हाईवे पर बहता नाला, NHAI ने किया किनारा—PWD पर सवाल... प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के मेजा रोड पर पुराने पावर हाउस से लखनपुर पेट्रोल पंप के बीच नेशनल हाईवे-35 की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 100 मीटर तक जाम नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग पर घास और काई जम गई है और पूरा रास्ता फिसलन भरा हो गया है। ऐसे में राहगीर रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि बदबू, गंदगी और फिसलन मिलकर किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के जवाब में NHAI ने स्पष्ट किया कि संबंधित हिस्सा उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने इसे PWD Prayagraj के अधीन बताया है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब सड़क पर हालात इतने खराब हैं, तो संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक केवल अनदेखी ही हुई है। 👉 अब निगाहें PWD Prayagraj पर टिकी हैं कि वह कब हरकत में आता है, या फिर NH-35 पर ‘नाला राज’ यूं ही जारी रहेगा। @NHAI_Official @PWD_UP @nitin_gadkari @myogiadityanath @dmprayagraj #Prayagraj #NH35 #PWD #NHAI #RoadSafety
हाईवे पर बहता नाला, NHAI ने किया किनारा—PWD पर सवाल... प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के मेजा रोड पर पुराने पावर हाउस से लखनपुर पेट्रोल पंप के बीच नेशनल हाईवे-35 की बदहाली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 100 मीटर तक जाम नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग पर घास और काई जम गई है और पूरा रास्ता फिसलन भरा हो गया है। ऐसे में राहगीर रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि बदबू, गंदगी और फिसलन मिलकर किसी बड़े हादसे की आशंका पैदा कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक उदासीन बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवालों के जवाब में NHAI ने स्पष्ट किया कि संबंधित हिस्सा उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। उन्होंने इसे PWD Prayagraj के अधीन बताया है। हालांकि, सवाल यह उठता है कि जब सड़क पर हालात इतने खराब हैं, तो संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक केवल अनदेखी ही हुई है। 👉 अब निगाहें PWD Prayagraj पर टिकी हैं कि वह कब हरकत में आता है, या फिर NH-35 पर ‘नाला राज’ यूं ही जारी रहेगा। @NHAI_Official @PWD_UP @nitin_gadkari @myogiadityanath @dmprayagraj #Prayagraj #NH35 #PWD #NHAI #RoadSafety
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- यमुनानगर के बारा तहसील क्षेत्र में आज बुधवार भोर करीब 05:00 के आसपास से हुई बे-मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी गेहूं व अन्य फसलें प्रभावित होने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, जिससे वे काफी परेशान नजर आ रहे हैं।1
- Post by Vertman Bharat News Prayagraj1
- Post by हंडिया न्यूज़ प्रयाग पांडेय पत्रकार1
- Post by Rajesh Tiwari1
- भदोही, शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले दिन जनपद भदोही में 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए “स्कूल चलो अभियान” के तहत भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय चितईपुर, ज्ञानपुर से शुरू हुई इस रैली को जिलाधिकारी शैलेष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों अधिकारियों ने स्वयं रैली का नेतृत्व भी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय के निर्देशन में आयोजित रैली में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, राज्य-राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रैली का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पाल ने किया। बच्चों ने “स्कूल चलो, स्कूल चलो”, “नामांकन से एक भी बच्चा छूटा तो संकल्प हमारा टूटा”, “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे, देश का मान बढ़ाएंगे” और “बेटा-बेटी एक समान, सबको शिक्षा सबको ज्ञान” जैसे जोश भरे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली के बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश उत्सव, मेधावी छात्रों का सम्मान और शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कहा कि कोई भी बच्चा—चाहे प्रवासी परिवार का हो या कमजोर वर्ग का—नामांकन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने नियमित उपस्थिति, पुस्तकालय का उपयोग और मोबाइल-टीवी से दूर रहकर पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सरकार निःशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर, मध्याह्न भोजन, फल-दूध और DBT के माध्यम से ₹1200 की सहायता उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। विगत सत्र के उत्कृष्ट छात्रों को ट्रॉफी व सम्मान दिया गया तथा नवप्रवेशी बच्चों का माल्यार्पण कर उन्हें निःशुल्क सामग्री वितरित की गई। यह अभियान पूरे जिले में शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और एक भी बच्चे को स्कूल से बाहर न रखने का संकल्प लेता है।1
- प्रयागराज। धूमनगंज के कोड़रा, उमरपुर, नींवा इलाके से सामने आया एक वायरल वीडियो गैस चोरी के उस काले खेल की परतें खोल रहा है, जो अब तक परदे के पीछे चल रहा था। यह कोई साधारण दृश्य नहीं—यह एक ऐसा सबूत है, जो सीधे-सीधे बताता है कि किस तरह गैस सिलेंडरों के साथ छेड़छाड़ कर ‘पलटी’ के नाम पर चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है—एक शख्स सिलेंडर के ऊपर सवार है, दोनों टंकियों के मुंह को कसकर जोड़ता है और फिर शुरू होता है गैस का खेल… एक टंकी से दूसरी टंकी में ‘ट्रांसफर’ नहीं, बल्कि कथित तौर पर सुनियोजित ‘चोरी’। यह तरीका जितना खतरनाक है, उतना ही चौंकाने वाला भी। यह दृश्य किसी एक पल की गलती नहीं लगता, बल्कि पूरी तैयारी और तकनीक के साथ किया जा रहा कार्य प्रतीत होता है। हर हरकत, हर एंगल यही संकेत देता है कि यह ‘हाथ की सफाई’ नहीं,बल्कि गैस की बूंद-बूंद पर नजर गड़ाए एक सुनियोजित धंधा हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल—अगर वीडियो में इतना साफ नजर आ रहा है, तो क्या इसे नजरअंदाज किया जा सकता है? क्या यह कहा जा सकता है कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई? जवाब खुद वीडियो दे रहा है।—ग्राहकों के हिस्से पर ‘साइलेंट वार’—यदि इस तरह सिलेंडरों की ‘पलटी’ की जा रही है, तो इसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ना तय है। हर सिलेंडर में पहुंचने वाली गैस की मात्रा पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है। यानी जो हक जनता का है, वही धीरे-धीरे ‘कट’ किया जा रहा है—बिना शोर, बिना आवाज।—अब वक्त है—जांच और कार्रवाई का— जरूरत है कि सक्षम अधिकारी इस वायरल वीडियो को ठोस आधार मानते हुए तत्काल संज्ञान लें। तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर इसकी गहराई से जांच हो, वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की जाए और जो भी इस खेल में शामिल हों, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस तरह के कृत्यों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगे, ताकि आगे किसी भी उपभोक्ता के हक पर इस तरह ‘चुपचाप डाका’ न डाला जा सके। यह सिर्फ एक वीडियो नहीं—यह एक खुलासा है। सवाल उठ चुका है, अब जवाब देना जरूरी है।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- मजदूरों के गुलामी के दस्तावेज है चारो श्रमिक कोड बिल* -- *मनोज पांडेय* प्रयागराज। केंद्रीय ट्रेंड यूनियंस और इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर आज भारतीय रेलवे से सभी जोनो/उत्पादन इकाइयो में न्यू पेन्शन स्किम, चार श्रम सहिंता और निजीकरण/निगमीकरण का ज़ोरदार विरोध कर प्रदर्शन किया | उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मण्डल में नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व रेलवे कर्मचारियों ने प्रयागराज जं हाबड़ा इंड पर न्यू पेन्शन स्किम एवं चारों श्रमिक कोड बिल के विरोध में शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीक़े बाह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए *इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पाण्डेय ने कहा कि* चारो श्रमिक कोड़ बिल आधुनिक ग़ुलामी के प्रतीक है, उन्होंने कहा वर्षों के संघर्ष और शहादत के बाद जो कानून मजदूरों के हित में बनाए गए थे उन्हें देश बेचवा सरकार कारपोरेट घरानों के पक्ष में खत्म करके चार श्रमिक कोड़ बिल 2020 बनाई है इन चारों श्रम संहिता जिसे आज से देश भर में लागू किया जा रहा है, 1-औद्योगिक संबंध संहिता 2020, 2-व्यवसायिक संरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यदशा संहिता 2020, 3-सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, 4-वेतन संहिता 2020, का हम विरोध करते है, कामरेड मनोज ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू पेन्शन स्किम (एन पी एस ) आत्मघाती योजना है इस लिए संगठन इसका विरोध करता है और पुरानी पेन्शन स्किम (ओ पी एस ) लागु होने तक आन्दोलन के लिए प्रतिबद्ध है | विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए *इंडियन रेलवे इम्पलाइज फेडरेशन IREF व नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन NCRWU केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ कमल उसरी ने कहा कि* पूर्व में मजदूरों कर्मचारियों के हित के लिए जो कानून बनाए गए थे उनमें से 29 केंद्रीय कानूनो का स्वतंत्र अस्तित्व स्वतः समाप्त हो गया, शेष 15 कानूनों में बदलाव किया है यानी कि अब तक जो 44 श्रमिक कानून लागू थे खत्म हो गए है मुख्य रूप अब मजदूरों के सामान्य कार्य दिवस 10 घण्टे से 12 घण्टे अथवा कुछ भी हो सकते है, अब श्रम विभाग के निरीक्षक की भूमिका सिर्फ मदद कर्ता अथवा फेसिलेटर तक़ सीमित कर दी गई है, सामाजिक सुरक्षा में कर्मचारी भविष्य निधि ( ई पी एफ़) में योगदान को 12%से घटाकर 10% कर दिया गया है| लेकिन हम लोग सरकार की तानाशाही रवैये के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे, विरोध प्रदर्शन का संचालन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉमरेड शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया और अध्यक्षता नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कॉमरेड संजय तिवारी ने किया, विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कॉमरेड मनोज पाण्डेय, डॉ कमल उसरी, कॉमरेड संजय तिवारी, श्रीमती सुधा देवी जोनल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, सैय्यद इरफ़ात अली ,संदीप सिंह, दीपक कुमार , सुनील गुप्ता , गोपाल शर्मा, नितिन कुमार, राजू यादव, , पी एन सिंह, पीयूष सोनी, सिद्धार्थ शर्मा, इफ़्तेख़ार अहमद , राजकुमार , सुनील आर्यन आदि मौजूद रहे।1