logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चरथावल में पशु क्रूरता: चार दिन तक मालिक की राह देखता रहा पालतू कुत्ता, पोल से बंधा छोड़ा मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र से पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पालतू कुत्ते को उसके ही मालिक ने बड़ा होने के बाद निर्दयता से छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यह कुत्ता चरथावल निवासी किसी व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसने उसे सिंगलपुर गांव के नजदीक एक CNG के पोल से बांध दिया। बताया जा रहा है कि कुत्ता बीते तीन दिनों से उसी पोल से बंधा हुआ है और उसे न तो खाना दिया गया और न ही पानी, जिससे उसकी हालत बेहद कमजोर हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा मौके पर पहुंचे और कुत्ते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता अपने मालिक के प्रति अत्यधिक वफादार है और आशंका जताई जा रही है कि वह मालिक के बिना वहां से हटने को तैयार नहीं होगा। कुत्ता लगातार उसी दिशा की ओर देखता रहता है, मानो अपने मालिक की राह ताक रहा हो किसी तरह कुत्ते को पोल से आज़ाद किया गया लेकिन कुत्ता वहां से हटने को तैयार नही है उसी स्थान पर पूरी रात बैठा रहा इस अमानवीय कृत्य से क्षेत्र में पशु प्रेमियों और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा ने कुत्ते के मालिक की पहचान कराने वाले व्यक्ति को 1100 रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा* पशु प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषी मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कुत्ते को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए*

4 hrs ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने हेतु निरीक्षण पर निकले विकास प्राधिकरण की टीम और मंत्री कपिल देव अग्रवाल
    1
    मुजफ्फरनगर। शहर के विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगाने हेतु निरीक्षण पर निकले विकास प्राधिकरण की टीम और मंत्री कपिल देव अग्रवाल
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया। हादसे के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को स्वयं अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चरथावल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उनकी इस तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। #CharthawalFile #Charthawal #Muzaffarnagar #RoadAccident #PankajMalik #CHCCharthawal #Humanity #PublicRepresentative #LocalNews #GroundReport
    1
    मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया। हादसे के बाद चरथावल विधायक पंकज मलिक ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को स्वयं अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चरथावल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद विधायक पंकज मलिक मौके पर पहुंचे और बिना देर किए घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। उनकी इस तत्परता से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।
#CharthawalFile
#Charthawal
#Muzaffarnagar
#RoadAccident
#PankajMalik
#CHCCharthawal
#Humanity
#PublicRepresentative
#LocalNews
#GroundReport
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – हिन्दू वेशभूषा और फर्जी आधार कार्ड बनाकर घूम रहे 06 संदिग्ध गिरफ्तार!
    1
    मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – हिन्दू वेशभूषा और फर्जी आधार कार्ड बनाकर घूम रहे 06 संदिग्ध गिरफ्तार!
    user_Tv10news
    Tv10news
    Tv10news chanal चीफ एडिटर Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी। पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई। मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।
    2
    जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी।
पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई।
मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”
    1
    “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • दीपक के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान सामने आया इंसानियत की मिसाल दीपक
    1
    दीपक के समर्थन में सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान  सामने आया इंसानियत की मिसाल दीपक
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.
    1
    मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.