logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बूथ स्तर पर हुई PDA जन पंचायत, सपा नेता ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना सतर्क भारत। ब्यूरो पीलीभीत। 127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य ने ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश और जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जगा एवं विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी के निर्देशन में बूथ स्तर पर जन पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर महंगाई और भ्रष्टाचार सहित किसानों, मजदूरों और नौजवानों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ महिलाओं को 40 हजार रुपये तथा बच्चों को पहले की तरह लैपटॉप और वजीफा देने की योजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और मुद्दों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जन पंचायत के दौरान बूथ प्रभारी शुभम पटेल, राकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष अशोक सैनी, देवकुमार मौर्य, जितेंद्र मौर्य, विकास मौर्य, आकाश मौर्य समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।

1 hr ago
user_सतर्क भारत न्यूज़
सतर्क भारत न्यूज़
Media company Bisalpur, Pilibhit•
1 hr ago
e9061200-1d6c-4393-81a8-89eb3120ba47

बूथ स्तर पर हुई PDA जन पंचायत, सपा नेता ने सरकार की नीतियों पर साधा निशाना सतर्क भारत। ब्यूरो पीलीभीत। 127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ स्तर पर PDA जन पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य ने ग्रामीणों से संवाद कर पार्टी की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश और जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जगा एवं विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी के निर्देशन में बूथ स्तर पर जन पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर महंगाई और भ्रष्टाचार सहित किसानों, मजदूरों और नौजवानों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ महिलाओं को 40 हजार रुपये तथा बच्चों को पहले की तरह लैपटॉप और वजीफा देने की योजनाओं पर काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और मुद्दों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। जन पंचायत के दौरान बूथ प्रभारी शुभम पटेल, राकेश प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष अशोक सैनी, देवकुमार मौर्य, जितेंद्र मौर्य, विकास मौर्य, आकाश मौर्य समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान एवं ग्रामीणों ने भी सहभागिता की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    1
    2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल। इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है। तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं। परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है। फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    4
    इलाज के लिए निकला युवक हुआ लापता सनराइज होम स्टे के पास मिली बाइक और चप्पल।
इलाज के लिए निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, सनराइज होमस्टे के पास मिली बाइक, मोबाइल और चप्पल 
गंभीर बीमारी से पीड़ित था प्रदीप कुमार, नहर पुल के आसपास SDRF ने संभाला मोर्चा—युवक की तलाश में जुटी पुलिस और रेस्क्यू टीम
पीलीभीत/माधोटांडा। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम भैरव कला निवासी प्रदीप कुमार के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रदीप गंभीर बीमारी से पीड़ित था और रविवार शाम दवाई लेने के लिए घर से मोटरसाइकिल पर निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों के अनुसार 13 सितंबर की शाम करीब पांच बजे प्रदीप दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रातभर संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे सनराइज होमस्टे के पास नहर पुल पर प्रदीप की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई। युवक के मौके पर मौजूद न मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना माधोटांडा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तलाश शुरू कराई। इसके बाद SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने नहर और आसपास के संभावित स्थानों पर युवक की तलाश शुरू कर दी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में खोजबीन कर रही है।
तलाश अभियान में किशन कुमार, रवि कुमार, शिव कुमार, अजय प्रजापति, आकाश 1292, मोहित सिंह, अजय कुमार, गजेंद्र सिंह और गुलशन कुमार मौर्य समेत टीम के सदस्य जुटे हुए हैं।
परिजनों के मुताबिक प्रदीप लंबे समय से गंभीर बीमारी से परेशान था और इसी सिलसिले में दवाई लेने के लिए घर से निकला था। नहर पुल के पास बाइक, मोबाइल और चप्पल मिलने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। परिवार लगातार युवक के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।
फिलहाल पुलिस और SDRF की टीम नहर तथा आसपास के क्षेत्र में प्रदीप की तलाश में जुटी है। युवक के लापता होने की वास्तविक वजह क्या है, यह उसकी बरामदगी और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस। आस्था बरेली न्यूज लाईव
    1
    बिजनौर की पटाखा फैक्ट्री में बन रहे थे अवैध कारतूस।
आस्था बरेली न्यूज लाईव
    user_रामबीर
    रामबीर
    फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बीसलपुर में कई लोगों ने ज्वाइन की बसपा। चुर्रा सकतपुर चौराहे पर बसपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर चौराहे पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक हुई। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित मिश्रा जैसे कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर चलने की बात कही। पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने नए लोगों का स्वागत किया। नए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा के हिसाब से काम करेंगे। वे संगठन को मजबूत करने में मदद देंगे। उन्होंने लोगों के मुद्दों को महत्व देने और उनके बीच सक्रिय होकर काम करने की बात भी कही। बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को पूर्व की बसपा सरकार के समय हुए कामों की जानकारी दी। मुन्नालाल ने कहा कि बसपा हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए काम करती रही है। पार्टी का मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को महत्व से उठाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में बसपा लोगों के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने की अपील की। बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इस मौके पर दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, राकेश मिश्रा, कुमार पाल, गौतम, रामवीर शर्मा, छत्रपाल गौतम, हीरालाल गौतम, गेंदन लाल गौतम, बुलाकी पाल, उमाचरण राना, फूलदाज खान, सलामत हुसैन, नन्हे खान और रमन सक्सेना समेत कई ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजद थे।
    1
    बीसलपुर में कई लोगों ने ज्वाइन की बसपा। 

चुर्रा सकतपुर चौराहे पर बसपा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। 
बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के चुर्रा सकतपुर चौराहे पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बैठक हुई। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमित मिश्रा जैसे कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और नीतियों पर चलने की बात कही।
पार्टी में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने नए लोगों का स्वागत किया। नए कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा के हिसाब से काम करेंगे। वे संगठन को मजबूत करने में मदद देंगे। उन्होंने लोगों के मुद्दों को महत्व देने और उनके बीच सक्रिय होकर काम करने की बात भी कही।
बैठक में बसपा जिलाध्यक्ष मुन्नालाल ने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को पूर्व की बसपा सरकार के समय हुए कामों की जानकारी दी। मुन्नालाल ने कहा कि बसपा हमेशा समाज के हर वर्ग के लिए काम करती रही है। पार्टी का मकसद गरीब और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को महत्व से उठाएं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आने वाले समय में बसपा लोगों के मुद्दों को लेकर लगातार लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारधारा से जोड़ने की अपील की।
बैठक के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इस मौके पर दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, श्याम सुंदर मिश्रा, राकेश मिश्रा, कुमार पाल, गौतम, रामवीर शर्मा, छत्रपाल गौतम, हीरालाल गौतम, गेंदन लाल गौतम, बुलाकी पाल, उमाचरण राना, फूलदाज खान, सलामत हुसैन, नन्हे खान और रमन सक्सेना समेत कई ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजद थे।
    user_संदीप मिश्रा
    संदीप मिश्रा
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”** 🚨 बिग ब्रेकिंग | रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    1
    **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”**
🚨 बिग ब्रेकिंग | 
रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला
🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 
📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Voice of people पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/ janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/ Adhikari dwara Di Gai jankari/ 54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/ dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/ kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/
    1
    janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/
dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/
kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/

janpad Bareilly Ke bhojipura Thana Kshetra Ka mamla/
Adhikari dwara Di Gai jankari/
54 lakh ka khel kaise aaya samne hua bada khulasa/
dhokhadhadi ke mamle mein bandhte abhiyukt girftar/
kya Thi Hakikat samne sab Ke ud Gaye Hos/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *प्रिया सरोज-रिंकू सिंह की शादी 4 दिसंबर को:* लखनऊ के रमाडा होटल में होगी; 15 महीने पहले हुई थी सगाई प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। शादी की तारीख फाइनल होने के बाद से ही दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं सगाई: दोनों की रिंग सेरेमनी करीब 15 महीने पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में हुई थी। वेडिंग वेन्यू: शादी का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के रमाडा होटल में आयोजित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Bareilly, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील
    1
    राजकुमार ‘राजू’ ने लुकटिहाई में लगाई PDA पंचायत, 2027 में सपा सरकार बनाने की अपील
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.