logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*स्वच्छता नियमों की अनदेखी पड़ी भारी जोन क्रमांक 7 में 1400 रूपये का स्पॉट फाइन* *स्वच्छता नियमों की अनदेखी पड़ी भारी जोन क्रमांक 7 में 1400 रूपये का स्पॉट फाइन* कटनी ( 1 अगस्त ) – स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माधवनगर जोन में विशेष निरीक्षण अभियान संचालित कर 1400 रूपये का स्पॉट फाइन किया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अनिवार्य डस्टबिन नहीं पाए गए तथा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पर 7 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,400 रुपये का स्पॉट फाइन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के तहत वसूला गया। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने, प्रतिष्ठानों पर दो अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी गई। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक सुशांत सिंह परिहार एवं दीपक जनोकार अनिल महतो, राकेश निगम, अजय दहिया, विनय अर्खेल मनोज गौर उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटनी के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

1 hr ago
user_Deepak Gupta
Deepak Gupta
Electrician Murwara Or Katni, Madhya Pradesh•
1 hr ago
a9c52b93-d84d-4dd0-8930-ae0324289f94

*स्वच्छता नियमों की अनदेखी पड़ी भारी जोन क्रमांक 7 में 1400 रूपये का स्पॉट फाइन* *स्वच्छता नियमों की अनदेखी पड़ी भारी जोन क्रमांक 7 में 1400 रूपये का स्पॉट फाइन* कटनी ( 1 अगस्त ) – स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा स्वच्छता नियमों के पालन को लेकर लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। निगम प्रशासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने माधवनगर जोन में विशेष निरीक्षण अभियान संचालित कर 1400 रूपये का स्पॉट फाइन किया। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों पर गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण के लिए अनिवार्य डस्टबिन नहीं पाए गए तथा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पर 7 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 1,400 रुपये का स्पॉट फाइन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट बायलॉज के तहत वसूला गया। साथ ही संबंधित लोगों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने, प्रतिष्ठानों पर दो अलग-अलग डस्टबिन रखने तथा कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित करने की समझाइश भी दी गई। इस दौरान स्वच्छता निरीक्षक सुशांत सिंह परिहार एवं दीपक जनोकार अनिल महतो, राकेश निगम, अजय दहिया, विनय अर्खेल मनोज गौर उपस्थित रहे। निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वच्छता नियमों का पालन करें तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटनी के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ विराजमान संकटमोचन बजरंगबली, माँ वैष्णो देवी और भगवान शिव के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। काँच की आकर्षक सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ाती है। यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। जय श्री राम! हर हर महादेव!🙏🌺💞⛈️🥰
    1
    कटनी नगर//-
कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। 
कटनी का काँच मंदिर अपनी अद्भुत सुंदरता और दिव्य आस्था के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ विराजमान संकटमोचन बजरंगबली, माँ वैष्णो देवी और भगवान शिव के दर्शन भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं। काँच की आकर्षक सजावट मंदिर की भव्यता को और बढ़ाती है। यह पावन धाम श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। जय श्री राम! हर हर महादेव!🙏🌺💞⛈️🥰
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • सरकारी गौशालाओं की बुरी स्थिति इसके पश्चात भी गौ माता को जबरदस्ती पकड़ कर तकलीफ क्यों यह घटना है नगर पालिक निगम कटनी की जिसमें गांव के साथ बड़े ही क्रूर तरीके से उसे ले जाया जा रहा था लेकिन आज तक न्यूज़ के संवाददाता राजकमल आर्य जी के पहुंचने पर कैमरा चालू करने पर कुछ समय के लिए घटना थम गई इसके पश्चात फिर वही हुआ जी बात का डर था
    1
    सरकारी गौशालाओं की बुरी स्थिति इसके पश्चात भी गौ माता को जबरदस्ती पकड़ कर तकलीफ क्यों
यह घटना है नगर पालिक निगम कटनी की जिसमें गांव के साथ बड़े ही क्रूर तरीके से उसे ले जाया जा रहा था लेकिन आज तक न्यूज़ के संवाददाता राजकमल आर्य जी के पहुंचने पर कैमरा चालू करने पर कुछ समय के लिए घटना थम गई इसके पश्चात फिर वही हुआ जी बात का डर था
    user_Arya tak news
    Arya tak news
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़वारा में शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: हादसों के बाद भी 'नो एंट्री' लागू नहीं, बच्चों की जान पर रोज़ बना रहता है ख़तरा बड़वारा (कटनी)। बड़वारा में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जन-आंदोलनों के बावजूद शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने और चक्काजाम करने के बाद भी अब तक क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' नियम लागू नहीं किया गया है। इस प्रशासनिक उदासीनता के कारण रोज़ाना हज़ारों स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी रहती है। क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन? बड़वारा क्षेत्र में पहले भी कई दर्दनाक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई परिवार अपनी जान और माल का नुकसान उठा चुके हैं। इसके बावजूद बड़वारा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। दिन के समय, विशेषकर स्कूल और कोचिंग के आवागमन के वक्त, सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी और अनियंत्रित वाहन मासूम बच्चों के लिए काल बनकर घूम रहे हैं। अभिभावक हर पल किसी अनहोनी के डर में जीने को मजबूर हैं। "लगातार संवाद करने और ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नो एंट्री चालू न करना यह दर्शाता है कि बड़वारा प्रशासन जनता की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य और उनकी ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।" मुख्य माँगें: नो एंट्री तत्काल लागू हो: बड़वारा के मुख्य और व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय-सीमा (नो एंट्री) तय की जाए। स्कूल समय में विशेष सुरक्षा: सुबह और दोपहर में स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। गति सीमा पर नियंत्रण: कस्बे के अंदर से गुज़रने वाले वाहनों की गति पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। माँगें न मानने पर उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी क्षेत्रीय निवासियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते नो एंट्री लागू नहीं की और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी बड़वारा शासन-प्रशासन की होगी।
    1
    बड़वारा में शासन-प्रशासन की बड़ी लापरवाही: हादसों के बाद भी 'नो एंट्री' लागू नहीं, बच्चों की जान पर रोज़ बना रहता है ख़तरा
बड़वारा (कटनी)। बड़वारा में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जन-आंदोलनों के बावजूद शासन-प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने और चक्काजाम करने के बाद भी अब तक क्षेत्र में भारी वाहनों के लिए 'नो एंट्री' नियम लागू नहीं किया गया है।
इस प्रशासनिक उदासीनता के कारण रोज़ाना हज़ारों स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ी रहती है।
क्या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार कर रहा है प्रशासन?
बड़वारा क्षेत्र में पहले भी कई दर्दनाक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई परिवार अपनी जान और माल का नुकसान उठा चुके हैं। इसके बावजूद बड़वारा तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
दिन के समय, विशेषकर स्कूल और कोचिंग के आवागमन के वक्त, सड़कों पर बेधड़क दौड़ते भारी और अनियंत्रित वाहन मासूम बच्चों के लिए काल बनकर घूम रहे हैं। अभिभावक हर पल किसी अनहोनी के डर में जीने को मजबूर हैं।
"लगातार संवाद करने और ध्यानाकर्षण कराने के बाद भी नो एंट्री चालू न करना यह दर्शाता है कि बड़वारा प्रशासन जनता की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों के भविष्य और उनकी ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ बंद होना चाहिए।"
मुख्य माँगें:
नो एंट्री तत्काल लागू हो: बड़वारा के मुख्य और व्यस्त मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय-सीमा (नो एंट्री) तय की जाए।
स्कूल समय में विशेष सुरक्षा: सुबह और दोपहर में स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
गति सीमा पर नियंत्रण: कस्बे के अंदर से गुज़रने वाले वाहनों की गति पर सख्त पाबंदी लगाई जाए।
माँगें न मानने पर उग्र जन-आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्रीय निवासियों और प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते नो एंट्री लागू नहीं की और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम नहीं उठाए, तो क्षेत्र की जनता एक बार फिर उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी बड़वारा शासन-प्रशासन की होगी।
    user_Jay Suryavanshi
    Jay Suryavanshi
    बड़वारा, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 3 साल से टूटा दतला नदी का पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीतापाल में दतला नदी का पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा पड़ा है। बरसात में पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार पुल बहने के बाद आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रोजाना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नदी पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है, जबकि कई लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण रोशन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    3 साल से टूटा दतला नदी का पुल, जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण
कटनी जिले के उमरियापान क्षेत्र की आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत कचनारी के आश्रित ग्राम छीतापाल में दतला नदी का पुल पिछले तीन वर्षों से टूटा पड़ा है। बरसात में पुल नहीं होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल बहने के बाद आज तक इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ। रोजाना बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को नदी पार करने में जोखिम उठाना पड़ता है, जबकि कई लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता तय करना पड़ता है। ग्रामीण रोशन सिंह और अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आदिवासी क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कोरोना के बाद फिर लौटी बाजार की रौनक, बखलेहटा में साप्ताहिक हाट का हुआ शुभारंभ कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बखलेहटा में कोरोना काल से बंद पड़ा साप्ताहिक गुरुवार बाजार वर्षों बाद फिर शुरू हो गया। बाजार के शुभारंभ से व्यापारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। बाजार में दूर-दराज के व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, वहीं ग्रामीणों ने भी जमकर खरीदारी की। यह बाजार वर्ष 1993 में पूर्व सरपंच स्वर्गीय चंदन आदिवासी द्वारा शुरू किया गया था। उनकी स्मृति में सरपंच सुनील हजारी कुशवाहा, उपसरपंच रंजिता पटेल, सचिव सुरेश पटेल और रोजगार सहायक चंद्रभान पटेल के मार्गदर्शन में बाजार को फिर से शुरू किया गया। खास बात यह है कि इस बाजार में व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा। पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने सभी व्यापारियों से नियमित रूप से दुकान लगाने और क्षेत्रवासियों से हर गुरुवार साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की।
    1
    कोरोना के बाद फिर लौटी बाजार की रौनक, बखलेहटा में साप्ताहिक हाट का हुआ शुभारंभ
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बखलेहटा में कोरोना काल से बंद पड़ा साप्ताहिक गुरुवार बाजार वर्षों बाद फिर शुरू हो गया। बाजार के शुभारंभ से व्यापारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। बाजार में दूर-दराज के व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचे, वहीं ग्रामीणों ने भी जमकर खरीदारी की। यह बाजार वर्ष 1993 में पूर्व सरपंच स्वर्गीय चंदन आदिवासी द्वारा शुरू किया गया था। उनकी स्मृति में सरपंच सुनील हजारी कुशवाहा, उपसरपंच रंजिता पटेल, सचिव सुरेश पटेल और रोजगार सहायक चंद्रभान पटेल के मार्गदर्शन में बाजार को फिर से शुरू किया गया। खास बात यह है कि इस बाजार में व्यापारियों से किसी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा।
पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजकुमार पटेल ने सभी व्यापारियों से नियमित रूप से दुकान लगाने और क्षेत्रवासियों से हर गुरुवार साप्ताहिक बाजार में पहुंचकर खरीदारी करने की अपील की।
    user_Ummed kuswaha
    Ummed kuswaha
    रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • सत्य सनातन🙏💕🙏💕🙏💕 संस्कृति धर्म की जय हो गौमाता की जय हो🚩🚩🚩 गाँव के सभि कुल देवी देवताओं की जय हो🚩🚩🚩 माँ चन्द्रीका🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धाम विकास यात्रा इटौरा जिला कटनी मध्य प्रदेश आज आप सभी देशवासियों को सूचित किया जा रहा है🙏💕🙏💕🙏💕 कि धरोहर स्थल सनातन संस्कृति धर्म की बात करते हुए अपिल 300 सल पुरनी मदिर हैं जो कि 30सल से जल मगन रहता है🙏💕🙏💕🙏💕
    1
    सत्य सनातन🙏💕🙏💕🙏💕 संस्कृति धर्म की जय हो गौमाता की जय हो🚩🚩🚩 गाँव के सभि कुल देवी देवताओं की जय हो🚩🚩🚩
माँ चन्द्रीका🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 धाम विकास यात्रा इटौरा जिला कटनी मध्य प्रदेश आज आप सभी देशवासियों को सूचित किया जा रहा है🙏💕🙏💕🙏💕 कि धरोहर स्थल सनातन संस्कृति धर्म की बात करते हुए अपिल 300 सल पुरनी मदिर हैं जो कि 30सल से जल मगन रहता है🙏💕🙏💕🙏💕
    user_Lallu ram Sharma
    Lallu ram Sharma
    बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ढीमरखेड़ा तहसील में "बारिश में बढ़ा खतरा: घर में 9 फीट का अजगर, नदी में मगरमच्छ से दहशत" कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बारिश के बीच जंगली जीव-जंतुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक ओर घर में 9 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया, तो दूसरी ओर कंजिया की लभेर नदी में पिछले दो सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं। ग्राम खंदवारा में रामनेश पटेल के घर निकले अजगर का वन विभाग की टीम और स्थानीय रेस्क्यूकर्ता ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। वहीं लभेर नदी में बार-बार मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। इस पर वन विकास निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मगरमच्छ दोबारा मिलने की पुष्टि होने पर जल्द रेस्क्यू कराया जाएगा। फिलहाल लोगों से नदी के किनारे सतर्क रहने की अपील की गई है।
    1
    ढीमरखेड़ा तहसील में "बारिश में बढ़ा खतरा: घर में 9 फीट का अजगर, नदी में मगरमच्छ से दहशत"
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में बारिश के बीच जंगली जीव-जंतुओं की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक ओर घर में 9 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया, तो दूसरी ओर कंजिया की लभेर नदी में पिछले दो सप्ताह से मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं।
ग्राम खंदवारा में रामनेश पटेल के घर निकले अजगर का वन विभाग की टीम और स्थानीय रेस्क्यूकर्ता ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। वहीं लभेर नदी में बार-बार मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। इस पर वन विकास निगम के अधिकारियों ने कहा है कि मगरमच्छ दोबारा मिलने की पुष्टि होने पर जल्द रेस्क्यू कराया जाएगा। फिलहाल लोगों से नदी के किनारे सतर्क रहने की अपील की गई है।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • के बरही में 25 लाख की दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद /बरही। बरही थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान में हुई करीब 20 से 25 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 11, खितौली रोड स्थित व्यापारी प्रमोद लखेड़ा के नए मकान में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई थी। शिकायत पर बरही पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस का संदेह बहुसकोर पिता मांगीलाल पारधी (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी, थाना गुनगा, जिला भोपाल पर गया। पुलिस टीम ने भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में सूचना मिलने पर हीरापुर पारधी टोला, बरही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों छुट्टे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचर पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया गया, जिससे चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।
    1
    के बरही में 25 लाख की दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, जेवरात और कार बरामद
/बरही। बरही थाना क्षेत्र में व्यापारी के सूने मकान में हुई करीब 20 से 25 लाख रुपये की दिनदहाड़े चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को वार्ड नंबर 11, खितौली रोड स्थित व्यापारी प्रमोद लखेड़ा के नए मकान में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई थी।
शिकायत पर बरही पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 544/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस का संदेह बहुसकोर पिता मांगीलाल पारधी (32 वर्ष), निवासी त्रिवेणी, थाना गुनगा, जिला भोपाल पर गया।
पुलिस टीम ने भोपाल सहित कई स्थानों पर दबिश दी। बाद में सूचना मिलने पर हीरापुर पारधी टोला, बरही से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों छुट्टे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचर पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से इस बड़ी चोरी का सफल खुलासा किया गया, जिससे चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया गया।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.