मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली। संत कबीर नगर । मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में *हर घर तिरंगा कार्यक्रम* के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय* *खलीलाबाद* में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदनी जी* द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के अन्तर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा/तिरंगा रैली। संत कबीर नगर । मा0 सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती जनक नंदिनी जी के नेतृत्व में *हर घर
तिरंगा कार्यक्रम* के अंतर्गत आज जिला प्रोबेशन अधिकारी के मार्गदर्शन में *कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय* *खलीलाबाद* में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती जनक नंदनी जी* द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने
छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक को गर्व के साथ अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं को फ्लैग कोड आफ इंडिया 2002 के बारे में जानकारी दी
गई। कार्यक्रम में देश भक्ति गीत, नारे, तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त शिक्षकों के साथ छात्राएं आदि उपस्थित रहीं।
- पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई पाली।हर घर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे के नेतृत्व में हनुमंत नगर वार्ड से निकाली गई ।जिसमें कई विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं सहित स्थानीय लोगों ने उत्साह पूर्वक राष्ट्र भक्ति के भावना के साथ हाथों में तिरंगा लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन लिए हुए यह यात्रा नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि भारत के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा हमारे सेनानियों की अमिट गाथा है। जो हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति व एकता का प्रतीक है। यात्रा मे उत्साह पूर्वक सभी भारत माता की जय।जय हिंद जय भारत का जयघोष गूंजता रहा।जहा तिरंगा यात्रा पूरा होने पर चेयरमैन द्वारा सभी बच्चों को भोजन कराया गया। इस यात्रा में मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,दिलीप सैनी, विनोद कुमार, सुरेन्द्र बर्मा,दीनानाथ यादव ,सहित आदि लोग रहे।4
- ट्रिप कैंसिल हो गया 🤣😂 कॉमेडी फनी वीडियो!एकदम नई कॉमेडी वीडियो1
- राष्ट्रवादी पार्टी जिंदाबाद माननीय अखिलेश सिंह जिंदाबाद जिंदाबाद1
- बेलघाट के आरोपी को गोला पुलिस ने भेजा जेल, चोरी के माल के साथ दबोचा गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के गौशाला मोहल्ले में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,532 रुपये नकद, सफेद धातु की एक चेन, दो नोटबुक और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, गौशाला मोहल्ला निवासी राजकुमार कसौधन 20 जुलाई 2026 को अपने परिवार के साथ खाटूश्याम-बालाजी दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान 24 जुलाई को पड़ोसियों ने उनके घर की सीढ़ी का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी। सूचना पर उनकी पुत्री निधि कसौधन घर पहुंचीं तो सीढ़ी का दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए सामान में दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी के 14 सिक्के, मंगलसूत्र तथा बेटी की शादी के लिए रखे करीब 1.32 लाख रुपये शामिल थे। सूचना मिलने के बाद गोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रकाश में आए बेलघाट थाना क्षेत्र के पिपरी निवासी विपिन कुमार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया। गोला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- पेड़ वाले बाबा ने बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान* * *वृक्षारोपण और स्वच्छता के जरिए समाजसेवा का दे रहे संदेश* *तिलकपुर (बस्ती)।* वरिष्ठ समाजसेवी गौहर अली, जिन्हें क्षेत्र में ‘पेड़ वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है, ने बुधवार को तिलकपुर स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर (शिवालय) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के स्थानों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया गया। स्वच्छता अभियान में भदावल कला के प्रधान रोशन अली भी शामिल हुए। उन्होंने अभियान में सहयोग करते हुए लोगों को मंदिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। गौहर अली लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। क्षेत्र में उन्हें ‘पेड़ वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है। वह स्वच्छता अभियान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के माध्यम से लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि स्वच्छ वातावरण और हरियाली स्वस्थ एवं बेहतर समाज की पहचान है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने चाहिए। बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में अभियान के दौरान गौहर अली ने लोगों से मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही गांव और क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना भी सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि इन स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। क्षेत्र के लोगों ने ‘पेड़ वाले बाबा’ के इस प्रयास की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि गौहर अली द्वारा लगातार चलाए जा रहे स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। लोगों ने भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सहयोग करने और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- गोरखपुर में निकली भव्य तिरंगा रैली 🇮🇳 | CRD College की छात्राओं ने लगाए देशभक्ति के नारे | Har Ghar Tiranga1
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, गगहा पुलिस की कार्रवाई गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को बन्धवां गांव निवासी एक युवक कथित तौर पर बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर 11 अगस्त की शाम करीब तीन बजे अपने साथ लेकर चला गया। परिजनों के मुताबिक, महिला जब काम से वापस घर लौटीं तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर मौजूद नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना गगहा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गगहा थाना क्षेत्र के बन्धवां गांव का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में नाबालिग किशोरी की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।1
- अतरौलिया 100 बेड अस्पताल में बलराम यादव का औचक निरीक्षण — ICU की व्यवस्था देखकर हुए गदगद, बोले— 'पूरे जिले की शान है यह अस्पताल1