सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की प्रेस वार्ता 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने दी अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी नरसिंहपुर । 14 सितम्बर 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में चलेगा। इसी को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता कर अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रयास है कि यह अभियान केवल पार्टी का कार्यक्रम न रहकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा दिवस’, रक्तदान शिविर, ‘आशीर्वाद का दीया’, स्वच्छता अभियान, स्कूल-कॉलेजों में चित्रकारी, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताएं, ‘सेवा-अनकही कहानियां’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, राशन, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और देश के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों और आम नागरिकों के जीवन में आए बदलावों की वास्तविक कहानियों को भी अभियान के माध्यम से जनता के सामने लाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पं. रामस्नेही पाठक, पूर्व राज्यमंत्री एवं तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्योति काकोडिया सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही। देखिए, आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर राज्यसभा सांसद माया नारौलिया ने प्रेस वार्ता में क्या कुछ कहा- पोलखोल की इस खास रिपोर्ट में।

- सबसे पहले आपको और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं1
- नरसिहपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 02 शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की बाइक बरामद नरसिंहपुर: जिले में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना स्टेशनगंज क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। 1
- शहडोल-कैमरों के सवालों से बचाता दिखा SECL प्रंबधन वार्डबासियों ने कहा ब्लास्टिंग ने घरों की नींव तक हिला दी1
- शहडोल-कैमरों के सवालों से बचाता दिखा SECL प्रंबधन वार्डबासियों ने कहा ब्लास्टिंग ने घरों की नींव तक हिला दी1
- मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। लोकेशन नरसिंहपुर मध्यप्रदेश नरसिंहपुर से चंद्रशेखर मालवीय 8959974497 स्लॉग मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता—स्टेशनगंज क्षेत्र से दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये कीमत की 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद। एंकर .. नरसिंहपुर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय अखिलेश रजक और 52 वर्षीय टामल रजक के रूप में हुई है, जो ग्राम मुड़िया, थाना स्टेशनगंज के निवासी हैं। वारदात का खुलासा व बरामदगी: पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के निर्देशन, एएसपी श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन और एसडीओपी मनोज गुप्ता व डीएसपी (परिवीक्षाधीन) अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में जब पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिलने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 7 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य मामलों और उनके नेटवर्क के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है। बाइट मनोज गुप्ता एसडीओपी नरसिंहपुर4
- नर्मदापुरम में तेज डीजे पर कार्रवाई, तो पिपरिया में क्यों छूट? रविवार रात गूंजता रहा तेज डीजे पिपरिया। नर्मदापुरम में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं पिपरिया में रविवार रात तेज आवाज में डीजे बजने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गणेश उत्सव के दौरान पिपरिया शहर में कई स्थानों पर देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायतें सामने आ रही हैं। रविवार रात भी तेज डीजे की आवाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पिपरिया में तेज डीजे के लिए अलग नियम हैं? जब जिले के अन्य क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है, तो पिपरिया में नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कब होगी? क्या प्रशासन अब तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करेगा, या फिर पिपरिया में इसी तरह देर रात तक डीजे के शोर की अनुमति मिलती रहेगी?1
- चीचली से बाजार कर लौट रही 68 वर्षीय महिला बाइक से गिरी, सिर में चोट लगने से मौत नरसिंहपुर। 14 सितम्बर 2026 जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की देर शाम सड़क हादसे में 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामकली बाई, पति भागचंद यादव, निवासी उखरी, चीचली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रामकली बाई चीचली से बाजार करके अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बांदक बर्रू और छेना कछार के बीच बाइक से गिर गईं। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं घर में पधारो गजानंद जी मेरे घर में पधारो1
- EXPRESS MP CG NEWS1