600 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग, बंगले पर उड़ाएं प्रतीकात्मक नोट भोपाल। मध्य प्रदेश में सामने आए ₹600 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से नोटों की गड्डियां फेंककर सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और दोषियों पर कार्रवाई करना जगदीश देवड़ा की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि उनके विभाग के रहते इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता हुई है, तो उन्हें इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजी गिरी, NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान, जिला सचिव अभय सोलंकी रामभक्त एवं जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने कहा कि यदि सरकार कथित घोटाले पर कार्रवाई नहीं करती और वित्त मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते हैं, तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दें। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में अपना आंदोलन और तेज करेगी।
600 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्त मंत्री के इस्तीफे की मांग, बंगले पर उड़ाएं प्रतीकात्मक नोट भोपाल। मध्य प्रदेश में सामने आए ₹600 करोड़ के कथित घोटाले को लेकर कांग्रेस ने आज सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से नोटों की गड्डियां फेंककर सरकार से जवाबदेही की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं
ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में अधिकारियों की जवाबदेही तय करना और दोषियों पर कार्रवाई करना जगदीश देवड़ा की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि उनके विभाग के रहते इतनी बड़ी वित्तीय अनियमितता हुई है, तो उन्हें इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव धनजी गिरी, NSUI प्रदेश सचिव अमन पठान, जिला सचिव अभय सोलंकी रामभक्त एवं जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने कहा कि यदि सरकार
कथित घोटाले पर कार्रवाई नहीं करती और वित्त मंत्री अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा नहीं देते हैं, तो युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करेगी। कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा अपनी नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दें। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो युवा कांग्रेस प्रदेशभर में अपना आंदोलन और तेज करेगी।
- "शक्कर कोई नहीं खाता, आप भी मत खाओ!" — महंगाई पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल! एमपी में शक्कर के दाम बढ़ने पर जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल हुआ, तो उनका जवाब था— "शक्कर खाता कौन है? मैं नहीं खाता, आप भी मत खाओ।" महंगाई पर जवाब देने के बजाय ऐसा बयान देना कहां तक जायज है? क्या आम जनता की परेशानी अब नेताओं के लिए मजाक बन गई है? अपने इलाके की आवाज़ यहाँ बुलंद करें और बताएं कि आप इस बयान से कितने सहमत हैं! 🗣️👇 #MPNews #Inflation #KailashVijayvargiya #PublicVoice #LocalIssues1
- *मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश (रहवासी क्षेत्र मे व्यावसायिक उपयोग) के तारतम्य मे आज जोन क्रमांक-12 के अंतर्गत गौतम नगर क्षेत्र में एक होटल पर सीलिंग/तालाबंदी की कार्यवाही की गई..जिसमें संबंधित जोनल अधिकारी एवं सहायक यंत्री (भवन अनुज्ञा) के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा..!* *#SupremeCourtOrder #Residentialarea #Commercialactivity #BMC*1
- aapko bhul jaane ki koshish bhi ki ek Teri yad aane ke baad welcome to Mohabbat Ras Na Aayi Shayar Gangadhar Malajpure1
- भोपाल में आशिक़ाने रसूल ने अकीदत के साथ निकाल ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस1
- भोपाल आबकारी की बड़ी कार्यवाही अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद कर नष्ट की गई2
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गोदरेज की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कंपनी के स्टाफ के साथ तस्वीर खिंचवाई और इकाई में निर्मित उत्पादों एवं संचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया।1
- भोपाल में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस भोपाल में ईद मिलाद-उन-नबी का त्योहार पूरी अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।1
- भोपाल थाना तलैया क्षेत्र टोल वाली मस्जिद रोड शाहीन अपार्टमेंट के पास रहवासियों ने पकड़ा बच्चा चोर चोर की की पिटाई ।1