logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपडेट उत्तरकाशी रेस्क्यू. स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी कर रहे रेस्क्यू अभियान की निरंतर निगरानी.अभी तक कालिंदी, सतोपंथ और जोगिन–I क्षेत्र से कुल 22 सदस्यों का किया सफल रेस्क्यू. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टरों की सुरक्षित वापसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश मे जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद है। सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी पास बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स और सदस्यों में से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। आज मंगलवार को भी प्रातःकाल से रेस्क्यू अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 10 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, सतोपंथ बेस क्षेत्र से 04 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, जोगिन–I पास बेस क्षेत्र से 08 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है। इस प्रकार आज कुल 22 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में रेस्क्यू अभियान में संबंधित टीमों द्वारा हर्षिल एवं अन्य पड़ावों पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान का जायजा ले रहे हैं और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। Byte - प्रशांत आर्य. डीएम उत्तरकाशी.

23 hrs ago
user_Virendra singh negi
Virendra singh negi
डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
23 hrs ago

अपडेट उत्तरकाशी रेस्क्यू. स्मार्ट कंट्रोल रूम से जिलाधिकारी कर रहे रेस्क्यू अभियान की निरंतर निगरानी.अभी तक कालिंदी, सतोपंथ और जोगिन–I क्षेत्र से कुल 22 सदस्यों का किया सफल रेस्क्यू. उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रैकर्स एवं पोर्टरों की सुरक्षित वापसी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के

निर्देश मे जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और मुस्तैद है। सोमवार को उच्च पर्वतीय साहसिक अभियान के तहत कालिंदी पास बेस तथा ऑडिन कोल बेस क्षेत्र में अभियान पर गए ट्रेकर्स और सदस्यों में से 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था। आज मंगलवार को भी प्रातःकाल से रेस्क्यू अभियान निरंतर चलाया जा रहा

है और कालिंदी पास बेस क्षेत्र से 10 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, सतोपंथ बेस क्षेत्र से 04 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है, जोगिन–I पास बेस क्षेत्र से 08 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है। इस प्रकार आज कुल 22 सदस्यों का सफल रेस्क्यू किया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में

रेस्क्यू अभियान में संबंधित टीमों द्वारा हर्षिल एवं अन्य पड़ावों पर आवश्यक समन्वय एवं कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान का जायजा ले रहे हैं और रेस्क्यू में लगी सभी टीमों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। Byte - प्रशांत आर्य. डीएम उत्तरकाशी.

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • महाराष्ट्र छोटे ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आर्थिक संकट के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बुनियादी ढाँचे के विकास से जुड़े निर्माण कार्य पूरे करने के बावजूद सरकार द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते अनेक छोटे ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए नियमों में हेरफेर और भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि छोटे ठेकेदार अपने ही मेहनत के पैसे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसका असर केवल ठेकेदारों पर नहीं, बल्कि कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन व्यवसायियों, श्रमिकों और इस पूरी व्यवस्था से जुड़े हजारों परिवारों पर पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी माँगों को हर संभव मंच पर उठाऊँगा और उनके अधिकारों तथा न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करूँगा।
    1
    महाराष्ट्र 
छोटे ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आर्थिक संकट के बारे में विस्तार से चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बुनियादी ढाँचे के विकास से जुड़े निर्माण कार्य पूरे करने के बावजूद सरकार द्वारा उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते अनेक छोटे ठेकेदार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
उनका कहना है कि बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुँचाने के लिए नियमों में हेरफेर और भ्रष्टाचार हो रहा है, जबकि छोटे ठेकेदार अपने ही मेहनत के पैसे के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसका असर केवल ठेकेदारों पर नहीं, बल्कि कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं, परिवहन व्यवसायियों, श्रमिकों और इस पूरी व्यवस्था से जुड़े हजारों परिवारों पर पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी माँगों को हर संभव मंच पर उठाऊँगा और उनके अधिकारों तथा न्याय के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करूँगा।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • देहरादून में 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन पर सख्ती देहरादून जिले में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। खनन क्षेत्रों में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य होंगी, जबकि स्टोन क्रशरों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर भी जोर दिया गया है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक स्टोन क्रशर संचालक को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने खनन कार्य में लगे वाहनों, चालकों और श्रमिकों की सुरक्षा के साथ नियमों के पालन पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
    1
    देहरादून में 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन पर सख्ती
देहरादून जिले में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
खनन क्षेत्रों में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य होंगी, जबकि स्टोन क्रशरों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर भी जोर दिया गया है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक स्टोन क्रशर संचालक को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने खनन कार्य में लगे वाहनों, चालकों और श्रमिकों की सुरक्षा के साथ नियमों के पालन पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
    user_The India Vox
    The India Vox
    Media house देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट । NIU मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट,👉अध्यक्ष-महासचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला । NIU 👇👇👇
    1
    मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट । NIU 
मसूरी: एमपीजी कॉलेज चुनाव: 366 मतदाताओं ने डाला वोट,👉अध्यक्ष-महासचिव पर त्रिकोणीय मुकाबला । NIU 👇👇👇
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • 🚨 बेकाबू सेना का ट्रक दुकानों में घुसा, 3 महिलाएं गंभीर घायल The Aman Times | विकासनगर 🚨 बेकाबू सेना का ट्रक दुकानों में घुसा, 3 महिलाएं गंभीर घायल चकराता के सहिया-समालटा मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सेना के ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद ढलान पर ट्रक बेकाबू हो गया और पहले एक यूटिलिटी वाहन को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा। हादसे में दुकानों के पास बैठी 4 महिलाएं घायल हो गईं। सहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने सेना के ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    1
    🚨 बेकाबू सेना का ट्रक दुकानों में घुसा, 3 महिलाएं गंभीर घायल

The Aman Times | विकासनगर
🚨 बेकाबू सेना का ट्रक दुकानों में घुसा, 3 महिलाएं गंभीर घायल
चकराता के सहिया-समालटा मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सेना के ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद ढलान पर ट्रक बेकाबू हो गया और पहले एक यूटिलिटी वाहन को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों में जा घुसा।
हादसे में दुकानों के पास बैठी 4 महिलाएं घायल हो गईं। सहिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 3 महिलाओं को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने सेना के ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    40 min ago
  • एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा 'विकसित उत्तराखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। श्री भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।
    4
    एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा
प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश
उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा  अध्यक्ष ने दी बधाई
एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट
देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने 
सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है। 
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है ।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा 'विकसित उत्तराखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। 
भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है।
श्री भट्ट ने  प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।
    user_Uma shankar Kukreti
    Uma shankar Kukreti
    Newspaper publisher ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • दून में ABVP का जलवा! SGRR छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर जीत, संगठन ने दर्ज की बड़ी सफलता देहरादून। देहरादून के SGRR में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संगठन ने कॉलेज में सभी प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    1
    दून में ABVP का जलवा! SGRR छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर जीत, संगठन ने दर्ज की बड़ी सफलता
देहरादून। देहरादून के SGRR में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संगठन ने कॉलेज में सभी प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • देहरादून स्थित ‌डीएवी पीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने कई कुर्सियां तोड़ी कॉलेज में हुआ बवाल।
    1
    देहरादून स्थित ‌डीएवी पीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने कई कुर्सियां तोड़ी कॉलेज में हुआ बवाल।
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU
    1
    देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU 

देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU
    user_Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Deep Maithani - News India Update NIU Journalist Uttarakhand
    Graphic designer विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    23 hrs ago
  • 🚨 मतगणना के दौरान ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र!।।।। The Aman Times | हल्द्वानी 🚨 मतगणना के दौरान ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र! हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, ABVP के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने नतीजों पर आपत्ति जताते हुए कथित तौर पर मतपत्र फाड़ दिए। घटना के बाद मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। विवाद के चलते कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा कर नतीजे घोषित किए।
    1
    🚨 मतगणना के दौरान ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र!।।।।
The Aman Times | हल्द्वानी
🚨 मतगणना के दौरान ABVP अध्यक्ष प्रत्याशी ने फाड़े मतपत्र!
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ABVP के अध्यक्ष पद प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने नतीजों पर आपत्ति जताते हुए कथित तौर पर मतपत्र फाड़ दिए।
घटना के बाद मतगणना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। 
पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। विवाद के चलते कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा कर नतीजे घोषित किए।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    58 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.