logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*गुजरात पुलिस का दमदार वीडियो* *गुजरात पुलिस अपराधियों को जेल ही नहीं भेजती सेवा भी करती है* * *गुजरात के भावनगर बस डिपो में "काजल बारैया" की बेरहमी से हत्या के आरोपी "फैसल" उर्फ खटकी लखानी को गुजरात पुलिस क्राइम सीन को रि- क्रियेट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई!!* *सीन समझने के बाद पुलिस ने फैजल कि जमकर लट्ठ से खबर ली!!*

7 hrs ago
user_Omprakash प्रजापति
Omprakash प्रजापति
Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

*गुजरात पुलिस का दमदार वीडियो* *गुजरात पुलिस अपराधियों को जेल ही नहीं भेजती सेवा भी करती है* * *गुजरात के भावनगर बस डिपो में "काजल बारैया" की बेरहमी से हत्या के आरोपी "फैसल" उर्फ खटकी लखानी को गुजरात पुलिस क्राइम सीन को रि- क्रियेट करने के लिए घटनास्थल पर ले गई!!* *सीन समझने के बाद पुलिस ने फैजल कि जमकर लट्ठ से खबर ली!!*

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल प्रतापगढ़ः गर्व के क्षणः शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल... जीवन में कामयाबी ही प्रतिभा के मापदंडों का पैमाना निर्धारित करती है... सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक शेषमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूल रूप से लालगंज के रहने वाले शेष मणि त्रिपाठी ने गड़वारा को अपनी कर्मस्थली बनाया। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार प्रचार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखी। बेटा मयंक त्रिपाठी सेना में जब कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अधिकारी बन कंधे पर स्टार धारण कर रहा था तो। चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में उनके माता पिता को गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही थी। गर्व इस बात का कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए उनके समर्पण उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के परिणाम में बेटा देश सेवा करके उन्हें गौरवान्वित कर रहा है। सेना में सैनिक के पद से लेकर हर पद महत्व और गरिमा से भरा होता है। ऐसे में जब बेटा अधिकारी बन अपने मजबूत हौसलों और दृढ़ इरादों के साथ जब वर्दी धारण कर सलामी देता है तो माता पिता के लिए उस गर्व की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।
    1
    शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल
प्रतापगढ़ः गर्व के क्षणः शिक्षक का बेटा सेना में बना अधिकारी, पासिंग आऊट परेड में माता पिता हुए शामिल...
जीवन में कामयाबी ही प्रतिभा के मापदंडों का पैमाना निर्धारित करती है...
सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक शेषमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी शिक्षामित्र के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मूल रूप से लालगंज के रहने वाले शेष मणि त्रिपाठी ने गड़वारा को अपनी कर्मस्थली बनाया।
एक शिक्षक के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार प्रचार एवं संस्कारयुक्त शिक्षा की मजबूत नींव रखी।
बेटा मयंक त्रिपाठी सेना में जब कठिन ट्रेनिंग पूर्ण कर अधिकारी बन कंधे पर स्टार धारण कर रहा था तो।
चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में उनके माता पिता को गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही थी।
गर्व इस बात का कि मेहनत और ईमानदारी से किए गए उनके समर्पण उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के परिणाम में बेटा देश सेवा करके उन्हें गौरवान्वित कर रहा है।
सेना में सैनिक के पद से लेकर हर पद महत्व और गरिमा से भरा होता है।
ऐसे में जब बेटा अधिकारी बन अपने मजबूत हौसलों और दृढ़ इरादों के साथ जब वर्दी धारण कर सलामी देता है तो माता पिता के लिए उस गर्व की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बसहा नाला में नहाने गया 12वीं का छात्र, फिर जो हुआ उससे मचा कोहराम बसहा नाला में नहाने गया 12वीं का छात्र, फिर जो हुआ उससे मचा कोहराम
    1
    बसहा नाला में नहाने गया 12वीं का छात्र, फिर जो हुआ उससे मचा कोहराम
बसहा नाला में नहाने गया 12वीं का छात्र, फिर जो हुआ उससे मचा कोहराम
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • प्रतापगढ़ कानून व्यस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का बड़ा एक्शन
    1
    प्रतापगढ़ कानून व्यस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर का बड़ा एक्शन
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कैंसर पीड़ित के इलाज में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी 10 हजार की सहायता कैंसर पीड़ित के इलाज में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी 10 हजार की सहायता अमेठी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे ब्रह्मा प्रसाद प्रजापति के परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मदद का हाथ बढ़ाया। सोमवार को रायपुर फुलवारी स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने ब्रह्मा प्रसाद की पत्नी आशा देवी से मुलाकात कर इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुलाकात के दौरान आशा देवी ने बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और लंबे समय से इलाज चल रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने उपचार का खर्च जुटाना मुश्किल हो रहा है। उनकी समस्या सुनने के बाद राजेश अग्रहरि ने तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आशा देवी को आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बातचीत कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके। राजेश अग्रहरि ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को इलाज के दौरान हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    1
    कैंसर पीड़ित के इलाज में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी 10 हजार की सहायता
कैंसर पीड़ित के इलाज में जिला पंचायत अध्यक्ष ने बढ़ाया मदद का हाथ, पत्नी को दी 10 हजार की सहायता
अमेठी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे ब्रह्मा प्रसाद प्रजापति के परिवार की आर्थिक परेशानी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मदद का हाथ बढ़ाया। सोमवार को रायपुर फुलवारी स्थित अपने कार्यालय में उन्होंने ब्रह्मा प्रसाद की पत्नी आशा देवी से मुलाकात कर इलाज के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
मुलाकात के दौरान आशा देवी ने बताया कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं और लंबे समय से इलाज चल रहा है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के सामने उपचार का खर्च जुटाना मुश्किल हो रहा है। उनकी समस्या सुनने के बाद राजेश अग्रहरि ने तत्काल आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आशा देवी को आयुष्मान कार्ड बनवाने में भी सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बातचीत कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि परिवार को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
राजेश अग्रहरि ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिवार को इलाज के दौरान हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू जामो, अमेठी। जामो थाना क्षेत्र के पूरे हसरम सूखी बाजगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान गांव के प्रधान उदयभान सिंह उर्फ बबलू और उनके कुछ साथियों ने सूरज मिश्र पुत्र राम कुबेर मिश्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सूरज मिश्र के सिर में चोट लग गई। घटना के बाद पीड़ित ने जामो थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित का आरोप है कि नाली को लेकर हुए विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला नाली के विवाद से शुरू हुआ था। गांव के प्रधान बबलू और कुछ अन्य लोगों द्वारा सूरज मिश्र के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के सिर पर हल्की चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    4
    नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, युवक के सिर में चोट
पुलिस ने सामान्य धाराओं में दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
जामो, अमेठी।
जामो थाना क्षेत्र के पूरे हसरम सूखी बाजगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान गांव के प्रधान उदयभान सिंह उर्फ बबलू और उनके कुछ साथियों ने सूरज मिश्र पुत्र राम कुबेर मिश्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में सूरज मिश्र के सिर में चोट लग गई।
घटना के बाद पीड़ित ने जामो थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित का आरोप है कि नाली को लेकर हुए विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।
वहीं, जामो थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला नाली के विवाद से शुरू हुआ था। गांव के प्रधान बबलू और कुछ अन्य लोगों द्वारा सूरज मिश्र के साथ मारपीट किए जाने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के सिर पर हल्की चोट आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रथम आगमन पर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प अमेठी। पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के अमेठी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमेठी की धरती और अपने पैतृक गांव मऊ से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गौरीगंज क्षेत्र के मऊ गांव के निवासी हैं। उनके राजनीतिक और संगठनात्मक सफर की शुरुआत गुजरात और हरियाणा से हुई। निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, नई दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वह शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए महज एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर है। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना होगा। साथ ही पूर्वांचल समाज के लोगों को भाजपा की विचारधारा और संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और दिनेश प्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
    1
    प्रथम आगमन पर जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
अमेठी। पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के अमेठी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
स्वागत समारोह के दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमेठी की धरती और अपने पैतृक गांव मऊ से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गौरीगंज क्षेत्र के मऊ गांव के निवासी हैं। उनके राजनीतिक और संगठनात्मक सफर की शुरुआत गुजरात और हरियाणा से हुई। निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, नई दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर वह शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए महज एक पद नहीं, बल्कि संगठन और समाज की सेवा का अवसर है।
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना होगा। साथ ही पूर्वांचल समाज के लोगों को भाजपा की विचारधारा और संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और दिनेश प्रताप सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे।
    1
    मुज़फ्फरनगर।सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर बोलीं साध्वी प्राची,‘अवैध ढांचा था,खुदाई होनी चाहिए, शव मिले तो तुम्हारे और शिव मिले तो हमारे।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के जिलों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। मान्यता है कि मां कालिकन धाम अमृत कुंड पर विराजमान हैं और यह स्थान बेहद प्राचीन एवं पौराणिक महत्व रखता है। श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां कालिकन पूरी करती हैं। सोमवार को श्रद्धालु तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है और रात करीब नौ बजे होने वाली आरती तक भक्त मां के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सोमवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
    1
    मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार
मां कालिकन धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार
अमेठी। अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां कालिकन धाम मंदिर में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आसपास के जिलों के साथ दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे।
मान्यता है कि मां कालिकन धाम अमृत कुंड पर विराजमान हैं और यह स्थान बेहद प्राचीन एवं पौराणिक महत्व रखता है। श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और मां से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। भक्तों का विश्वास है कि सच्चे मन से मांगी गई मुराद मां कालिकन पूरी करती हैं।
सोमवार को श्रद्धालु तड़के करीब चार बजे से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देते हैं। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहता है और रात करीब नौ बजे होने वाली आरती तक भक्त मां के दर्शन करते हैं। हालांकि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन सोमवार को यहां विशेष भीड़ देखने को मिलती है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नवाबगंज के कुरेशर गांव में हनुमान मूर्ति को अराजकतत्वों ने किया खंडित कौड़िहार के कुरेशर गांव में अराजकतत्वों ने किया हनुमान मूर्ति खंडित, मचा हड़कंप हनुमान मूर्ति खंडित करने को लेकर ग्रामीणों में जनाक्रोश, पुलिस जांच में जुटी नवाबगंज (प्रयागराज)। बीती रात को अराजकतत्वों द्वारा हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला कुरेशर गांव के समीप पंडित का बाग का होना बताया जा रहा है। हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर डांडी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी अफसरों को दी। उधर जैसे ही हनुमान मूर्ति खंडित किए जाने की खाकर अफसरों को मिली तो आनन-फानन एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह, नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी, डांडी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद ग्रामीणों में जनाक्रोश बना हुआ है। नवाबगंज थाना क्षेत्र कुरेशर गंगा कछार में स्थित पंडित के बाग में पुराना हनुमान जी की मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि बीती रात को अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा मंदिर में रखी हनुमान मूर्ति को खंडित करते हुए मंदिर से बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। जब सोमवार की सुबह बाग की तरफ महेश्वर नाथ दूबे मंदिर के पास पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति खंडित मंदिर के बाहर देखा तो दंग रह गए। वहीं घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर जानकारी पाकर नवाबगंज डांडी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हनुमान जी की खंडित मूर्ति देखकर जानकारी नवाबगंज पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दी। उधर हनुमान मूर्ति खंडित किए जाने की खबर पुलिस को मिली तो आनन-फानन मौके पर एसीपी सोरांव श्यामजीत, नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में जनाक्रोश बना हुआ है। वहीं पुलिस अफसरों की मानें तो मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो भी अराजकता की है उनके खिलाफ कठोरत्मक कार्रवाई की जाने की बात कहीं है।
    1
    नवाबगंज के कुरेशर गांव में हनुमान मूर्ति को अराजकतत्वों ने किया खंडित 
कौड़िहार के कुरेशर गांव में अराजकतत्वों ने किया हनुमान मूर्ति खंडित, मचा हड़कंप 
हनुमान मूर्ति खंडित करने को लेकर ग्रामीणों में जनाक्रोश, पुलिस जांच में जुटी 
नवाबगंज (प्रयागराज)। बीती रात को अराजकतत्वों द्वारा हनुमान मंदिर में स्थापित मूर्ति को खंडित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला कुरेशर गांव के समीप पंडित का बाग का होना बताया जा रहा है। हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर डांडी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी अफसरों को दी। उधर जैसे ही हनुमान मूर्ति खंडित किए जाने की खाकर अफसरों को मिली तो आनन-फानन एसीपी सोरांव श्यामजीत सिंह, नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी, डांडी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हनुमान जी की मूर्ति खंडित किए जाने के बाद ग्रामीणों में जनाक्रोश बना हुआ है। 
नवाबगंज थाना क्षेत्र कुरेशर गंगा कछार में स्थित पंडित के बाग में पुराना हनुमान जी की मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि बीती रात को अज्ञात अराजकतत्वों द्वारा मंदिर में रखी हनुमान मूर्ति को खंडित करते हुए मंदिर से बाहर निकालकर फेंक दिया गया था। जब सोमवार की सुबह बाग की तरफ महेश्वर नाथ दूबे मंदिर के पास पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति खंडित मंदिर के बाहर देखा तो दंग रह गए। वहीं घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उधर जानकारी पाकर नवाबगंज डांडी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हनुमान जी की खंडित मूर्ति देखकर जानकारी नवाबगंज पुलिस एवं उच्चाधिकारियों को दी। उधर हनुमान मूर्ति खंडित किए जाने की खबर पुलिस को मिली तो आनन-फानन मौके पर एसीपी सोरांव श्यामजीत, नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना को लेकर लोगों में जनाक्रोश बना हुआ है। वहीं पुलिस अफसरों की मानें तो मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जो भी अराजकता की है उनके खिलाफ कठोरत्मक कार्रवाई की जाने की बात कहीं है।
    user_Anil Kumar
    Anil Kumar
    Soraon, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.