Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंकित भारत गैस होम डिलीवरी अफवाह फैला रहा है कि गैस नहीं मिल रहा देखिए बाराचट्टी क्षेत्र में गैस होम डिलीवरी हो रहा
Manish Kumar
अंकित भारत गैस होम डिलीवरी अफवाह फैला रहा है कि गैस नहीं मिल रहा देखिए बाराचट्टी क्षेत्र में गैस होम डिलीवरी हो रहा
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए लखनऊ में खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है. *शहर में 1483 लोकेशन पर छापेमारी की गई, जिसमें 24 एफआईआर दर्ज की गईं. वहीं मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.*2
- गया, 14 मार्च 2026, ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर द्वारा Domestic LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित कराने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर स्थापित हेल्पलाइन का निरीक्षण किया गया। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी सुबह 7 बजे रात्रि से 10 बजे तक दूरभाष संख्या 0631 2222253 पर दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ज़िला पदाधिकारी के निरीक्षण मे बताया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष में 280 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसके विरुद्ध 68 शिकायतों का समाधान कराया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का फॉलोअप लिया जाए एवं समस्याओं को समाधान शत प्रतिशत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी एसेंशियल सेवा वाले विभागों में सुचारू रूप से एलपीजी गैस मुहैया कराया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी आम जनों से अपील किया है कि एलपीजी सिलेंडर का कहीं कोई समस्या नहीं है, कोई पैनिक नहीं होवे। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र के सभी गैस गोदामों का लगातार निरीक्षण करते रहे, आमजनों को सुचारू रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर वितरित करवाये। इस अवसर पर अपर जिला दण्डाधिकारी विधि व्यवस्था, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- आमस सीएचसी में महीनों से वाटर फिल्टर खराब,ग्रामीण परेशान आमस सीएचसी का वाटर फिल्टर खराब पड़ा हुआ है, लेकिन विभाग के अधिकारी का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। आज स्थिति यह है कि बतौर एक वाटर फिल्टर से सीएचसी में आए मरीजों को पेयजल उपलब्ध हो पाती थी।लेकिन कई माह से सामुदायिक स्वास्थ्य में वाटर फिल्टर खराब पड़ा हुआ है। लेकिन प्रबंधक इसके प्रति उदासीन बने हुए है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के करीब दो लाख आबादी से अधिक की स्वास्थ्य सुरक्षा सीएचसी में किया जाता है। गर्मी के मौसम में सीएचसी में आए मरीजों और मरीजों के साथ सहयोग में आये लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। बताया जाता है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से प्रतिदिन मरीजों का आना जाना लगा रहता है। वाटर फिल्टर खराब होने के कारण मरीजों को पानी पीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर झरि से इलाज कराने आए ग्रामीण बैजनाथ कुमार ने बताया कि सीएचसी में कोई पानी उपलब्ध नहीं है। नल का पानी भी नहीं आ रहा है और करीब महीनों से वाटर फिल्टर भी खराब है जिससे गर्मी मौसम शुरुआत होते ही पेयजल आदि को लेकर काफी परेशानी हो रही है। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ.किरण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द खराब वाटर फिल्टर को दुरुस्त किया जाएगा।1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया जी -एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत के लिए जारी कंट्रोल नंबर बना मज़ाक! कॉल करने पर नहीं मिल रहा रिस्पॉन्स #viralchallenge #gaya1
- देश में रसोई गैस को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जो हंगामा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एबं बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही हैं और इस विषय को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत कर रही हैं। उनका कहना है कि देश में रसोई गैस या किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई वास्तविक कमी नहीं है, फिर भी विपक्ष केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह का माहौल बना रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि जब-जब देश में किसी प्रकार की चुनौती या संकट की स्थिति उत्पन्न हुई है, तब-तब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मजबूती के साथ देशवासियों के साथ खड़े होकर समाधान निकालने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि देश की जनता को आवश्यक सुविधाएं और संसाधन समय पर उपलब्ध हों। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर भी सरकार पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है।उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने और सरकार की छवि खराब करने की कोशिश करता रहता है। लेकिन देश की जागरूक जनता विपक्ष की इन साजिशों को अच्छी तरह समझती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास रखती है।डॉ. मिश्रा एबं राजेंन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे विपक्ष के बहकावे में न आएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। देश में किसी भी प्रकार का रसोई गैस या ईंधन संकट नहीं है। सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- नारायणी इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडर को लेकर हंगामा। घटना स्थल पर पहुंचे गया टाउन बी डी ओ। वेद प्रकाश1
- टनकुप्पा प्रखंड में भू-लगान व भूमि सर्वे को लेकर माइकिंग से जागरूकता अभियान गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी (CO) द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए माइकिंग (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को भू-लगान (मालगुजारी) जमा करने और चल रहे भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भू-लगान जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। सभी रैयतों (किसानों) से समय पर लगान जमा करने की अपील की जा रही है, ताकि बाद में किसी प्रकार की प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े। माइकिंग के माध्यम से किसानों को यह भी बताया जा रहा है कि वे “बिहार भूमि” पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लगान जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें तुरंत रसीद प्राप्त हो जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी दी जा रही है कि बिहार में जमीन का सर्वेक्षण कार्य जारी है। ऐसे में किसान अपने खतियान, वंशावली, आधार कार्ड और लगान रसीद के साथ सर्वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज कराएं। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि जिन किसानों का पिछला लगान बकाया है, वे उसे जल्द जमा कर दें, अन्यथा सर्वे के दौरान परेशानी हो सकती है। पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों और सुविधा केंद्रों में जाकर किसान अपनी लगान रसीद की जांच करा सकते हैं तथा आवश्यक होने पर ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद लगान जमा करने पर लेट फाइन या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी किसानों से समय सीमा के अंदर लगान जमा करने की अपील की गई है।1