logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : बीएमडब्ल्यू कार और बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर। जहानाबाद - जिले के काको थाना क्षेत्र के औलिया चक गांव के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिवारी बीघा गांव निवासी संजय कुमार अपने दो साथियों अनीश कुमार और भुरु यादव के साथ बाइक से किसी आवश्यक कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक की ओर से तेज गति से आ रही एक बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीश कुमार और भुरु यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक संजय कुमार बाहर रहकर मजदूरी का कार्य करते थे और धान रोपनी के लिए कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिसके कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के भी काको थाना क्षेत्र का निवासी होने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

10 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • Avenger Bisexual Song ..................................
    1
    Avenger Bisexual Song ..................................
    user_Mr X
    Mr X
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • दनियावां पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार। दनियावां। दनियावां थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दनियावां थाना के दनाड़ा गांव निवासी राकेश उर्फ पोठिया, निमी गांव निवासी कामेश्वर बिंद,मंटू बिंद और पिंटू बिंद तथा सिकंदर पुर निवासी बखोरी सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पांचों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    दनियावां पुलिस ने पांच फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार।
दनियावां। दनियावां थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपितों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दनियावां थाना के  दनाड़ा गांव  निवासी राकेश उर्फ पोठिया,  निमी गांव निवासी कामेश्वर बिंद,मंटू बिंद और पिंटू बिंद तथा सिकंदर पुर निवासी बखोरी सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पांचों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • “जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द आएगा!” अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, फिर आंदोलन की तैयारी “जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द आएगा!” अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, फिर आंदोलन की तैयारी सोशल मीडिया कैप्शन: 🚨 बड़ी खबर! अभिजीत दिपके ने किया बड़ा ऐलान—‘जंतर-मंतर सीज़न 2’ जल्द शुरू होगा। अब आगे क्या होगा और आंदोलन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। �
    1
    “जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द आएगा!” अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, फिर आंदोलन की तैयारी
“जंतर-मंतर का सीज़न-2 जल्द आएगा!” अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, फिर आंदोलन की तैयारी
सोशल मीडिया कैप्शन:
🚨 बड़ी खबर! अभिजीत दिपके ने किया बड़ा ऐलान—‘जंतर-मंतर सीज़न 2’ जल्द शुरू होगा। अब आगे क्या होगा और आंदोलन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। �
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है' रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव का बड़ा बयान '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है' रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
    1
    '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है'

रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
'2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है
और आजम खान को गृह मंत्री बनाना है'
रामपुर पहुंचे शिवपाल यादव का बड़ा बयान
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    2 hrs ago
  • 🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण आरा | 12 अगस्त 2026 भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। 📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़ 📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह #Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    1
    🚨 बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक सड़क व नाला निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण

आरा | 12 अगस्त 2026
भोजपुर के जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बुधवार को बामपाली–गिरजा मोड़–पकड़ी चौक पथ एवं नाला निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। यह परियोजना शहर में आवागमन को सुगम बनाने और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य में आ रही बाधाओं की जानकारी अधिकारियों एवं अभियंताओं से ली। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
डीएम ने निर्माण में बाधक अतिक्रमण को नियमानुसार हटाने तथा वन विभाग से संबंधित लंबित NOC और अन्य आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूरी करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क और नाला निर्माण पूरा होने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच संपर्क बेहतर होगा, जल निकासी में सुधार, जाम से राहत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
📍 जनता की आवाज आरा न्यूज़
📰 रिपोर्टर — पंकज सिंह
#Ara #Arrah #Bhojpur #BiharNews #AraNews #TanaySultania #DMBhojpur #RoadConstruction #DrainConstruction #Bampali #PakriChowk #Traffic #WaterDrainage #BiharNews #LatestNews
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-638🚩🌅⛲🪷❤👋
    1
    श्री श्री 108♥️ ऊं नमः शिवाय ❤ हर हर महादेव जी हर हर ❤ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ♥️ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-638🚩🌅⛲🪷❤👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.