Shuru
Apke Nagar Ki App…
संगेसरा पास मोहम्मदगंज में एक चीता ने गाय पर हमला किया
सुनील कुमार खटीक
संगेसरा पास मोहम्मदगंज में एक चीता ने गाय पर हमला किया
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- डूंगला- डूंगला कस्बे में महावीर जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ सामूहिक समारोह के रूप में सकल जैन समाज द्वारा मंगलवार को शोभा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मनाया गया। महावीर जन्म कल्याणक दिवस को लेकर सकल जैन समाज द्वारा प्रातः शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा महावीर भवन से आरंभ होकर सदर बाजार होली चौक मुख्य बस स्टैंड के साथअन्य मार्गो से गुजरती हुआ पुनः महावीर भवन पहुचा। जहां धर्म सभा का आयोजन हुआ। शोभायात्रा में बीच रास्ते भर महिलाएं एक ही तरह की वेशभूषा में मंगल गीत गाती हुई जयकारो के साथ चल रही थी वही पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण करते हुए गले में ऊपरना पहने हुए जय घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। जैन संत गौतम मुनि , महासती शांता कुंवर द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जीवन को लेकर विभिन्न पहलू पर प्रकाश डालते हुए उनके सत्कर्म मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मंत्री दक कहां की महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का स्मरण न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले विश्व शांति का मार्ग किसी बाहरी शक्ति से नहीं बल्कि हमारे अपने विचारों और आचरण में छिपा है उनका अवलोकन कर मार्ग प्रशस्त करें। इसके साथ कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके पर सहकारिता एवं नागरिक उड्डियन मंत्री गौतम कुमार दक ,जैन समाज कार्यकारिणी के मंत्री कनक मल दक, संरक्षक बाबूलाल दाणी, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, चातुर्मास समिति मंत्री रमेश मेहता अध्यक्ष सुरेश कुमार पितलिया के साथ सैकड़ो की संख्या में समाज के महिला पुरुष बालक बालिकाएं युवक युवतियां उपस्थित थे।5
- यह डम्पर का दुसरा विडियो1
- उदयपुर जिले के खेरोदा में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह में राजस्थान सरकार के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक तथा वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पधारने पर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं युवाओं ने अतिथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समाज द्वारा मेवाड़ी परंपरा के अनुसार मंत्री गौतम दक एवं विधायक उदयलाल डांगी को पगड़ी व उपरणा पहनाकर अभिनंदन किया गया।1
- भोपाल में आयोजित हुआ युवा विधायक सम्मेलन,धरियावद विधायक थावरचन्द डामोर हुए सम्मिलित जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-विधायक थावरचन्द डामोर ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के जोन अंतर्गत राजस्थान,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों के सम्मेलन में भाग लेकर राजस्थान विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान के अन्य युवा विधायक भी सम्मिलित रहे। सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश,वासुदेव देवनानी अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा,नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा एवं डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए युवा जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक डामोर का सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान अलग- अलग विचारधाराओं के बावजूद जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा देखने को मिली, जो लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचायक है।विधायक डामोर ने कहा कि राजस्थान,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति,अनुभव और युवा दृष्टिकोण ने इस मंच को अत्यंत समृद्ध बनाया। यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का अवसर रहा, बल्कि जनसेवा के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच भी सिद्ध हुआ। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर व्यापक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।3
- Post by Bhanwar lal1
- छछछघडणतूचछछचछछू1
- चिकारड़ा- श्री महावीर जन्म कल्याणक दिवस को साधुमार्गी जैन संघ द्वारा मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समता साधना भवन से शोभायात्रा प्रारंभ होकर सदर बाजार मुख्य बस स्टैंड मंगलवाड़ निंबाहेड़ा राजमार्ग पर होती हुई सांवलिया जी चौराहा पहुंची जहां से पुनः प्रजापत मोहल्ला नीम चौक होती हुई संता साधना भवन पहुची । बीच रास्ते पर महिलाएं एक जैसी परिधान में थी तो पुरुष भी सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। महावीर स्वामी के जय घोष के साथ चल रहे थे। बीच रास्ते अल्पाहार की व्यवस्था थी । संघ अध्यक्ष अशोक कुमार बोहरा ने बताया समता साधना भवन में विराजित प्रभा जी मासा के सानिध्य में गुणवानुवाद एवं जिनवाणी का श्रवण हुआ। इसके पश्चात जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष बोहरा ने कहां की महावीर जन्म कल्याणक केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है बल्कि मानवता के लिए मार्गदर्शन है महावीर स्वामी ने अहिंसा को केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं रखा बल्कि विचारों वाणी और व्यवहार में भी अपनाने का संदेश दिया। महावीर स्वामी का आत्म संयम का सिद्धांत यही बताता है कि जब तक मानव अपने क्रोध लोग अहंकार को नियंत्रित नहीं कर पाएगा तब तक बाहरी शांति संभव नहीं है। समाज के मंत्री सुंदरलाल लोढ़ा ने बताया कि महावीर जन्म कल्याण हमें यह अवसर देता है कि हम केवल उनके उपदेशों का सम्मान न करें बल्कि उन्हें अपने जीवन में उतारने का संकल्प ले सहनशीलता और संवाद से कई मुश्किलों का हाल पाया जा सकता है प्रत्येक मानव का दृष्टिकोण अलग हो सकता है लेकिन उनको समझना हीं सच्ची मानवता है। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। वही साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ द्वारा महावीर जयंती के उपलक्ष में जुलूस का आयोजन हुआ । संघ अध्यक्ष संपत लाल छाजेड़ ने बताया कि जुलूस जैन मंदिर से 7:30 बजे प्रारंभ होकर देव गली सदर बाजार होते हुए मुख्य बस स्टैंड पहुचा । जहां से सांवलिया जी चौराहा पहुंचकर पुनः समता भवन पहुचा जहां पर सभा का आयोजन हुआ । रास्ते भर डीजे साउंड महावीर स्वामी के जयकारों के साथ बसंती लाल बोहरा द्वारा भजन की प्रस्तुतियां दी जा रही थी । सभा के उपरांत जैन पाठशाला के बालक बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था कायम करने के लिए चिकारड़ा चौकी का पुलिस जाब्ता तैनात रहा। वही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।4