बाल संरक्षण मामलों में तेजी लाने के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ने की बाल किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक महोबा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित मामलों में धारा 137/87 बीएनएस के तहत त्वरित कार्रवाई की जाए और लंबित मामलों में गंभीरता बरती जाए। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रम रोकने के लिए विशेषकर पटाखा निर्माण इकाइयों एवं भंडारण स्थलों पर नियमित जांच अभियान जारी रखने को कहा गया। बैठक में पॉक्सो अधिनियम एवं बीएनएस के अंतर्गत प्रारूप (क) और (ख) का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, मुख्य चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना, चाइल्ड लाइन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
बाल संरक्षण मामलों में तेजी लाने के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ने की बाल किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक महोबा। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एसजेपीयू) एवं थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें बाल संरक्षण से जुड़े
मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में गुमशुदा एवं अपहृत बच्चों की बरामदगी, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा पॉक्सो अधिनियम 2012 के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि गुमशुदा बालक-बालिकाओं से संबंधित मामलों में धारा 137/87 बीएनएस के तहत त्वरित कार्रवाई की जाए और लंबित मामलों में गंभीरता बरती जाए। उन्होंने
बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित विभागों के समन्वय से अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाल श्रम रोकने के लिए विशेषकर पटाखा निर्माण इकाइयों एवं भंडारण स्थलों पर नियमित जांच अभियान जारी रखने को कहा गया। बैठक में पॉक्सो अधिनियम एवं बीएनएस के अंतर्गत प्रारूप (क) और (ख) का अनिवार्य रूप
से पालन सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन कार्यालय, अभियोजन कार्यालय, मुख्य चिकित्सालय, वन स्टॉप सेंटर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना, चाइल्ड लाइन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं जनपद के सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
- जैतपुर मंडी में सुविधाओं का अकाल: चिलचिलाती धूप में सब्जियां1
- Post by Star City School Mahoba1
- जब आप Shuru App की किसी भी न्यूज़ का लिंक WhatsApp, Facebook या अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हैं, और आपकी लिंक से कोई Subscription या कोई भी प्लान लेता है, तो उसका 50% Commission सीधे आपको मिलता है। इनमें से ज्यादातर रिपोर्टर्स ने सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि दूसरे रिपोर्टर्स की खबरें भी शेयर की हैं, जिससे उनके पास हजारों खबरें शेयर करने के मौके बन जाते हैं। तो आप भी Shuru App की अपनी और अन्य जरूरी खबरों के लिंक शेयर करना शुरू करें और कमाई के मौके बढ़ाएं। याद रखें — Smart Reporter वही है जो खबर से कमाई भी बनाता है। 🚀💰1
- Post by Hari Singh1
- बांदा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपाल डेरा में दोपहर 2:38 पर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लटकता मिला जब स्कूल में पढ़ाई के समय ही ताला झूलता मिले तो सवाल उठना लाजमी आखिर बच्चे की पढ़ाई किस भरोसे चल रही है? सरकार शिक्षा सुधार के दावे कर रहे लेकिन जमीनी हकीकत पर विद्यालय बंद और बच्चे शिक्षा से वंचित नजर आ रहे हैं अब देखना है कि शिक्षा विभाग इस लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी हमेशा की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा1
- Post by Raj dwivedi1
- होली के शुभ अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बुढ़वा मंगल को लेकर रीति रिवाज द्वारा गाना बजाने पर बुढ़वा मंगल खेल अपने सहयोगियों के साथ1
- जालौन में प्लॉट के कूड़े के ढ़ेर में मिले सरकारी दवाओं के1