डीजे ट्रॉली का कुंडा टूटने से ट्रॉली, चार कांवड़िये घायल डीजे ट्रॉली का कुंडा टूटने से ट्रॉली, चार कांवड़िये घायल गोला शिव मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहा था सीतापुर के महमदपुर गांव का जत्था, सिपाही अरविंद फौजी ने कराई मरहम-पट्टी अज़ान खीरी।नेशनल हाईवे 730 पर थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम निपानिया के निकट सोमवार सुबह 10 बजे बड़ा हादसा टल गया। गोला शिव मंदिर में जलाभिषेक कर वापस लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे की डीजे ट्रॉली का कुंडा टूट गया, जिससे ट्रॉली में सवार चार कांवड़िये घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ शिव मंदिर से जल चढ़ाकर वापस अपने गांव लौट रहा था। निपानिया गांव के पास पीछे चल रही साउंड सिस्टम लदी ट्रॉली का अचानक कुंडा टूट गया। इससे ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और उसमें बैठे कांवड़िये गिरकर चोटिल हो गए। घायलों में रंजीत कुमार (15 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अमरेंद्र (21 वर्ष) के पैर में जख्म हो गया। दो अन्य कांवड़ियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर केशवापुर अस्थाई चौकी पर तैनात सिपाही अरविंद कुमार फौजी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को चौकी पर लाकर प्राथमिक उपचार व मरहम-पट्टी कराई। साथी कांवड़िया बृजलाल ने बताया कि हम सभी जलाभिषेक कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक ट्रॉली का कुंडा टूटने से यह हादसा हो गया। सूचना पर हैदराबाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य करते हुए हाईवे पर यातायात को सुचारू कराया।

- नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा नौरंगावासी देवी स्थान से निकली कांवड़ यात्रा, पूर्व प्रधान ने कराया जलेबी भंडारा खबर दृष्टिकोण संवाददाता: पुनीत कुमार, बिजुआ खीरी बिजुआ, लखीमपुर खीरी। विकासखंड बिजुआ के ग्राम नौरंगावासी स्थित देवी स्थान से कांवड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के लिए रवाना हुई। कांवड़ियों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। कांवड़ यात्रा के दौरान गांव के पूर्व प्रधान श्री तोताराम जी द्वारा कांवड़ियों के लिए जलेबी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और भंडारे की व्यवस्था में ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे जारी रखी और गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी की ओर प्रस्थान किया।1
- गोला गोकर्णनाथ बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, बारावफात पर आकर्षक रोशनी से सजी खुटार रोड ईदगाह, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी,बारावफात के मुबारक मौके पर खुटार रोड स्थित ईदगाह को बेहद खूबसूरत अंदाज में सजाया गया।ईदगाह परिसर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और फूल-पत्तियों से सजाया गया,शाम होते ही रंगीन लाइटों से पूरा परिसर रोशन हो उठा और देखने वालों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा।1
- ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला, जिला लखीमपुर खीरी ग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिलाग्राम झाऊपुर ग्रैंड लंदनपुर बंदरों का काफिला1
- पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया लखीमपुर खीरी । पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।2
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकला. ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी *मितौली * से निकाला गया। जुलूस में🥰 बड़ी संख्या में अकीदतमंद हाथों में झंडे लेकर शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- "Some rides aren’t just about the destination, they are about holding onto the moment forever. Chasing quiet roads and endless vibes where time completely stands still." Double tap if this vibe made your heart skip a beat, and drop a ❤️ in the comments!1
- ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस ईद-मिलादुन्नबी मनाया गया।पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकला जुलूस1
- गोला गोकर्णनाथ के खुटार रोड से निकला बारावफात का जुलूस, भारी पुलिस बल रहा तैनात, लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर,गोला गोकर्णनाथ के खुटार रोड से निकला बारावफात का जुलूस, भारी पुलिस बल रहा तैनात, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी आज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर बारावफात का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस गोला के खुटार रोड से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान सरकार की आमद मरहबा के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद शामिल रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के साथ गोला कोतवाली पुलिस का भारी बल मौजूद रहा और पुलिस जुलूस के आगे-पीछे चलती रही, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। तस्वीरो में आप देख सकते है,1