logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मैनपुरी के थाना भोगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेकाबू स्कूल बस का कहर,, मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी के थाना भोगांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेकाबू स्कूल बस का कहर, बाइक और ठेल को रौंदते हुए पुलिया से टकराई; हादसे में एक युवक की मौत, तीन घायल ​भोगांव (मैनपुरी): नगर के जीटी रोड चौराहे पर बुधवार शाम एक अनियंत्रित स्कूल बस ने भारी तबाही मचाई। बच्चों को छोड़कर वापस जा रही बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सीओ कार्यालय के समीप स्थित पानी के बतासे की ठेल को रौंदते हुए पुलिया से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों में से एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ​अनियंत्रित होकर काल बनी स्कूल बस बुधवार शाम 5 बजे आर.एस. एजुकेशनल स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गिहार कॉलोनी के पास पहुंची, चालक ने एक अज्ञात बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बस यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े पानी-पुरी के ठेल को रौंदते हुए सड़क पार कर पुलिया में जा टकराई। ​हादसे में एक की मौत, तीन अन्य का उपचार जारी ​इस भीषण टक्कर की चपेट में आने से ​पिंटू पुत्र बेदराम निवासी अवंती बाई नगर भोगांव, ​सोनू पुत्र मनोज निवासी आलीपुर खेड़ा, ​बृजेश पुत्र धनवेश (निवासी एटा) घायल हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल गौरव पुत्र संतोष गिहार निवासी गिहार कालोनी भोगांव की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ​हादसे के बाद जीटी रोड पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और मलबे को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। ​घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाइट,,भोगांव,,

4 days ago
user_मोहित गुप्ता
मोहित गुप्ता
मैनपुरी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *(RY) लखनऊ-* *BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!* CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल। डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद। *बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।
    1
    *(RY) लखनऊ-*
*BJP की महिला जन आक्रोश रैली......!!*
CM आवास से विधान भवन तक पदयात्रा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पदयात्रा में शामिल।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक शामिल।
BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रैली में मौजूद।
संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सभी मंत्री मौजूद।
*बड़ी संख्या में महिलाएं पदयात्रा में मौजूद हैं।*
महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP की रैली।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    1
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: जसवंतनगर में एक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी
जसवंतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना नगला कन्हई के पास जसवंतनगर-सिविल लाइन बॉर्डर क्षेत्र में रात करीब 9:25 बजे हुई। पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि स्प्लेंडर प्लस बाइक (संख्या यूपी75 एएन 8621) पर सवार दो युवक जसवंतनगर से मानिकपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मानिकपुर निवासी निग्नेश (मूल रूप से तुलारामपुर निवासी) की हालत गंभीर थी, जबकि उसके साथ सवार प्रिंस भी घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल मोतीझील पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निग्नेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस का इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक निग्नेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल। और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम
    4
    kudrail raip and may name Akash Kumar hai jila इटावा ग्राम व पोस्ट कुदरैल।   और में हूं तुम्हारा छोटा भाई कुदरैल बाला प्लेस सपोर्ट करे 🙏 रेप अच्छे लगे तो कॉमेंट जरूर करना जय श्री राम
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Shan Mohammad
    1
    Post by Shan Mohammad
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *(RY) बर्फ की चादर के बीच 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, कपाट खुलने से पहले देखें दिव्य नजारा.......!!* 👉22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।
    1
    *(RY) बर्फ की चादर के बीच 51 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम, कपाट खुलने से पहले देखें दिव्य नजारा.......!!*
👉22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.