logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जमीन के लिए कलयुगी बेटे बने हैवान, बीच सड़क पर पिता को बेरहमी से पीटा महाराष्ट्र के इंदापुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां दो कलयुगी बेटों ने जमीन के विवाद में अपने ही बुजुर्ग पिता को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि पिता अपनी पत्नी यानी बेटों की मां *अंजना राउत* के नाम की जमीन बेचना चाहते थे। इसी बात से नाराज दोनों बेटों ने सारी हदें पार कर दीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों बेटे बीच सड़क पर अपने पिता पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं और आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। पिता खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बेटों के सिर पर जमीन का लालच इस कदर हावी है कि उन्हें अपने पिता की उम्र का भी लिहाज नहीं रहा। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि किस तरह जमीन-जायदाद के लालच में रिश्ते किस हद तक गिर सकते हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

1 hr ago
user_Mahendra Deora पत्रकार
Mahendra Deora पत्रकार
Court reporter मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जमीन के लिए कलयुगी बेटे बने हैवान, बीच सड़क पर पिता को बेरहमी से पीटा महाराष्ट्र के इंदापुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां दो कलयुगी बेटों ने जमीन के विवाद में अपने ही बुजुर्ग पिता को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि पिता अपनी पत्नी यानी बेटों की मां *अंजना राउत* के नाम की जमीन बेचना चाहते थे। इसी बात से नाराज दोनों बेटों ने सारी हदें पार कर दीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे दोनों बेटे बीच सड़क पर अपने पिता पर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं और आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने हुए हैं। पिता खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बेटों के सिर पर जमीन का लालच इस कदर हावी है कि उन्हें अपने पिता की उम्र का भी लिहाज नहीं रहा। यह घटना न सिर्फ एक परिवार के टूटने की कहानी है, बल्कि यह भी दिखाती है कि किस तरह जमीन-जायदाद के लालच में रिश्ते किस हद तक गिर सकते हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हापुड़ में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर AAP का बड़ा अभियान | स्कूलों का होगा निरीक्षण, BSA को सौंपेंगे रिपोर्ट हापुड़ जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों का निरीक्षण कर जर्जर भवन, बिजली-पानी, शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल और मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी जुटाएंगे। निरीक्षण के बाद विद्यालयवार समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। पार्टी ने समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की मांग भी उठाई है।
    1
    हापुड़ में सरकारी स्कूलों की बदहाली पर AAP का बड़ा अभियान | स्कूलों का होगा निरीक्षण, BSA को सौंपेंगे रिपोर्ट
हापुड़ जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभियान चलाने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता स्कूलों का निरीक्षण कर जर्जर भवन, बिजली-पानी, शौचालय, साफ-सफाई, पेयजल और मिड-डे मील जैसी व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी जुटाएंगे।
निरीक्षण के बाद विद्यालयवार समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की बात कही गई है। पार्टी ने समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना की मांग भी उठाई है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अलीगढ़ :- सड़कों के जाम में बेबस पिता,बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही ली अंतिम सांस! बेटी की तबीयत बिगड़ी तो पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ा, लेकिन रास्ते में 2 KM लंबा जाम मिल गया। पिता जाम खुलने का इंतजार करता रहा… मगर जाम नहीं खुला। आखिरकार बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।
    1
    अलीगढ़ :- सड़कों के जाम में बेबस पिता,बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही ली अंतिम सांस!
बेटी की तबीयत बिगड़ी तो पिता उसे गोद में लेकर अस्पताल के लिए दौड़ा, लेकिन रास्ते में 2 KM लंबा जाम मिल गया। पिता जाम खुलने का इंतजार करता रहा… मगर जाम नहीं खुला।
आखिरकार बीमार बेटी ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया।
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • जनपद गाजियाबाद में आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले महीने की प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाना था। इसके साथ ही पुलिस प्रबंधन और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा निम्न बिन्दुओं पर कार्ययोजना के तहत निम्न कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्णय लिया गयाः- साप्ताहिक विशेष ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियानः प्रत्येक सप्ताह के अंत में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार की शाम को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की कड़ी चेकिंग की जाएगी तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके। जैब्रा लाइन नियमों का पालनः शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जहां जैब्रा लाइनें बनी हैं, वहां वाहन चालकों को पी.ए. (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सचेत किया जाएगा कि रेड लाईट होने पर अपने वाहन को जैब्रा लाइन के पीछे ही रोकें और यातायात नियमों का पालन करें। Ø आईटीएमएस के माध्यम से चालानः शहर में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध आईटीएमएस (ITMS) के द्वारा कुल 1,26,105 चालान किए गए हैं। भविष्य में भी यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी विशेष सतर्कता बरतेगी। इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकलः प्रत्येक सबजोन में यातायात व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की तैनाती की जाएगी। जैसे ही सबजोन के किसी भी हिस्से में जाम लगने की सूचना मिलेगी, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू और सामान्य कराएगी। सोशल मीडिया पर लाइव अपडेटः आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति की जानकारी यातायात पुलिस के सोशल मीडिया X हैंडल Gzbtrafficpol के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट की जायेगी।
    1
    जनपद गाजियाबाद में आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
आज दिनांक 02.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था/यातायात), पुलिस उपायुक्त (यातायात), अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), समस्त सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा समस्त यातायात निरीक्षक उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले महीने की प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आम जनता को निजात दिलाना था। इसके साथ ही पुलिस प्रबंधन और अन्य कार्यदायी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा निम्न बिन्दुओं पर कार्ययोजना के तहत निम्न कार्यों को पूर्ण कराने हेतु निर्णय लिया गयाः-
साप्ताहिक विशेष ड्रंक एण्ड ड्राइव अभियानः प्रत्येक सप्ताह के अंत में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार की शाम को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की कड़ी चेकिंग की जाएगी तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाने वाले चालको के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
जैब्रा लाइन नियमों का पालनः शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर जहां जैब्रा लाइनें बनी हैं, वहां वाहन चालकों को पी.ए. (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सचेत किया जाएगा कि रेड लाईट होने पर अपने वाहन को जैब्रा लाइन के पीछे ही रोकें और यातायात नियमों का पालन करें। Ø आईटीएमएस के माध्यम से चालानः शहर में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध आईटीएमएस (ITMS) के द्वारा कुल 1,26,105 चालान किए गए हैं। भविष्य में भी यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी विशेष सतर्कता बरतेगी।
इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकलः प्रत्येक सबजोन में यातायात व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने के लिए एक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की तैनाती की जाएगी। जैसे ही सबजोन के किसी भी हिस्से में जाम लगने की सूचना मिलेगी, यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू और सामान्य कराएगी।
सोशल मीडिया पर लाइव अपडेटः आम नागरिकों के दैनिक आवागमन को सुगम बनाने के लिए नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति की जानकारी यातायात पुलिस के सोशल मीडिया X हैंडल Gzbtrafficpol के माध्यम से नियमित रूप से अपडेट की जायेगी।
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आज मेरठ की जनता ने भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में गुरुद्वारा रोड पर पहुंचकर यह साबित कर दिया कि जब सवाल अपने घर, दुकान और रोजगार बचाने का हो, तो मौसम भी हौसला नहीं तोड़ सकता। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर अपने व्यापारी भाइयों की दुकानों को बचाने में सहयोग दिया। वहीं, जिन लोगों ने दुकानें खोलीं, उन्होंने अपने ही व्यापार को समाप्त करने वाले यज्ञ में आहुति देने का काम किया है। आज जन आंदोलन में हमारी तीन प्रमुख मांगें थीं—आवास विकास के अधिकारी राहुल यादव के निलंबन की मांग, मुख्यमंत्री जी से मुलाकात और किसी भी घर या प्रतिष्ठान पर बुलडोजर न चलाने की मांग। सबसे बड़ी बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी घर या प्रतिष्ठान पर बुलडोजर न चलाने की मांग को स्वीकार किया है। यह मेरठ की जनता और व्यापारियों की एक बड़ी जीत है। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि मेरठ की जनता, व्यापारियों, महिलाओं और उन सभी लोगों की जीत है जो अपनी रोजी-रोटी और अपने आशियाने को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। राहुल यादव के निलंबन और मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आज मेरठ ने बता दिया—जनता एकजुट हो जाए तो सत्ता और प्रशासन को भी जनता की आवाज सुननी पड़ती है। हमे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जनता के हक में 21 तारीख को फैसला सुनाये। शैंकी वर्मा,महानगर अध्यक्ष मेरठ व्यापार मंडल
    1
    आज मेरठ की जनता ने भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में गुरुद्वारा रोड पर पहुंचकर यह साबित कर दिया कि जब सवाल अपने घर, दुकान और रोजगार बचाने का हो, तो मौसम भी हौसला नहीं तोड़ सकता। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर अपने व्यापारी भाइयों की दुकानों को बचाने में सहयोग दिया। वहीं, जिन लोगों ने दुकानें खोलीं, उन्होंने अपने ही व्यापार को समाप्त करने वाले यज्ञ में आहुति देने का काम किया है।
आज जन आंदोलन में हमारी तीन प्रमुख मांगें थीं—आवास विकास के अधिकारी राहुल यादव के निलंबन की मांग, मुख्यमंत्री जी से मुलाकात और किसी भी घर या प्रतिष्ठान पर बुलडोजर न चलाने की मांग।
सबसे बड़ी बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी घर या प्रतिष्ठान पर बुलडोजर न चलाने की मांग को स्वीकार किया है। यह मेरठ की जनता और व्यापारियों की एक बड़ी जीत है।
यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि मेरठ की जनता, व्यापारियों, महिलाओं और उन सभी लोगों की जीत है जो अपनी रोजी-रोटी और अपने आशियाने को बचाने के लिए सड़कों पर उतरे।
हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। राहुल यादव के निलंबन और मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
आज मेरठ ने बता दिया—जनता एकजुट हो जाए तो सत्ता और प्रशासन को भी जनता की आवाज सुननी पड़ती है।
हमे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जनता के हक में 21 तारीख को फैसला सुनाये।

शैंकी वर्मा,महानगर अध्यक्ष 
   मेरठ व्यापार मंडल
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • गाजियाबाद के मसूरी में किराए के कमरे पर मिला यातायात सिपाही का शव, पुलिस जांच में जुटी। गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मसूरी स्थित आकाश नगर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ​मृतक पुलिसकर्मी की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद यातायात पुलिस में कार्यरत थे। वह अपने किराए के मकान में बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं। ​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। ​बाइट- सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मसूरी
    1
    गाजियाबाद के मसूरी में किराए के कमरे पर मिला यातायात सिपाही का शव, पुलिस जांच में जुटी। 
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। मसूरी स्थित आकाश नगर में यातायात पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने किराए के कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
​मृतक पुलिसकर्मी की पहचान योगेश कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद यातायात पुलिस में कार्यरत थे। वह अपने किराए के मकान में बेड पर मृत पड़े मिले। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट या हिंसा के जाहिरा निशान नहीं मिले हैं।
​पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
​बाइट- सुनील कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) मसूरी
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सीतापुर में कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता का मुद्दा उठा, DM को ज्ञापन सीतापुर में गाटा संख्या 189 से जुड़े कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता के मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने चार बैनामों की जांच, बाजार मूल्य और बैनामा मूल्य के मिलान तथा कथित स्टांप शुल्क अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि जांच में यदि सरकारी राजस्व की हानि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई और वसूली की जानी चाहिए। नोट: खबर में लगाए गए आरोप संबंधित संगठन की ओर से लगाए गए हैं। मामले में प्रशासनिक जांच और आधिकारिक निष्कर्ष के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    1
    सीतापुर में कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता का मुद्दा उठा, DM को ज्ञापन
सीतापुर में गाटा संख्या 189 से जुड़े कथित फर्जी प्लॉटिंग और स्टांप शुल्क अनियमितता के मामले को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने चार बैनामों की जांच, बाजार मूल्य और बैनामा मूल्य के मिलान तथा कथित स्टांप शुल्क अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि जांच में यदि सरकारी राजस्व की हानि सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई और वसूली की जानी चाहिए।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप संबंधित संगठन की ओर से लगाए गए हैं। मामले में प्रशासनिक जांच और आधिकारिक निष्कर्ष के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लोकायुक्त के पास शिकायत कब करें? ⚖️🏛️ अगर किसी लोक सेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग या जानबूझकर की गई लापरवाही से जुड़ी गंभीर शिकायत है, तो उचित प्रक्रिया के अनुसार लोकायुक्त से शिकायत की जा सकती है। 📝 शिकायत करते समय सही तथ्य, उपलब्ध दस्तावेज़ और प्रमाण जरूर रखें और शिकायत की प्राप्ति सुरक्षित रखें। ✅ #Hashtags: #लोकायुक्त #Lokayukta #भ्रष्टाचार #रिश्वतखोरी #शिकायत #शिकायतनिवारण #नागरिकअधिकार #जनजागरूकता #जागरूकनागरिक #सरकारीकार्यालय #भ्रष्टाचारविरोधी #CitizenRights #PublicAwareness #KnowYourRights #HindiInformation ⚠️ Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जनजागरूकता एवं शैक्षणिक उद्देश्य से है। लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र और शिकायत की प्रक्रिया संबंधित कानून एवं नियमों के अनुसार अलग हो सकती है। शिकायत करने से पहले आधिकारिक नियमों की पुष्टि करें और केवल सत्य एवं प्रमाणित जानकारी प्रस्तुत करें। | अर्ज गुरु
    1
    लोकायुक्त के पास शिकायत कब करें? ⚖️🏛️ अगर किसी लोक सेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पद के दुरुपयोग या जानबूझकर की गई लापरवाही से जुड़ी गंभीर शिकायत है, तो उचित प्रक्रिया के अनुसार लोकायुक्त से शिकायत की जा सकती है। 📝 शिकायत करते समय सही तथ्य, उपलब्ध दस्तावेज़ और प्रमाण जरूर रखें और शिकायत की प्राप्ति सुरक्षित रखें। ✅ #Hashtags: #लोकायुक्त #Lokayukta #भ्रष्टाचार #रिश्वतखोरी #शिकायत #शिकायतनिवारण #नागरिकअधिकार #जनजागरूकता #जागरूकनागरिक #सरकारीकार्यालय #भ्रष्टाचारविरोधी #CitizenRights #PublicAwareness #KnowYourRights #HindiInformation ⚠️ Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जनजागरूकता एवं शैक्षणिक उद्देश्य से है। लोकायुक्त के अधिकार क्षेत्र और शिकायत की प्रक्रिया संबंधित कानून एवं नियमों के अनुसार अलग हो सकती है। शिकायत करने से पहले आधिकारिक नियमों की पुष्टि करें और केवल सत्य एवं प्रमाणित जानकारी प्रस्तुत करें। | अर्ज गुरु
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत सूरजकुण्ड पार्क में कुछ लड़कों के मध्य झगड़े की वायरल वीडियो के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन, मेरठ की बाईट
    1
    *थाना सिविल लाईन क्षेत्रान्तर्गत सूरजकुण्ड पार्क में कुछ लड़कों के मध्य झगड़े की वायरल वीडियो के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिविल लाईन, मेरठ की बाईट
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मेरठ रोड फ्लाईओवर पर मोटर साइकिल सवार की बुग्गी से हुई टक्कर मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई मोटरसाइकिल हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई मोटरसाइकिल मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भिजवाया। मामले की जांच मे जुटी पुलिस। मोटरसाइकिल सवार घायल थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गाँव असरा निवासी बताया जा रहा है।
    1
    मेरठ रोड फ्लाईओवर पर मोटर साइकिल सवार की बुग्गी से हुई टक्कर 
मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई  मोटरसाइकिल 
हापुड़। मेरठ रोड फ्लाईओवर पर बुग्गी से टकराई मोटरसाइकिल   मोटरसाइकिल सवार हुआ घायल।
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भिजवाया। मामले की जांच मे जुटी पुलिस।
मोटरसाइकिल सवार घायल थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गाँव असरा निवासी बताया जा रहा है।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.