Shuru
Apke Nagar Ki App…
VIKESH DAS
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Hans Lal Yadav1
- इस कल का वीडियो बनाया हूँ Dinara Pachauli गांव से इसका इसका परिमाण है की इस कल के बदले दुसरा कल बनना चाहिए पानी के बहुत दुख हो रहा है , 19/04/2026 का विडिओ है1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वाराणसी सिटी–गाजीपुर सिटी रेलखंड का निरीक्षण करते हुए गाजीपुर सिटी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, वाटर बूथ व अन्य यात्री सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया, जहां सुविधाओं में कमी पाई गई। डीआरएम ने सभी प्लेटफार्मों पर पंखे और वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ-सफाई, परिचालन व्यवस्था और संरक्षा उपकरणों की भी समीक्षा की गई। डीआरएम ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा स्वच्छ लिनन आपूर्ति के लिए मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री और सीनियर सेक्शन कार्यालय (कार्य) का भी निरीक्षण किया गया, जहां रख-रखाव को लेकर सुधार के निर्देश दिए गए। इससे पहले डीआरएम ने सैदपुर भीतरी स्टेशन यार्ड में किमी 165/37 पर स्थित समपार संख्या 3S/T का संरक्षा निरीक्षण किया और गेटमैन मनोज कुमार के सुरक्षा ज्ञान की जांच की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गाजीपुर स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करते हुए डीआरएम ने आवासीय व खेल परिसर का जायजा लिया तथा पौधरोपण किया। प्रशिक्षण कक्षों, मॉडल रूम और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं का ज्ञान परखा। संस्थान की व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने 20 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।1
- Post by Bhaiya Ji Packers And Movers1
- एंकर =रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जिले भर में 'सृजन साथी' जनसंपर्क अभियान का शंखनाद किया गया । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करना है। जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और वार्डों में जाकर लोगों से संवाद के साथ पार्टी से जोड़ने का कार्य आज से शुरू कर दिया है। अभियान का केंद्र बिंदु समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने से नए विचारों और ऊर्जा के साथ पार्टी का जोर है।महिला सशक्तिकरण और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। वृद्धजनों के अनुभव से कांग्रेस की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि यह सदस्यता और संपर्क अभियान दो चरणों में तेजी से चलाया जा रहा है। 15 मई तक सभी प्रखंडों में सघन दौरा और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 मई तक जिले के समस्त क्षेत्रों को कवर करते हुए इस अभियान का समापन किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी समावेशी विकास में विश्वास रखती है। 'सृजन साथी' अभियान के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर एक सशक्त रोहतास का निर्माण करेंगे।अभियान की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। प्रखंड स्तर पर छोटी-छोटी सभाएं और घर-घर जाकर संपर्क करने की रणनीति बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जा सके। विजुवल मौजूद बाईट - जय प्रकाश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष रोहतास कांग्रेस4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Bhaiya Ji Packers And Movers1
- बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर से भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद, उत्पाद विभाग को मिली थी गुप्त सूचना2