जयनगर:वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई में जयनगर स्टेशन पर 251 नग रेडिमेड कपड़े, टेक्सटाइल एवं अन्य वस्तुओं को डिटेन किया गया है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर प्रेमचंद भारती ने बताया कि प्रथम जांच में लीजरो द्वारा ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर मधुबनी वाणिज्य कर विभाग की टीम ने मंगलवार को जयनगर स्टेशन पर छापेमारी की। इस दौरान कोलकाता से आने वाली गंगासागर एक्सप्रेस, धुरियान ट्रेन तथा गुजरात से आने वाली उदना एक्सप्रेस के मालवाहक बोगियों से 251 नग बोरा (पोका) रेडिमेड कपड़े, टेक्सटाइल एवं अन्य सामान बरामद कर डिटेन किया गया। डिटेन किए गए सामान को रेलवे पार्सल एवं आरपीएफ की अभिरक्षा में रखा गया है। ज्वाइंट कमिश्नर श्री भारती ने बताया कि संबंधित लीजरो एवं व्यापारियों को गुरुवार को कार्यालय में बुलाया गया है। ई-वे बिल का मिलान और जांच की जाएगी। जिन व्यापारियों द्वारा वैध ई-वे बिल प्रस्तुत नहीं किया जाएगा, उनसे टैक्स के साथ पेनाल्टी वसूली जाएगी। ज्ञातव्य है कि लीजरो के संरक्षण में कोलकाता, मुंबई, गुजरात, दिल्ली सहित अन्य महानगरों से बिना ई-वे बिल के सामान लाए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिससे जीएसटी राजस्व को भारी क्षति हो रही थी। मंगलवार की कार्रवाई से बड़े पैमाने पर हो रहे इस गोरखधंधे का खुलासा हुआ है। छापेमारी दल में सहायक आयुक्त अविनाश कुमार, आशिक कुमार तथा उपायुक्त शशिभूषण प्रसाद सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

- बिहार पुलिस की छवि पर सवाल? मुंशी–कमांडो बहस का वीडियो चर्चा में।1
- Post by Pawan Mahto Reporter1
- उगना महादेव मंदिर में खजाना चोरी1
- Post by Thakur Chandan Kumar1
- यीशु ने एक दृष्टांत के माध्यम से सिखाया कि परमेश्वर का वचन हमारे हृदय की मिट्टी पर निर्भर करता है। कुछ बीज रास्ते पर गिरे, कुछ पत्थरों में, कुछ काँटों में… लेकिन जो बीज अच्छी मिट्टी में गिरे, वे फलवंत हुए। यह छोटी सी कहानी हमें सिखाती है कि यदि हमारा हृदय तैयार हो, तो परमेश्वर का वचन हमारे जीवन में फल ला सकता है। 📖 संदर्भ: मत्ती 13:3–9 🎬 यह वीडियो प्रेरणा और आत्मिक शिक्षा के उद्देश्य से बनाया गया है। अगर यह वीडियो आपको अच्छा लगा तो Like, Share और Subscribe अवश्य करें। #BibleStory #JesusParable #HindiBible #ChristianShorts #MotivationalStory #Faith #SpiritualVideo #GospelMessage #YouTubeShorts #HindiChristian1
- जाली नोट मामले में फरार अभियुक्त को मधुबनी से बासोपट्टी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत1
- मिथिलांचल ठाकुर परिवार के द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का पुण्य तिथि मनाया गया !1
- लदनियां सीमा पर एसएसबी का जागरूकता अभियान, छात्राओं को दिया “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश।1