गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, चालक और ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर हरदोई। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को मातम में बदल दिया। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार चालक पवन शुक्ला और ढाई वर्षीय मासूम हार्दिक मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में नौकरी करने वाले आलोक मिश्रा अपने परिवार के साथ प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित जामताल गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई वर्षीय पुत्र हार्दिक मिश्रा, ससुर जटाशंकर शुक्ला और चालक पवन शुक्ला कार में सवार थे। शुक्रवार देर रात दिल्ली से निकला परिवार शनिवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या-271 के निकट पहुंचा, तभी अर्टिगा आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक पवन शुक्ला उसमें फंस गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ढाई वर्षीय हार्दिक को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल आलोक मिश्रा, उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार आलोक और पूजा की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि तीसरे घायल का भी इलाज जारी है। पाली थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: ट्रक से भिड़ी अर्टिगा, चालक और ढाई साल के मासूम की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर हरदोई। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को मातम में बदल दिया। दिल्ली से प्रतापगढ़ जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार चालक पवन शुक्ला और ढाई वर्षीय मासूम
हार्दिक मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में नौकरी करने वाले आलोक मिश्रा अपने परिवार के साथ प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित जामताल गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी पूजा मिश्रा, ढाई वर्षीय पुत्र हार्दिक मिश्रा, ससुर जटाशंकर शुक्ला और चालक पवन शुक्ला कार में सवार थे। शुक्रवार देर रात दिल्ली से निकला परिवार शनिवार सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे के पोल संख्या-271 के निकट पहुंचा, तभी अर्टिगा आगे चल रहे ट्रक
से जा भिड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक पवन शुक्ला उसमें फंस गए थे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से कार को काटकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल ढाई वर्षीय हार्दिक को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल आलोक मिश्रा, उनकी पत्नी पूजा मिश्रा और जटाशंकर शुक्ला को प्राथमिक
उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार आलोक और पूजा की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि तीसरे घायल का भी इलाज जारी है। पाली थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक गंगा एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
- "लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम का अल्टीमेटम, 👉शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी" शाहजहांपुर, 01 अगस्त 2026। तहसील कलान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित भी समाधान दिवस में मौजूद रहे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थायी और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करें और समाधान सुनिश्चित करें। राजस्व विवादों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, परियोजना निदेशक अवधेशराम, उपजिलाधिकारी कलान आशुतोष कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण श्रावण मास की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पटना देवकली मंदिर व कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण1
- अद्वितीय समर्पण, कर्मठ और कर्तव्यपरायण है श्री मिश्र.. विनोद सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति दी गई विदाई उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार छावला के नेतृत्व में भावलखेड़ा विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पं० विश्वकांत मिश्र की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।विकास खण्ड भावलखेड़ा में तैनात सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्री विश्वकांत मिश्र जी की सेवानिवृत्ति पर 'सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई समारोह में ब्लॉक के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।1
- गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल गंगा एक्सप्रेसवे हादसे ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल! पाली पीएचसी में डॉक्टर न मिलने का आरोप, तड़पते रहे घायल1