Shuru
Apke Nagar Ki App…
हांसपुर में ढोल ग्यारस की धूम ढोल की थाप ओर आस्था का सैलाब मनासा। समीप गांव हांसपुर में ढोल ग्यारहस का पर्व बड़ी धूमधाम, भक्ति और अटूट आस्था के साथ मनाया गया। कुशवाह समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव में दोपहर करीब 12 बजे राधा- कृष्ण मंदिर से भव्य धार्मिक यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु ढोल-डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए श्रीराम मंदिर और चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। जहाँ से फिर शासकीय स्कूल मैदान पहुंचने पर ठाकुर जी का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विशाल सामूहिक महाआरती हुई और सभी भक्तों को प्रसादी बांटी गई। इस मौके पर कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की एक अनूठी मिसाल है।
Rakeshsharma Rakeshsharma
हांसपुर में ढोल ग्यारस की धूम ढोल की थाप ओर आस्था का सैलाब मनासा। समीप गांव हांसपुर में ढोल ग्यारहस का पर्व बड़ी धूमधाम, भक्ति और अटूट आस्था के साथ मनाया गया। कुशवाह समाज द्वारा आयोजित इस उत्सव में दोपहर करीब 12 बजे राधा- कृष्ण मंदिर से भव्य धार्मिक यात्रा शुरू हुई। श्रद्धालु ढोल-डीजे की भक्तिमय धुनों पर झूमते हुए श्रीराम मंदिर और चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचे। जहाँ से फिर शासकीय स्कूल मैदान पहुंचने पर ठाकुर जी का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विशाल सामूहिक महाआरती हुई और सभी भक्तों को प्रसादी बांटी गई। इस मौके पर कुशवाह समाज के जिला उपाध्यक्ष बलराम कुशवाह ने कहा कि यह आयोजन गांव में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की एक अनूठी मिसाल है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का मजबूत आधार 15 वर्षों से जैविक खेती कर नवाचार के साथ बढ़ा रहे हैं आमदनी भागीरथ नागदा ने जैविक खेती को बनाया आय का मजबूत आधार नीमच। मनासा विकासखंड के ग्राम बासनिया निवासी किसान भागीरथ नागदा पिछले 15 वर्षों से जैविक खेती कर रहे हैं। 4 हेक्टेयर भूमि पर खेती के साथ उन्होंने वर्मी कंपोस्ट यूनिट स्थापित की है, जिससे हर साल करीब 1000 बैग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हैं। 12 गायों के गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद व कीटनाशक बनाते हैं। पारंपरिक फसलों के साथ अश्वगंधा और चिया की खेती कर रहे हैं। अश्वगंधा की पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर ऑनलाइन बिक्री के साथ जैविक हाट में भी उत्पाद बेचते हैं। इन गतिविधियों से उन्हें करीब 2.50 लाख रुपये की अतिरिक्त वार्षिक आय हो रही है।1
- गांव गुराडिया देदा श्री चारभुजा नाथ श्री राम मंदिर डोरिया परिवार पर जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चारभुजा नाथ के झूले को ढोल आदि से कीर्तन और नृत्य करते हुए समस्त ग्राम वासियों सहित श्री देवनारायण मंदिर गुराडिया देदा पर ले जाया गया। जलझूलनी ग्यारस महोत्सव धूमधाम से मनाया, भक्ति में झूमे ग्रामवासी गुराडिया देदा। गांव गुराडिया देदा के डोरिया परिवार स्थित श्री चारभुजा नाथ एवं श्रीराम मंदिर में जलझूलनी ग्यारस महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री चारभुजा नाथ की झांकी एवं झूले को आकर्षक रूप से सजाया गया। महोत्सव के दौरान भगवान चारभुजा नाथ के झूले को ढोल-डीजे की धुनों के साथ भगवान के नाम का संकीर्तन करते हुए समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्री देवनारायण मंदिर, गुराडिया देदा तक ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर कीर्तन करते हुए नृत्य करते नजर आए। जलझूलनी महोत्सव में गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान के जयकारों और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री देवनारायण मंदिर पहुंचने पर भगवान के झूले का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ आरती-वंदन कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महोत्सव के समापन पर ग्रामवासियों द्वारा एकत्रित की गई प्रसादी का श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकता का परिचय दिया।4
- शामगढ़ तहसील कार्यालय में आज जनसुनवाई रखी गई एसडीएम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे1
- MP - अब 'चौड़ाई' पर चैं-चैं!!! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 'संध्या यादव' को लेकर क्या बोल दिया कि '''संध्या 'दीदी' की चौड़ाई ज्यादा बढ़ गई...'' इस पर ही मीडिया-सोशल मीडिया पर बवाल मच गया..! अब 'चौड़ाई' पर चैं-चैं!!! मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 'संध्या यादव' को लेकर क्या बोल दिया कि '''संध्या 'दीदी' की चौड़ाई ज्यादा बढ़ गई...'' इस पर ही मीडिया-सोशल मीडिया पर बवाल मच गया..!1
- जल झुलनी एकादशी पर निकला नगर के मंदिरो की झांकियो के साथ विशाल चल समारोह... शामगढ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर डोल ग्यारस समिति के तत्वाधान में मंगलवार को नगर के समस्त मंदिरों के वैवाण झांकियां के साथ चल समारोह मे डिंपल चौराहे से प्रारंभ हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड मेंन रोड होकर सुवासरा रोड स्थित श्री कृष्णा तलैया पहुंचा चल समारोह का पूरे नगर में भव्य स्वागत श्रद्धालुओं नगर वासियों द्वारा किया गया एवं मंदिरों के वैवाण के दर्शन किए चल समारोह में मुख्य आकर्षण का केंद्र झांकियां एवं व्यायाम शाला रही माली समाज एवं वाल्मीकि समाज व्यामशाला के आकर्षण करतब देखने को मिले चल समारोह श्री कृष्णा तलैया पर पहुंची व महा आरती के बाद.प्रथम झांकी श्री राम मंदिर खाती समाज को ₹11000 एवं द्वितीय पुरस्कार 7051 श्री कृष्ण मंदिर पंजाबी समाज एवं तृतीय पुरस्कार 5100 श्री राधाकृष्ण मंदिर राजपूत समाज को डोल ग्यारस समिति व समस्त पदाधिकारी द्वारा प्रदान किए गए...1
- MP - गावो विश्वस्य मातरः🚩 दिनांक 21/09/2026, सोमवार को रियावन स्थित श्री कामधेनु गौशाला, रानीगाँव में ट्रैक्टर की सफल डिलीवरी संपन्न हुई। JMD ग्रुप की ओर से यह साझा करते हुए हर्ष है कि स्वराज का प्रथम ट्रैक्टर इसी गौशाला को प्रदान किया गया है। हमारी प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक गौशाला हेतु ट्रैक्टर कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य पर विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। गावो विश्वस्य मातरः🚩 दिनांक 21/09/2026, सोमवार को रियावन स्थित श्री कामधेनु गौशाला, रानीगाँव में ट्रैक्टर की सफल डिलीवरी संपन्न हुई। JMD ग्रुप की ओर से यह साझा करते हुए हर्ष है कि स्वराज का प्रथम ट्रैक्टर इसी गौशाला को प्रदान किया गया है। हमारी प्रतिबद्धता है कि प्रत्येक गौशाला हेतु ट्रैक्टर कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य पर विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। पूनमचंद पाटीदार JMD ग्रुप जिला अध्यक्ष, रक्षा दल, मन्दसौर1
- निम्बाहेडा जिला चित्तोडगढ राजस्थान रिपोर्टर- प्रमोद कुमार बेरवा निम्बाहेडा के वार्ड नंबर 20 नाकोडा नगर के भारतीय जनता पार्टी से नव निर्वाचित पार्षद महिपाल सिंह राणावत वार्ड वासीयो का आर्शिवाद लैने वार्ड में पहुंचने पर अपने चहेते लाडले पार्षद को देखकर वार्ड वासियो में खुशी कि लहर फेल गई वार्ड वासियो द्वारा उनको फुल माला पहनाकर श्री फल देकर उनका मुह मिठा किया गया और उनका ढोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया गया1
- रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा देने की मांग, क्षत्रिय समाज का प्रदर्शन छोटी सादड़ी में क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर क्षत्रिय समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद वन विभाग ने लिखित आश्वासन दिया। वहीं जिला कलेक्टर और स्थानीय विधायक ने भी सरकार से शहीद का दर्जा दिलाने का भरोसा दिलाया। समाज ने आरोपी और अवैध खनन से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, प्रताप सिंह चूंडावत का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।1
- रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत को शहीद का दर्जा देने की मांग, क्षत्रिय समाज का प्रदर्शन #ChhotiSadri #PratapSinghChundawat #Ranger #KshatriyaSamaj #RajasthanNews #BreakingNews #DesiNews247 #IllegalMining1