन्दौर पार्षद कुणाल सोलंकी ने कलेक्टर से की शिकायत: नायता मुंडला में दरगाह की जमीन पर अवैध कब्जा, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश इंदौर वार्ड पार्षद कुणाल सोलंकी ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर शिवम वर्मा से मुलाकात कर ग्राम नायता मुंडला स्थित पीर स्थान (दरगाह) की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की कलेक्टर शिवम वर्मा ने पूरे मामले की जांच के निर्देश एसडीएम घनश्याम धनगर को दिए हैं पार्षद कुणाल सोलंकी के साथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम नायता मुंडला स्थित पीर स्थान वर्ष 1925 से पंजीकृत प्राचीन धार्मिक स्थल है। शिकायत में कहा गया कि श्री तरुण खरे एवं उनकी कंपनी टी. के. एंड एम. बिल्डकॉन एल.एल.पी द्वारा विकसित आईकॉन ओरा कॉलोनी के माध्यम से दरगाह की जमीन पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही है खसरा नंबर 259 जो पीर स्थान की भूमि है, उस पर अवैध बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया गया है। साथ ही ग्रामवासियों द्वारा वर्षों से उपयोग किए जा रहे सार्वजनिक मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है समिति ने बताया कि इस संबंध में 06/07/2025 को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा *खसरा नंबर 249 की भी कथित रूप से सांठगांठ कर अवैध रजिस्ट्री कराई गई है कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश कलेक्टर शिवम वर्मा ने शिकायत सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम घनश्याम धनगर को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए पार्षद ने उठाया ट्रैफिक का मुद्दा पार्षद कुणाल सोलंकी ने मीडिया से कहा कि बाला बांदा चौराहे पर रोज 7-8 घंटे ट्रैफिक लगता है। एक महीने पहले प्रदेश सदस्य समिति की बैठक में रिटायर्ड जज के सामने भी यह मुद्दा रखा गया था, लेकिन अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है1
- # रतलाम के गुलाब चक्कर हाल में गुंजा,कृष्णा रे कृष्णा। कृष्णा के भजन पर झुमकर नाचे कृष्णा भक्त। प्रत्रकार मोहन सिंह सोलंकी सनातनी की रिपोर्ट।9131950957.9926446331.1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ ग्राम सनावदिया में सड़क अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार तहसीलदार के आश्वासन के बावजूद सड़क पर ट्रांसफार्मर और निर्माण कार्य शुरू होने का आरोप ग्रामीणों का दावा— कृषि एवं शासकीय पट्टे की भूमि पर अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग1
- *खंडवा में बलराम कृषि महोत्सव: सीएम* *से* DDA *नितेश ने की आगामी* *फसलों व जैविक खेती पर* *चर्चा*1
- अब प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी में सरकार प्लास्टिक के नोट ज्यादा सुरक्षित रहेंगे1
- इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रों के बीच हुई झड़प, एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच आपस में विवाद और हाथापाई का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, गांधी नगर क्षेत्र स्थित एक बड़े कॉलेज के बाहर बनी चाय की दुकान पर पुरानी किसी बात को लेकर छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हो गई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालकर साक्ष्य जुटा रही है और मामले में वैधानिक जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- इंदौर नगर निगम में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन शहर की बदहाल व्यवस्था और जगह जगह सड़कों पर गड्ढों का सामराज्य को लेकर दंडवत होकर सौंपा ज्ञापन!*1