Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्रा प्रखंड में बहुद्देशीय भवन में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रों का उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
Durga Baraik
कर्रा प्रखंड में बहुद्देशीय भवन में समावेशी शिक्षा के तहत दिव्यांग छात्रों का उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest रात 1:30 बजे सड़क पर सोने को मजबूर Officer! | Project Bhawan Ranchi Protest #ProjectBhawan #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #Jharkhand #RanchiProtest #EmployeeProtest #OfficerProtest #JharkhandEmployees #GovernmentEmployees #ProjectBhawanRanchi #JharkhandProtest #RanchiNewsUpdate #BreakingNews #RanchiClubTV1
- 🚨 JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक! झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले पर तत्काल रोक लगा दी है। परीक्षा रद्द होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने कोर्ट का रुख किया था। इस फैसले से करीब 200 नवनियुक्त उप-समाहर्ताओं की ट्रेनिंग भी बीच में रुक गई थी। अब कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी। 📌 फिलहाल सरकार का परीक्षा रद्द करने वाला फैसला लागू नहीं होगा। #JPSC #JPSCExam #Jharkhand #JharkhandNews #HighCourt #JPSCUpdate #Ranchi #SpeakUpJharkhand1
- सिसई : अनाथ अमर की पढ़ाई का सहारा बने सिसई के पत्रकार दस्तावेजों के अभाव में अटकी थी पढ़ाई, पत्रकारों ने कराया छठी में दाखिला ; ड्रेस, जूता, बैग, कॉपी -पेन और राशन देकर बढ़ाया मदद का हाथ सिसई प्रखंड के भदौली पंचायत स्थित सकरौली उरांव टोली से इंसानियत और सामाजिक सरोकार की तस्वीर सामने आई है। आर्थिक तंगी और दस्तावेजों के अभाव में शिक्षा से वंचित होने की कगार पर पहुंचे 10 वर्षीय अनाथ अमर बिरहोर की मदद के लिए सिसई के पत्रकार आगे आए। अमर के माता-पिता का निधन तब हो गया था, जब वह महज एक वर्ष का था। इसके बाद उसकी वृद्ध नानी निरासो मलारिन ही उसका पालन-पोषण कर रही हैं। परिवार में कई बच्चे हैं और आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। नानी के नाम पर केवल हरा राशन कार्ड है, जिससे हर माह महज पांच किलो अनाज मिलता है। इसी के सहारे परिवार का गुजर-बसर मुश्किल से हो रहा है। मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। बरसात में परिवार का कच्चा घर भी ढह गया। अब नानी किसी तरह छपरी बनाकर बच्चों के साथ रहने को मजबूर हैं। सरकारी आवास योजना का लाभ भी अब तक नहीं मिल सका है। दूसरी ओर, दस्तावेजों के अभाव में अमर का नाम राशन कार्ड में नहीं जुड़ पाया और आधार कार्ड भी नहीं बन सका। इसी वजह से उसकी पढ़ाई और स्कूल में दाखिले का रास्ता भी लगभग बंद हो गया था। मामले की जानकारी पत्रकार सह भदौली पंचायत के पंचायत स्तरीय स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के नामित अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू, पत्रकार शम्भु चौहान, मदन साहू और आनंद साहू को मिली। इसके बाद पत्रकारों ने पहल करते हुए गांव के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क किया और अमर का छठी कक्षा में दाखिला कराया। अमर के चेहरे पर तब मुस्कान आई, जब उसे पढ़ाई के लिए ड्रेस, जूता, बैग, कॉपी, पेन, स्टोमेन बॉक्स और छाता समेत जरूरी सामग्री सौंपी गई। पत्रकारों ने अमर और उसकी नानी को राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई। इस दौरान प्रवीण कुमार, रत्ना कुमारी, संदीप गोप, बजरंग बड़ाईक, बजरंग साहू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। अमर की नानी निरासो मलारिन ने प्रशासन से पीला राशन कार्ड बनाने, सभी बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने और परिवार को आवास योजना का लाभ देने की मांग की है। पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ खबर दिखाने और लिखने तक सीमित नहीं है। समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना भी पत्रकारिता की जिम्मेदारी है। आर्थिक तंगी या दस्तावेजों की कमी के कारण किसी बच्चे की शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए। अमर की मदद की यह पहल अब सिर्फ एक बच्चे के दाखिले की कहानी नहीं, बल्कि समाज से यह सवाल भी पूछ रही है—क्या किसी बच्चे का भविष्य गरीबी और दस्तावेजों की कमी के कारण अंधेरे में छोड़ दिया जाए?4
- आधार कार्ड न होने से अनाथ अमर बिरहोर पढ़ाई से हो रहा वंचित, पत्रकारों ने घर पहुंच किया मदद आर्थिक तंगी, टूटे आशियाने और जरूरी दस्तावेजों के अभाव में जिंदगी की मुश्किलों से जूझ रहे 10 वर्षीय अनाथ अमर बिरहोर की मदद के लिए सिसई के पत्रकारों ने सराहनीय पहल की है। पत्रकारों ने अमर की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कूल ड्रेस, जूता, बैग, कॉपी, पेन, स्टोमेन बॉक्स, छाता समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री के साथ राशन भी उपलब्ध कराया। पत्रकारों की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की। *एक साल की उम्र में सिर से उठ गया माता-पिता का साया* भदौली पंचायत के सकरौली उरांव टोली निवासी अमर बिरहोर के माता-पिता का निधन उस समय हो गया था, जब वह महज एक वर्ष का था। अमर की मां सुमित्रा देवी का विवाह रांची जिले के गेतलसूद बिरहोर टोली निवासी बीरबल बिरहोर से हुआ था। गंभीर बीमारी के कारण दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अमर की वृद्ध नानी निरासो मलारिन ही उसका पालन-पोषण कर रही हैं। निरासो मलारिन के साथ अमर के अलावा तीन अन्य पोते भी रहते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। नानी के नाम पर केवल हरा राशन कार्ड है, जिसके माध्यम से प्रतिमाह महज पांच किलो अनाज बाद मिलता है। वृद्धा पेंशन ही परिवार के लिए आय का एकमात्र सहारा है। इसी के सहारे पांच सदस्यों का परिवार किसी तरह जीवनयापन कर रहे है। *बारिश में ढह गया घर, छपरी के नीचे गुजर रही जिंदगी* बरसात के दौरान परिवार का कच्चा घर भी ढह गया। इसके बाद निरासो मलारिन किसी तरह छपरी तैयार कर अपने पोते-पोतियों के साथ रहने को मजबूर हैं। बारिश होने पर परिवार की परेशानी और बढ़ जाती है। पीड़ित ने बताया कि अब तक उन्हें पक्का आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है। *दस्तावेजों के अभाव में पढ़ाई पर संकट* अमर का अब तक आधार कार्ड भी नहीं बन पाया हैं जिसके कारण राशन कार्ड में नाम भी नहीं जुड़ा है। और अन्य बच्चों का आधार कार्ड हैं लेकिन राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा हैं। अमर का आधार कार्ड नहीं रहने के कारण पढ़ाई बाधित हो रही थी और विद्यालय में दाखिला लेने में भी परेशानी आ रही थी। भदौली पंचायत के स्थाई स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति के नामित अध्यक्ष कृष्णा कुमार साहु को जानकारी होने पर उन्होंने पत्रकारों को अमर की स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद पत्रकार शम्भु चौहान, मदन साहू, आनंद साहू, प्रवीण कुमार और रत्ना कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घर पहुंच कर मदद किया अमर का पढ़ाई लिखाई बाधित ना हो उसके लिए कृष्णा कुमार साहु ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय सकरौली के प्रधानाध्यापक से संपर्क कर 6 वीं कक्षा में अमर की पढ़ाई जारी रखने का आग्रह किया। अमर की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए विद्यालय की ओर से भी सहयोग का प्रयास किया गया। पत्रकारों ने अपनी ओर से स्कूल ड्रेस, जूता, बैग, कॉपी, पेन, स्टोमेन बॉक्स और छाता सहित अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई। साथ ही परिवार के लिए राशन सामग्री भी दी गई। इस दौरान संदीप गोप, बजरंग बड़ाईक, बजरंग साहु सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। *नानी ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार* अमर की नानी निरासो मलारिन ने भावुक होकर पत्रकारों को अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम नहीं जुड़ा है और मिलने वाला अनाज परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने प्रशासन से अमर का आधार कार्ड बनवाने, पीला राशन कार्ड उपलब्ध कराने, चारों बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने तथा पक्का आवास दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अपील की है कि अमर और उसके परिवार की स्थिति को देखते हुए तत्काल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए, ताकि अमर की पढ़ाई न रुके और परिवार को सुरक्षित आशियाना मिल सके।2
- ना विधायक, ना सांसद… महिला मुखिया ने रच डाला इतिहास, बना डाला मिनी मॉडल टाउन... एक रिपोर्ट... #samastipur #samastipurbihar #panchayat #motipur #motipurpanchayat #samastipur_town #samastipurupdate #samastipurtown #samastipurkanews #rosra #motipurpremadevimukhiya1
- आदिवासी खरवार भोगता समाज विकास संघ बुढ़मू की कमेटी के द्वारा सहयोग आदिवासी खरवार भोगता समाज विकास संघ बुढ़मू की कमेटी के द्वारा गुरुवार को सिरम गांव के मन्तुवा टोला निवासी बुधन गंझू को आर्थिक सहयोग किया. संघ के अध्यक्ष बसारथ गंझू ने बताया कि बुधन गंझू गंभीर बीमारी से पीड़ित है और समाज के लोगों से चंदा के माध्यम से मिली राशि बुधन गंझू को सौंपी गई. मौके पर संघ के यूथ अध्यक्ष प्रदीप भोगता, लालदेव गंझू, हजारी प्रसाद गंझू, मदन गंझू, अरूण गंझू, विजय गंझू, सालो देवी, राहुल गंझू, रघुनंदन गंझू, रमेश गंझू सहित अन्य मौजूद थे.1
- दो सौ किलो गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफतार, एनसीबी टीम रांची ले गई। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा थाना के लोधमा पुलिस पिकेट के पास गुरुवार सुबह वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कर्रा पुलिस और एनसीबी की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद किया.इस मामले में पुलिस ने वाहन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा, कमडारा होते हुए गांजा लदे वाहन को कर्रा-लोधमा के रास्ते रांची की ओर जाया जा रहा है. तभी पुलिस अधीक्षक खूंटी के निर्देशानुसार कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और सूचना के आधार पर कर्रा पुलिस और एनसीबी की टीम ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 200 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. एनसीबी रांची की टीम लोधमा पिकेट में बरामद गांजा, वाहन और गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गई. मामले में आगे की कार्रवाई एनसीबी द्वारा की जा रही है।1
- शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral शादी का झांसा देकर बुलाया… फिर हत्या का आरोप | Nagpur Love Affair Case | Crime News #shorts #viral शादी का झांसा देकर प्रेमिका को बुलाया… फिर हत्या का आरोप ! नागपुर में रेलवे कर्मचारी किरण कुमार पर अपनी सहकर्मी शिवानी गजबिये की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट के अनुसार, होटल का कमरा शादी के माहौल जैसा सजाया गया था। वहां मंगलसूत्र, साड़ी और सिंदूर जैसी चीजें रखी गई थीं। आरोप है कि इन्हीं सामान के बीच एक ज्वेलरी बॉक्स में चाकू और ब्लेड छिपाए गए थे। इसके बाद महिला पर हमला हुआ। आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आखिर शादी का सपना दिखाने के पीछे क्या था पूरा राज? पूरी जानकारी वीडियो में। ⚠️ Disclaimer: यह वीडियो उपलब्ध मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए आरोपों पर आधारित है। मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। This live stream is for informational and public awareness purposes only. 📺 Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले Nagpur News, Nagpur Crime News, Nagpur Murder Case, Nagpur Love Affair Case, Maharashtra News, Railway Employee Crime, Kirankumar Atram, Shivani Gajbhiye, Love Affair Crime, शादी का झांसा, प्रेमिका की हत्या, नागपुर खबर, नागपुर क्राइम न्यूज़, Maharashtra Crime News, Hindi Crime News, Crime News Today, Breaking News, Latest News, Viral News, Relationship Crime, Love Story Crime, Ranchi Club TV #RanchiClubTV #Nagpur #NagpurNews #NagpurCrime #NagpurMurderCase #MaharashtraNews #CrimeNews #LoveAffair #LoveAffairCase #RelationshipCrime #HindiNews #BreakingNews #ViralNews #LatestNews #MaharashtraCrime #प्रेमप्रसंग #नागपुर #क्राइमन्यूज़1
- वंदे मातरम्’ को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान कांग्रेस नेताओं के कथित व्यवहार को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसी मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे “मानसिक गुलाम” बताया और ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाए। अब इस बयान के बाद सियासी बहस और तेज हो गई है। #VandeMataram #DevendraFadnavis #Congress #Maharashtra #PoliticalNews #IndiaNews #VandeMataramControversy #SpeakUpJharkhand1